- एनटीपीसी सीपत में 52वां स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित, 2,300 पौधों का रोपण एवं बालिकाओं और दिव्यांगजनों को साइकिल वितरित
- रायपुर : मंडल की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, 77 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
- रायपुर : मोदी की गारंटी, साय सरकार का संकल्प : दीपावली पर 4670 परिवारों को पक्के घर की सौगात
- रायपुर : कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
- “श्री केदार नाथ गुप्ता अपेक्स बैंक अध्यक्ष तथा श्री शिवनारायण पाण्डेय अपेक्स बैंक उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किये।”
- रायपुर : ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव श्री विकासशील’
- अस्पतालों में मरीजों के परिजनों का सहारा बनी राम रोटी सेवा समिति, प्रतिदिन 500 से 600 लोगों को मिल रहा भोजन
- रायपुर : डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम
Author: Manpreet Singh
बच्चों को वितरित होगी साइकिल, गणवेश और किट रायपुर, 29 जुलाई 2026 छत्तीसगढ़ के नवीन शैक्षणिक सत्र का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आगाज करने के उद्देश्य से कल, 30 जुलाई को धमतरी स्थित मराठा मंगल भवन में सुबह 11 बजे जिला स्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’ का गरिमामय आयोजन किया जा रहा है। विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें एवं शाला गणवेश (यूनिफॉर्म) वितरित की जाएगी। सरस्वती साइकिल योजना के तहत पात्र छात्राओं को आत्मनिर्भरता और सुगम आवागमन के लिए निःशुल्क साइकिलें सौंपी जाएंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री और धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री श्री…
पिछले वर्ष किसानों को मिले बेहतर परिणामों से हुए प्रेरित, कम लागत में बेहतर उत्पादन की उम्मीद रायपुर, 29 जुलाई 2026 आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए किसानों को नैनो उर्वरकों के उपयोग के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि विभाग के प्रयासों और किसानों के अनुभवों का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है। इसी क्रम में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां विकासखंड के ग्राम फुनगा निवासी किसान बाबालाल ने इस खरीफ सीजन में पहली बार अपनी फसल में नैनो डीएपी का उपयोग करने का निर्णय लिया है। किसान बाबालाल ने…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन संकल्प को मिल रहा विस्तार रायपुर, 29 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और डिजिटल प्रशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित ‘सेवा सेतु-जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’ अभियान आम नागरिकों के लिए बड़ी सुविधा साबित हो रहा है। इस पहल से अब लोगों को छोटे-छोटे शासकीय कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। सेवा सेतु केन्द्रों के माध्यम से विभिन्न प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक सेवाएं त्वरित, सरल और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं। एक दिन…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन मॉडल का असर, जिला प्रशासन की तत्परता से वर्षों पुरानी परेशानी हुई दूर रायपुर, 29 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में संचालित सीएम हेल्पलाइन सीजी 1076 आम नागरिकों के लिए भरोसे का मजबूत माध्यम बनकर उभरी है। इसका एक प्रेरक उदाहरण दुर्ग जिले में सामने आया है, जहां सात वर्षों से आधार कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे युवा मुकुंद धीमर की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान जिला प्रशासन की सक्रिय पहल और सीएम हेल्पलाइन के प्रभावी हस्तक्षेप से…
शासन के सहयोग से महिलाओं को मिला स्वरोजगार, 15 दिनों में लगभग 30 हजार रुपए की आय अर्जित रायपुर, 29 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए संचालित विभिन्न योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इन्हीं प्रयासों का सशक्त उदाहरण मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के मोहला विकासखंड में संचालित उड़ान महिला सिलाई एवं फैशन बुटीक समूह है, जो आज महिलाओं के लिए सम्मानजनक आजीविका और स्वरोजगार का प्रभावी माध्यम बन गया है। 11 महिलाएं मिलकर लिख रही हैं आत्मनिर्भरता की नई कहानी …
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण, स्थानीय संसाधनों से तैयार हो रहीं पर्यावरण अनुकूल राखियां मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को मिल रही नई गति रायपुर, 29 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बस्तर जिले के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), आड़ावाल, जगदलपुर द्वारा रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल से…
रायपुर, 29 जुलाई 2026 शासन की महत्वकांक्षी पहल सेवा सेतु से जरूरतमंदों को प्रमाण पत्र बनाने की राह आसान कर दी है। दुर्ग निवासी सुश्री हिरामन पिता स्वर्गीय राम बगस आर्थिक रूप से साधारण परिवार से हैं। सुश्री हिरामन को आगे की पढ़ाई और रोजगार के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग का जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। लंबे समय से प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पिता की मृत्यु के बाद घर की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद प्रक्रिया और आवश्यक…
उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत हुआ पौधरोपण रायपुर. 29 जुलाई 2026 वृक्ष धरती का श्रृंगार ही नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। जल संरक्षण, स्वच्छ पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण कर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज गुरु पूर्णिमा एवं अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा बिलासपुर के पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित वन महोत्सव में ये बातें कही। उन्होंने इस अवसर पर ‘‘एक…
बूढ़ा महादेव, राजा नवागांव, भोरमदेव, डोंगरिया और खुड़िया में कांवड़ियों के विश्राम सुविधा के लिए दिए निर्देश कांवड़ यात्रा मार्ग, विश्राम स्थलों एवं मंदिर परिसरों का लिया जायजा पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई और ठहरने की व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के दिए निर्देश सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी विभागों को समन्वय से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश रायपुर, 29 जुलाई 2026 पवित्र सावन मास में मध्यप्रदेश के नर्मदा नगरी अमरकंटक से जल लेकर भगवान बूढ़ा महादेव एवं भोरमदेव मंदिर में जलाभिषेक करने आने वाले हजारों कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कबीरधाम जिले…
हर-हर नर्मदे, बोल बम के जयकारों के साथ रवाना हुई भक्ति और सेवा की गाड़ी रायपुर, 29 जुलाई 2026 सावन मास के पावन अवसर पर अमरकंटक से कवर्धा तक निकलने वाली कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के लिए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की विशेष पहल पर मृत्युंजय आश्रम, अमरकंटक में प्रतिदिन निःशुल्क भंडारा संचालित किया जाएगा। इसी कड़ी में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज विधायक कार्यालय से भंडारे के लिए आवश्यक भोजन सामग्री से भरे वाहन अन्नकूट रथ को रवाना किया। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

