Author: Manpreet Singh

हरि ठाकुर स्मारक संस्थान के सहयोग से स्वर्गीय श्री आशीष ठाकुर द्वारा रचित किताब रायपुर, 02 अगस्त 2026 विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज शाम यहां शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में सत्याग्रह नामक किताब का विमोचन किया। हरि ठाकुर स्मारक संस्थान रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुस्तक के लेखक साहित्यकार एवं पत्रकार स्वर्गीय आशीष सिंह है। यह पुस्तक जल-जंगल के संघर्ष पर केन्द्रित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष श्री प्रभात मिश्रा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा, साहित्य अकादमी के…

Read More

रायपुर सिटी रीजन में जुलाई माह में बिजली खपत 31.91 प्रतिशत घटी 400 यूनिट से अधिक खपत करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या लगभग आधी हुई मौसमी बदलाव, ऊर्जा संरक्षण और हाफ बिजली बिल योजना का दिखा सकारात्मक प्रभाव रायपुर, 2 अगस्त 2026 रायपुर सिटी रीजन के जून एवं जुलाई 2026 के बिजली उपभोग के आधिकारिक आंकड़ों के विश्लेषण से यह स्पष्ट हुआ है कि जुलाई माह में बिजली की खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। जून 2026 में कुल बिजली खपत 131.27 मिलियन यूनिट (एमयू) थी, जो जुलाई में घटकर 89.38 मिलियन यूनिट रह गई। इस प्रकार एक…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH / केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निवास पहुंचकर उनसे आत्मीय भेंट एवं सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के विकास, जनसेवा तथा समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इससे पूर्व श्री तोखन साहू रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान महाकुंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि “रक्तदान महादान…

Read More

स्थानीय विधायक और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी के प्रयासों से क्षेत्र के विकास को मिले रही नई रफ्तार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पाराडोल–नागपुर रोड नई रेल लाइन के लिए आमंत्रित किए ई-टेंडर; एमसीबी जिले की रेल कनेक्टिविटी होगी और मजबूत रायपुर, 2 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ के चिरमिरी क्षेत्र को जल्द ही बेहतर रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) ने पाराडोल से नागपुर रोड स्टेशन तक नई ब्रॉडगेज सिंगल रेल लाइन बिछाने तथा मौजूदा बोरीडांड–चिरमिरी लाइन के स्लूइंग कार्य के लिए ई-निविदा (ई-टेंडर) आमंत्रित कर दी है। ईपीसी मोड…

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया राष्ट्रीय शुभारंभ, अगले 100 सप्ताह तक चलेगा जन-जागरूकता अभियान रायपुर, 02 अगस्त 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम के जरिए देशव्यापी ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में भी अभियान की औपचारिक शुरुआत विभिन्न जिलों में की गई। सूरजपुर जिले में आयोजित राज्य स्तरीय महत्व के कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। सूरजपुर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, छात्र-छात्राओं, शिक्षण संस्थानों…

Read More

नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का लिया संकल्प कवर्धा, 2 अगस्त 2026 भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माई भारत) द्वारा देशव्यापी ष्नशा मुक्त युवादृविकसित भारत संकल्प अभियानष् का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए नशा मुक्त भारत के निर्माण का आह्वान किया तथा 100 सप्ताह तक चलने वाले अभियान की शुरुआत की। इसी क्रम में मेरा युवा भारत, कवर्धा द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम विद्यालय, दुर्गावती चौक, कवर्धा में स्थानीय स्तर पर…

Read More

भोरमदेव मंदिर के लिए बूढ़ा महादेव मंदिर से 18 किलोमीटर की पदयात्रा होगी प्रारंभ भोरमदेव पदयात्रा के साथ पवित्र सावन माह भर गूंजेगा हर-हर महादेव और बोलबम की गूंज पदयात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर जलपान और पेयजल की व्यवस्था पदयात्रियों के वापस लौटने बसों की होगी व्यवस्था, पदयात्रा मार्ग में चारपहिया वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित, वैकल्पिक मार्ग निर्धारित पदयात्रा के लिए ट्रैफिक प्लान रहेगा लागू, तीन स्थानों पर होगी पार्किंग पूरे सावन माह भर भोरमदेव मंदिर परिसर के आस-पास कांवरियों के ठहरने के लिए बनाए गए हैं विश्रामालय पदयात्रा के साथ-साथ चलेगी एम्बुलेंस, कांवरियों के…

Read More

​नशामुक्त युवा ही बनाएंगे ‘विकसित भारत’ बलौदाबाजार में ‘नशामुक्त युवा संकल्प अभियान’ का आगाज राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने दिलाई शपथ ​रायपुर, 02 अगस्त 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशव्यापी ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के वर्चुअल शुभारंभ के साथ ही बलौदाबाजार- भाटापारा जिले में भी इस महाअभियान का शंखनाद हुआ। मुख्य अतिथि की आसंदी से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि “नशा एक दीमक की तरह है जो न केवल व्यक्ति को खोखला करता है, बल्कि उसके परिवार, माता-पिता के सपनों और भविष्य को भी तबाह कर…

Read More

सरसों की खेती से बढ़ी आय की उम्मीद, खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम रायपुर, 2 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ निरंतर प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत संचालित नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल (तिलहन) योजना किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है। जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के ग्राम सुलेसा निवासी कृषक बलदेव राजवाड़े ने इस योजना का लाभ लेकर सरसों की उन्नत खेती अपनाई है। कृषि विभाग द्वारा उन्हें अनुदान पर सरसों…

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ रायपुर, 2 अगस्त 2026 भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा देशव्यापी नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। देशभर के लगभग 25 हजार केंद्रों पर एक साथ आयोजित इस अभियान में एक करोड़ से अधिक युवाओं ने वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की। कार्यक्रम में MY Bharat के…

Read More