- रायपुर : बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
- रायपुर : छत पर सोलर, हाथ में मुख्यमंत्री की पाती,रोहित गुप्ता का कदम बना स्वच्छ ऊर्जा की प्रेरणा
- रायपुर : स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
- रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा
- रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
- रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
- छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा 09 नवम्बर को प्रातः 10 बजे दीपावली मिलन समारोह चेम्बर भवन में
- एनएमडीसी के तत्वावधान में हैदराबाद विश्वविद्यालय में‘प्रवासी हिंदी साहित्य’ पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
Author: Manpreet Singh
रायपुर, 08 जून 2026 वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रसिद्ध बॉलीवुड फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की रायपुर में पहली बार आयोजित प्री-स्क्रीनिंग छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने फिल्म के निर्देशक एवं छत्तीसगढ़ निवासी श्री मनोज तपड़िया को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यह फिल्म न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि छत्तीसगढ़ की प्रतिभा, रचनात्मकता और सिनेमा जगत में बढ़ती पहचान का भी प्रतीक है। राज्य के कलाकारों और फिल्म निर्माताओं की उपलब्धियां पूरे प्रदेश को गौरवान्वित कर रही हैं। उन्होंने…
अब हर महीने कमा रहे 50-60 हजार रुपए रायपुर, 08 जून 2026 प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत शुरू की गई एक केंद्र प्रायोजित योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य असंगठित सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को वित्तीय, तकनीकी और व्यावसायिक सहायता प्रदान करके उन्हें संगठित क्षेत्र में लाना और सशक्त बनाना है। बस्तर अंचल अब केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए ही नहीं, बल्कि ग्रामीण युवाओं के उद्यमशील सपनों और आत्मनिर्भरता के नए प्रतिमानों के लिए भी जाना जा रहा है। केंद्र सरकार की…
कांति राजवाड़े को बच्चों के पोषण और सेहत से दूर हुई चिंता सूरजपुर की कांति को मिली योजना से संबल, अब परिवार के खान-पान और स्वास्थ्य पर दे रहीं विशेष ध्यान रायपुर, 08 जून 2026 राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना आज छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और शहरी अंचलों में महिलाओं के जीवन को एक नई दिशा दे रही है। यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि उनके परिवारों की खुशहाली का आधार भी सिद्ध हो रही है। ऐसी ही एक प्रेरणादायक और सुखद कहानी सूरजपुर जिले के ग्राम पीढ़ा की रहने वाली…
आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास, अब खुद ले रहीं परिवार की खुशहाली के फैसले रायपुर, 08 जून 2026 छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में खुशहाली और सकारात्मक बदलाव का सबसे बड़ा माध्यम बन चुकी है। नारायणपुर जिले के सुदूर वनांचल ग्राम आमगांव की रहने वाली श्रीमती सनबत्ती के लिए यह योजना सिर्फ एक वित्तीय सहायता नहीं, बल्कि उनके आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की नई उड़ान है। आज सनबती न केवल अपने परिवार को आर्थिक संबल दे रही हैं, बल्कि समाज में एक सशक्त महिला के रूप में अपनी पहचान भी बना रही…
पूर्व के घोर नक्सल प्रभावित गांव में लगा सुशासन शिविर, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत रायपुर, 08 जून 2026 सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ और कभी नक्सल प्रभावित रहे ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार 2026 का शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और विश्वास का केंद्र बन गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत प्रशासन गांव तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है। मौके पर वितरित किए गए 100 से अधिक प्रमाण पत्र कलेक्टर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर…
कृषि विभाग के मार्गदर्शन में अपनाई वैज्ञानिक खेती, लागत में कमी और फसल की गुणवत्ता में हुआ सुधार रायपुर, 08 जून 2026 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक खेती से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव अब खेतों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम कचंदा निवासी प्रगतिशील किसान श्री परमेश्वर सिंह चौहान इसका एक उत्कृष्ट उदाहरण हैं। उन्होंने नैनो यूरिया का उपयोग कर खेती को अधिक सुविधाजनक, किफायती और लाभकारी बनाया है। लगभग ढाई एकड़ कृषि भूमि में खेती करने वाले श्री चौहान…
रायपुर, 8 जून 2026 छत्तीसगढ़ के किसान आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की तकनीकों को तेजी से अपना रहे हैं। कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों का बढ़ता उपयोग किसानों को बेहतर उत्पादन के साथ लागत में कमी का लाभ प्रदान कर रहा है। नैनो उर्वरक फसलों को संतुलित पोषण उपलब्ध कराने के साथ उर्वरक प्रबंधन को अधिक प्रभावी, किफायती और पर्यावरण अनुकूल बना रहे हैं। इन उन्नत तकनीकों के उपयोग से किसानों को कम संसाधनों में अधिक उत्पादन प्राप्त हो रहा है, जिससे उनकी आय में वृद्धि और कृषि को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।…
94 वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत, 32 को मिल रही फिजियोथेरेपी की सुविधा कैरम, शतरंज, लूडो और संगीत प्रतियोगिता के विजेता वरिष्ठ नागरिक हुए सम्मानित भजन और स्वागत गीतों की प्रस्तुति ने बांधा समां, वरिष्ठजनों की प्रतिभा की हुई सराहना रायपुर, 8 जून 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, देखभाल एवं सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित सियान गुड़ी का सफल संचालन किया जा रहा है। जशपुर जिले के प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने आज सियान गुड़ी का निरीक्षण कर यहां संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी…
एवरेस्ट अभियान से लौटने पर कलेक्टर से की सौजन्य भेंट, साझा किए रोमांचक अनुभव रायपुर, 08 जून 2026 जांजगीर-चांपा जिले की प्रतिभाशाली पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास ने विश्व की सर्वाेच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराकर जिले एवं प्रदेश का मान बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ उन्होंने छत्तीसगढ़ की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का नया अध्याय रचा है। एवरेस्ट अभियान से सफलतापूर्वक लौटने के बाद सुश्री अमिता श्रीवास ने कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे से सौजन्य भेंट कर अपने साहसिक अभियान के अनुभव साझा किए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री महोबे ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं…
रायपुर, 08 जून 2026 खैरागढ़ जिले के किसान अब आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। परंपरागत खेती की जगह नई तकनीकों और उन्नत कृषि उत्पादों का उपयोग किसानों की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहा है। इसी कड़ी में ग्राम टिकरीपारा (गंडई) के प्रगतिशील किसान श्री जनक देवांगन ने नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का उपयोग कर अपनी खेती में सकारात्मक बदलाव लाया है। श्री जनक देवांगन ने बताया कि वे पिछले एक वर्ष से अपनी लगभग 5 एकड़ कृषि भूमि में नैनो यूरिया और नैनो…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

