Author: Manpreet Singh

74 बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 50 को मिलेगा मुफ्त सर्जरी का लाभ आर्थिक चिंता से राहत, अभिभावकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान रायपुर, 16 जून 2026 राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के अंतर्गत जिला चिकित्सालय जशपुर में आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर जन्मजात हृदय रोग से जूझ रहे बच्चों और उनके परिवारों के लिए नई उम्मीद लेकर आया। एक दिवसीय इस शिविर में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए 74 बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच की गई, जिनमें से 50 बच्चों को हृदय सर्जरी की आवश्यकता वाले मरीजों के रूप में चिन्हित किया गया है। इन सभी…

Read More

सांसद चिंतामणि महाराज ने किया उद्घाटन, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां प्रदर्शित रायपुर, 16 जून 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा अम्बिकापुर के कला केंद्र मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ मंगलवार को सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने किया। 16 से 18 जून तक आयोजित इस प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा देश की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को आकर्षक चित्रों और जानकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में एलईडी स्क्रीन के…

Read More

जशपुर का 43 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बिहार के अध्ययन भ्रमण पर पंचायत विकास के उत्कृष्ट मॉडल को अपनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रायपुर, 16 जून 2026 ग्राम पंचायतों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं आदर्श बनाने के उद्देश्य से जशपुर जिला प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। पंचायत विकास, जनभागीदारी, स्वच्छता एवं ग्रामीण अधोसंरचना के उत्कृष्ट मॉडलों का अध्ययन करने के लिए जशपुर जिले का 43 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा विकासखंड स्थित राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त मोतीपुर ग्राम पंचायत के अध्ययन भ्रमण पर गया। यह भ्रमण 11 से 14 जून 2026 तक आयोजित किया गया। प्रतिनिधिमंडल…

Read More

पंचायत उन्नति सूचकांक, ई-ग्राम स्वराज एवं वित्तीय प्रावधानों की दी गई विस्तृत जानकारी रायपुर, 16 जून 2026 राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में 16वें वित्त आयोग के निर्देशों के अनुरूप पंचायत विकास योजना एवं पंचायत उन्नति सूचकांक विषय पर सरगुजा जिले के सभी जनपद सदस्यों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 9 जून से 16 जून 2026 तक विभिन्न चरणों में आयोजित किया गया। क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र, सरगुजा के सभाकक्ष में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन सत्रों में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान गुणवत्तापूर्ण ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी)…

Read More

रायपुर, 16 जून 2026 स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज कांकेर जिले के समीप तारसगांव में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर प्रगति कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, निर्धारित समय-सीमा तथा विभिन्न सुविधाओं की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि तारसगांव में बन रहा यह मेडिकल कॉलेज क्षेत्र के स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से न केवल क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य…

Read More

56 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की, युवाओं को दिए क्रिकेट किट ज्योति कलश भवन, सामुदायिक भवन एवं खाद्यान्न भंडारण भवन का किया लोकार्पण रायपुर. 16 जून 2026 उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय विधायक श्री अरुण साव ने लोरमी के खेकतरा, कुम्हरौली, मोहतरा कुर्मी, पीपरखुंटा और औराबांधा में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने इन गांवों में 56 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने जनचौपाल में ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनके सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने इस दौरान मोदी सरकार और साय सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की…

Read More

शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री तिलक लगाकर नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत, स्कूल के लिए 5 लाख देने की घोषणा की विद्यार्थियों को वितरित की गणवेश और पाठ्य पुस्तकें रायपुर. 16 जून 2026 उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम बिजराकछार स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में आयोजित विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शामिल होकर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया। उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के वातावरण में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने शाला…

Read More

पशुपालकों से जिम्मेदारी निभाने की अपील रायपुर. 16 जून 2026 माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन में बिलासपुर जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पशु चिकित्सा विभाग द्वारा सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित एवं आवारा मवेशियों के नियंत्रण के लिए अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। जिला प्रशासन ने सभी पशुपालकों, डेयरी संचालकों एवं किसानों से अपने पशुओं को घर या निर्धारित स्थान पर सुरक्षित रखने तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों सहित सार्वजनिक सड़कों पर न छोड़ने की अपील की है। बिलासपुर नगर निगम द्वारा शहर की सड़कों एवं राजमार्गों से…

Read More

समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन किया राज्यपाल ने रायपुर, 16 जून 2026 राज्यपाल श्री रमेन डेका आज डॉ सी.वी. रमन विश्वविद्यालय बिलासपुर एवं आईसेक्ट इंडिया ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2026 के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री डेका ने कहा कि आज दुनिया तेजी से बदल रही है और इसके साथ तकनीक भी निरंतर विकसित हो रही है। ऐसे समय में तकनीक का उपयोग मानव कल्याण, सामाजिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए होना चाहिए। ’एआई और अन्य नई तकनीकों का उपयोग नवाचार तथा…

Read More

रायपुर, 16 जून 2026 राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में जगदलपुर के ट्री मैन श्री संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री झा ने राज्यपाल कोे दुनिया की सबसे मंहगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट की। राज्यपाल ने मियाजाकी आम की खेती को बस्तर क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह न केवल किसानों की आय बढ़ाने मे सहायक सिद्ध हो सकती है बल्कि छत्तीसगढ़ को अंतरर्राष्ट्रीय फल बाजार में नई पहचान भी दिला सकती है। उन्होंने इस विशेष प्रजाति की खेती…

Read More