Author: Manpreet Singh

Raipur chhattisgarh VISHESH / सावन मास के पावन अवसर पर महिला कल्याण समाज द्वारा सोमवार, 3 अगस्त को इंदिरा विहार कॉलोनी स्थित रामेश्वरम शिवालय में सामूहिक रुद्राभिषेक एवं शिव पूजन का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया गया। इस सामूहिक रुद्राभिषेक एवं पूजा का उद्देश्य आध्यात्मिक जागरूकता के साथ-साथ महिला कल्याण समाज परिवार की सुख-शांति, समृद्धि, आरोग्यता एवं खुशहाल जीवन के लिए भगवान शिव से प्रार्थना करना था। पूजन के दौरान श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में रुद्राभिषेक, शिव पूजन तथा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भगवान भोलेनाथ की आराधना से संपूर्ण शिवालय परिसर भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH / एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा दिनांक 04 अगस्त 2026 को समाजिक कल्याण गतिविधियों के अंतर्गत परियोजना प्रभावित क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक विद्यालय रांक, देवरी और जांजी में अध्ययनरत लगभग 400 छात्र-छात्राओं को छातों का वितरण किया गया। वर्षा ऋतु के दौरान बच्चों को विद्यालय आने-जाने में होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई। संगवारी महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती शिखा मंडल के नेतृत्व में समिति की सदस्याओं ने सभी विद्यार्थियों को छाते वितरित किए। इस अवसर पर बच्चों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा समिति के इस सहयोग के लिए…

Read More

‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्यशाला आयोजित 120 स्कूली विद्यार्थियों ने वरिष्ठ कार्टूनिस्टों से सीखी कार्टून और कैरिकेचर की बारीकियां मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप कार्टून कैनवास पर उभरी नए बस्तर की तस्वीर रायपुर, 03 अगस्त 2026 बस्तर की सकारात्मक छवि, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को रचनात्मक कला के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को जगदलपुर के एक निजी होटल में ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के सहयोग से देश की एकमात्र मासिक कार्टून पत्रिका ‘कार्टून वॉच’ द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में जिले के 10 विद्यालयों के 120 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक…

Read More

शहीदांड में बनने वाले इंटीग्रेटेड पैक हाउस के संचालन में अपनाई जाएंगी आधुनिक कृषि एवं प्रसंस्करण की सर्वाेत्तम तकनीकेंरायपुर, 3 अगस्त 2026 जशपुर जिले में कृषि को मूल्य संवर्धन आधारित व्यवसाय के रूप में विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। इसी क्रम में कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) तथा जिले के विभिन्न किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने महाराष्ट्र के नासिक स्थित सह्याद्री फार्म्स का अध्ययन एवं प्रशिक्षण भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य बगीचा विकासखंड के शहीदांड में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड पैक हाउस के प्रभावी संचालन के…

Read More

कोटा एवं लोरमी के वनांचल क्षेत्रों का मैदानी निरीक्षण, शत-प्रतिशत सर्विलांस, त्वरित जांच और उपचार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश रायपुर, 03 अगस्त 2026 प्रदेश में वर्षा ऋतु के दौरान मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने संवेदनशील वनांचल क्षेत्रों में निगरानी एवं नियंत्रण गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ किया है। इसी क्रम में राज्य स्तरीय अधिकारियों ने बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड तथा मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के दूरस्थ वन क्षेत्रों का मैदानी निरीक्षण एवं सहायक पर्यवेक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मलेरिया नियंत्रण गतिविधियों की जमीनी स्थिति का आकलन…

Read More

रायपुर, 3 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी गौधाम योजना के माध्यम से प्रदेश में घुमन्तू एवं निराश्रित पशुधन के संरक्षण और सुव्यवस्थित व्यवस्थापन की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाते हुए राज्य सरकार ने ग्राम पंचायतों को प्राथमिकता देने तथा शहरी गौठानों को भी योजना में शामिल किया है, जिससे भविष्य में प्रदेशभर में गौधामों का विस्तार और अधिक गति से हो सकेगा।घुमन्तू एवं निराश्रित पशुधन के व्यवस्थापन के लिए राज्य शासन ने 6 अगस्त 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग को गौधाम योजना की स्वीकृति प्रदान की थी।…

Read More

रायपुर , 03 अगस्त 2026 शासन की मंशानुरूप दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान करते हुए उनके जीवन को सुगम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। कोंडागांव जिले के ग्राम कोकोड़ी, जनपद पंचायत कोंडागांव निवासी श्री विनय नेताम 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं। बचपन में ही लगभग 5-6 वर्ष की आयु में उनके माता-पिता का निधन हो गया। इसके बाद उनका पालन-पोषण पहले उनकी दादी ने किया और वर्तमान में उनके चाचा-चाची उनका सहारा बने हुए हैं। विनय ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद हार नहीं मानी। उन्होंने 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की तथा 12वीं की परीक्षा…

Read More

रायपुर, 03 अगस्त 2026 श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने गृह ग्राम बीरपुर में आयोजित पवित्र कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ सहभागिता की। श्रीमती राजवाड़े ने बीरपुर स्थित पासंग नाला से श्रद्धापूर्वक पवित्र जल ग्रहण कर कांवड़ यात्रा के साथ भगवान भोलेनाथ के मंदिर तक पदयात्रा की। मंदिर पहुंचकर उन्होंने सपरिवार भगवान शिव का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगलकामना करते हुए देवाधिदेव महादेव से…

Read More

प्रदेश में 1.49 लाख किशोरियों को लगा एचपीवी टीका, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में अहम उपलब्धि रायपुर, 03 अगस्त 2026 सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बचाव की मजबूत नींव तैयार हो रही है। केंद्र सरकार के एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश की 1.49 लाख से अधिक किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। यह टीका भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करने में प्रभावी है। यही कारण है कि दुनिया भर में इसे महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण के सबसे प्रभावी निवारक उपायों में शामिल…

Read More

रायपुर, 3 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ में वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर (आईएफसी) के तकनीकी मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से महिला किसान आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर बेहतर उत्पादन एवं अधिक आय अर्जित कर रही हैं। इसका प्रेरक उदाहरण मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम घुटरा की महिला किसान विमला दीदी हैं, जिन्होंने मचान विधि (ट्रेलिस मेथड) से बरबटी की खेती कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। आईएफसी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में विमला दीदी सहित क्षेत्र की महिला किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के…

Read More