Author: Manpreet Singh

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में यश फैन्स की नई औद्योगिक इकाई का भूमिपूजन ₹152.74 करोड़ के निवेश से स्थापित होगी इकाई, हजारों परिवारों को मिलेगा आजीविका का मजबूत आधार प्रदेश में ही होगा स्टील और एल्युमिनियम का वैल्यू एडिशन, स्थानीय सहायक उद्योगों और उद्यमियों के लिए भी खुलेंगे नए अवसर ‘मेड इन छत्तीसगढ़’ की पहचान के साथ देशभर के घरों तक पहुंचेंगे यहां निर्मित उत्पाद : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 16 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल हुई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

Read More

हैदराबाद, 16.10.2026: एनएमडीसी के सतर्कता विभाग द्वारा शुक्रवार को हैदराबाद में आयोजित एक क्षमता-निर्माण कार्यक्रम में एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (एनएसएल) के लिए एक सतर्कता पोर्टल, कर्मचारी आवास के लिए एक ऑनलाइन क्‍वार्टर प्रबंधन प्रणाली और एनएमडीसी सतर्कता मैनुअल, 2026 के दूसरे संस्करण का अनावरण किया गया।केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य ‘सत्‍यनिष्‍ठा से समृद्धि’ के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों में पारदर्शिता, जवाबदेही और साइबर सुरक्षा को मजबूत करना था।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सतर्कता आयुक्त श्री प्रवीण वशिष्ठ ने ईमानदार अधिकारियों की रक्षा करते हुए सुव्‍यवस्थित सतर्कता दिशानिर्देशों को प्रभावी ढंग से…

Read More

हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता से खेती-किसानी के खर्चों का प्रबंधन हुआ आसान सीधे बैंक खाते में मिल रही सम्मान निधि, किसान उमेन्द्र यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार रायपुर, 15 अक्टूबर 2026 खेती-किसानी में समय पर खाद, बीज और अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता किसानों के लिए महत्वपूर्ण होती है। विशेषकर फसल की तैयारी के समय छोटी-छोटी कृषि आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आर्थिक संसाधनों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है।…

Read More

किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगा भुगताननई दर 2025-26 सत्र से ही लागू संयुक्त संचालक जनसंपर्क, रायपुररायपुर, 15 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने और किसान परिवार आर्थिक रूप से सशक्त हों, इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री साय ने किसानों के हितों को ध्यान में रखकर शक्कर कारखानों के लिए गन्ने की खरीदी 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से करने का निर्णय लिया है। पेराई सत्र 2025- 26 में…

Read More

अब आत्मविश्वास से दौड़ रहा 4 साल का मासूम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सजगता और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के समन्वय ने बदला सूर्या का जीवन रायपुर, 15 अक्टूबर 2026 जन्म के साथ ही जिसके नन्हें कदमों पर दुखों का साया मंडरा रहा था, जो मासूम चलने-फिरने और दौड़ने के लिए तरसता था, आज वही 4 वर्षीय सूर्या यादव अपने हमउम्र बच्चों के साथ खुशी से दौड़-भाग रहा है। सरकार की संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाओं, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु योजना) और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सतर्कता ने इस मासूम को नया जीवन प्रदान किया है। ’चिंता के बादलों से घिरी थी मासूमियत’ …

Read More

रायपुर. 15 अक्टूबर 2026 कोरबा के श्री सत्यनारायण बरेठ ने लगभग 14 वर्षों तक एक होटल में कार्य करते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। वर्षों तक दूसरे के लिए काम करने के दौरान उनके मन में हमेशा यह इच्छा थी कि एक दिन वे अपना छोटा-सा व्यवसाय शुरू करें और अपने पैरों पर खड़े होकर परिवार के भविष्य को बेहतर बना सकें। कोविड-19 महामारी के दौरान आए लॉक-डाउन ने उनके जीवन को भी प्रभावित किया, लेकिन कठिन परिस्थितियों के बीच उन्होंने अपने सपने को छोड़ने के बजाय उसे नई दिशा देने का संकल्प लिया। इसी संकल्प के साथ श्री…

Read More

जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम से श्रीमती सरिता पटेल को मिला लाभ, मां और नवजात शिशु दोनों स्वस्थ रायपुर, 15 अक्टूबर 2026 स्वास्थ्य सेवाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक राहत के साथ सुरक्षित मातृत्व का मजबूत आधार बन रही हैं। जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत ग्राम कबीरधाम जिले की मडमड़ा, विकासखंड बोड़ला निवासी श्रीमती सरिता पटेल को गर्भावस्था के दौरान निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं सोनोग्राफी की सुविधा मिली। इससे उन्हें निजी अस्पताल में जांच कराने पर होने वाले खर्च से राहत मिली और गर्भावस्था के दौरान आवश्यक स्वास्थ्य देखभाल एवं परामर्श प्राप्त हुआ। आज श्रीमती सरिता पटेल और उनका नवजात…

Read More

’मेडिकल कॉलेज की शुरुआत से लेकर आधुनिक अस्पतालों तक, स्वास्थ्य अधोसंरचना के विस्तार से बदल रही जिले की तस्वीर’ ’स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से चिकित्सा शिक्षा, आधुनिक जांच, उपचार और ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं को मिल रही नई दिशा’ रायपुर, 15 अक्टूबर 2026 किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास का वास्तविक आधार वहां के नागरिकों का बेहतर स्वास्थ्य होता है। स्वस्थ नागरिक ही सशक्त समाज और समृद्ध भविष्य का निर्माण करते हैं। इसी सोच को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ का मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिख रहा है। कभी बेहतर…

Read More

जब प्रशिक्षण ने बदली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दामिनी की दुनिया ​रायपुर,15 अक्टूबर 2026 ‘जब हाथ मजबूत हों, तो संकल्प धरातल पर उतर ही आता है।’​छत्तीसगढ़ के सुदूर एवं वनांचल जिले नारायणपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ न केवल माताओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को संबल दे रहा है, बल्कि धरातल पर काम कर रही हमारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर और डिजिटल रूप से सशक्त भी बना रहा है। इसकी मिसाल बेनूर परियोजना के कोलियारी-03 केंद्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दामिनी नाग की कहानी से स्पष्ट झलकती है। ​भारत सरकार की महत्वाकांक्षी और जनहितैषी ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’…

Read More

90 दिवसीय विशेष पाठ्यक्रम से बढ़ेगा आत्मविश्वास अंग्रेजी संवाद कौशल विकास हेतु बिलासपुर में संभाग स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न रायपुर, 15 अक्टूबर 2026 उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिलासपुर में अनुसूचित जनजाति क्षेत्र के महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के अंग्रेजी भाषा में संप्रेषण कौशल के विकास के लिए एक संभाग स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा आयुक्त श्रीमती रीता यादव शामिल हुई। इस कार्यशाला में बिलासपुर संभाग के विभिन्न महाविद्यालयों के 25 प्राचार्यों, 47 प्राध्यापकों और अन्य 17 प्रतिभागियों सहित कुल 89 लोगों…

Read More