Author: Manpreet Singh

Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर, 10 अगस्त 2026। मैट्स स्कूल ऑफ एजुकेशन, मैट्स यूनिवर्सिटी, गुल्लू (आरंग), रायपुर में विद्यार्थियों एवं भावी शिक्षकों में विधिक जागरूकता, संवैधानिक मूल्यों तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक विशेष अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री शुभम तोमर, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, छत्तीसगढ़ अभियोजन सेवा रहे। अपने प्रेरणादायी संबोधन में श्री शुभम तोमर ने बाल अधिकार, पॉक्सो (POCSO) अधिनियम, विधिक साक्षरता तथा शिक्षा में संवैधानिक…

Read More

रायपुर, 9 अगस्त 2026 आईसीएआर-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, रायपुर द्वारा अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत ग्राम बेल्टुकरी के अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों एवं किसान महिलाओं को 100 स्टोरेज बिन वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य कृषि उपज के सुरक्षित एवं वैज्ञानिक भंडारण को बढ़ावा देना तथा भंडारण के दौरान होने वाले फसल उपरांत नुकसान को कम करना है। राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान के निदेशक डॉ. पी. के. राय ने कहा कि कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ उपज का उचित भंडारण भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक भंडारण पद्धतियों को अपनाने से…

Read More

बच्चों को मिला शिक्षा का नया अवसर रायपुर, 9 अगस्त 2026 बीजापुर जिले में बंद पड़े स्कूलों को फिर से शुरू कर बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व और वन एवं बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार लगातार अभियान सफल हो रहा है। इसी कड़ी में उसूर विकासखंड के प्राथमिक शाला मेटापारा, कोरसागुड़ा का 21 वर्षों बाद पुनः संचालन शुरू किया गया। विद्यालय में प्रवेश लेने वाले 25 बच्चों का आत्मीय स्वागत कलेक्टर बीजापुर विश्वदीप की पहल से स्कूल खुलने के साथ…

Read More

समय पर उपचार, समर्पित चिकित्सकीय टीम और मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था बनी जीवन की उम्मीद रायपुर, 9 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयास अब लोगों के लिए जीवनरक्षक साबित हो रहे हैं। सुकमा जिले के कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन में जिला अस्पताल और सभी स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों की उपलब्धता, चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति तथा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की नियमित निगरानी की जा रही है। इसका सकारात्मक परिणाम हाल ही में जटिल प्रसव…

Read More

मां का दूध शिशु के लिए सबसे उत्तम आहार, स्तनपान को बढ़ावा देने प्रशासन की पहल// रायपुर, 9 अगस्त 2026 विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए सुकमा जिले में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन और जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास के मार्गदर्शन में 1 से 7 अगस्त 2026 तक जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और सेक्टरों में व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। ’आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम’ अभियान के दौरान सेक्टर पर्यवेक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने माताओं, गर्भवती महिलाओं,…

Read More

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से मिला सुरक्षित घर, बदली पूरे परिवार की जिंदगी रायपुर, 9 अगस्त 2026 प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सुकमा जिले के जरूरतमंद परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है। ग्राम पंचायत बोकड़ाओडर, जनपद पंचायत छिंदगढ़ निवासी श्रीमती सोमारी बघेल का वर्षों पुराना पक्का घर बनाने का सपना अब पूरा हो गया है। योजना के तहत मिले पक्के मकान ने उनके परिवार को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर जीवन की नई शुरुआत दी है। बारिश में टपकती छत, हर दिन चिंता सोमारी बघेल का परिवार लंबे समय तक कच्चे और जर्जर मकान में रहता था। बारिश…

Read More

पारदर्शी और डिजिटल व्यवस्था से घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाएं रायपुर, 09 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासकीय सेवाओं को सरल, पारदर्शी और नागरिकों की पहुंच में लाने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु योजना राज्यभर में लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर उभर रही है। यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए समय, श्रम और अनावश्यक कार्यालयी दौड़-भाग को कम करने में प्रभावी साबित हो रही है।सूरजपुर जिले के भैयाथान तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत करोंदामूड़ा निवासी श्री नवानंद ने अपनी पुत्री कुमारी संजना…

Read More

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर जंगल सफारी भेजा गया रायपुर, 09 अगस्त 2026 धमतरी वन परिक्षेत्र के गंगरेल वन क्षेत्र में गंभीर रूप से घायल मिले एक भारतीय अजगर (पायथन मोलुरस) को वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। धमतरी में प्राथमिक उपचार देने के बाद अजगर को बेहतर इलाज और निरंतर निगरानी के लिए रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी भेज दिया गया है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उसका स्वास्थ्य सुधर रहा है। ’पत्थर या भारी वस्तु से हमले की आशंका’ मामला 8 अगस्त का है, जब…

Read More

सांभर शिकार मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल रायपुर, 9 अगस्त 2026 वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री श्री केदार कश्यप के सख्त निर्देशों के बाद वन विभाग ने वन्यजीव तस्करों और शिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में मोहला वनमंडल के दक्षिण मानपुर क्षेत्र में सांभर का शिकार करने वाले तीन आरोपियों को रंगे हाथ पकड़कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। वनमण्डलाधिकारी श्री दिनेश कुमार पटेल ने बताया कि विगत 6 अगस्त की शाम को वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम पंचायत बागडोगरी…

Read More

कम लागत में बेहतर उत्पादन और गुणवत्तापूर्ण फसल से बढ़ा आर्थिक लाभ आधुनिक कृषि तकनीक अपनाकर किसानों को मिल रहा आय बढ़ाने का अवसर रायपुर, 09 अगस्त 2026 शासन द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसका सकारात्मक प्रभाव अब सक्ति जिले के किसानों के खेतों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। आधुनिक कृषि तकनीकों के साथ नैनो यूरिया के उपयोग से किसान कम लागत में बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त कर अपनी आय बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। नैनो यूरिया के उपयोग से फसलों…

Read More