- एनटीपीसी सीपत में 52वां स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित, 2,300 पौधों का रोपण एवं बालिकाओं और दिव्यांगजनों को साइकिल वितरित
- रायपुर : मंडल की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, 77 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
- रायपुर : मोदी की गारंटी, साय सरकार का संकल्प : दीपावली पर 4670 परिवारों को पक्के घर की सौगात
- रायपुर : कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
- “श्री केदार नाथ गुप्ता अपेक्स बैंक अध्यक्ष तथा श्री शिवनारायण पाण्डेय अपेक्स बैंक उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किये।”
- रायपुर : ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव श्री विकासशील’
- अस्पतालों में मरीजों के परिजनों का सहारा बनी राम रोटी सेवा समिति, प्रतिदिन 500 से 600 लोगों को मिल रहा भोजन
- रायपुर : डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम
Author: Manpreet Singh
स्वतंत्रता दिवस पर कुलपति डॉ. चंदेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली रायपुर, 15 अगस्त 2026 देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुलपति डॉ. (कर्नल) गिरीश चंदेल ने कृषि महाविद्यालय, रायपुर में आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रध्वज का आरोहण किया एवं परेड की सलामी ली। कुलपति डॉ. चंदेल ने इस अवसर पर देश की आजादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर वीर बलिदानियों को नमन किया। डॉ. चंदेल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी को आजाद हुए आठ दशक हो रहे हैं। इस दौरान भारत…
संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और राष्ट्र निर्माण में संस्कृति की भूमिका को किया रेखांकित रायपुर, 15 अगस्त 2026 देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर स्थित संचालनालय संस्कृति एवं पुरातत्व में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में संचालनालय संस्कृति एवं पुरातत्व के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर डॉ. संजय कन्नौजे ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस…
अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने राष्ट्रहित में निष्ठा एवं समर्पण से कार्य करने का दिलाया संकल्प रायपुर, 15 अगस्त 2026 देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह ने नया रायपुर स्थित ऑफिस कॉम्प्लेक्स के मंडल परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ तथा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अध्यक्ष…
रायपुर, 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शाम लोकभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हुईं। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री डेका को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी उपस्थित थीं। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री श्री टंकराम वर्मा,…
छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा अब 31 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश रायपुर, 15अगस्त 2026 उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि हमारी सरकार का मूल ध्येय प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा का प्रकाश पहुँचाना है। दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों के कई मेधावी युवा विभिन्न व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण समय पर प्रवेश नहीं ले सके थे। हम नहीं चाहते कि तिथियों के फेर में किसी भी योग्य विद्यार्थी का एक साल खराब हो या वह उच्च शिक्षा से वंचित रह जाए। छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रवेश की तारीख 31…
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री रायपुर. 15 अगस्त 2026 उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव शुक्रवार को दुर्ग में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में देश की एकता और अखंडता के लिए सभी से सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज भी भाषा, जाति, क्षेत्र और संप्रदाय के नाम पर समाज को बांटने की कोशिशें होती हैं। ऐसी ताकतों से देशवासियों को सावधान रहना होगा। श्री साव ने कहा कि 14 अगस्त 1947 का विभाजन केवल जमीन का बंटवारा नहीं था। यह करोड़ों दिलों, सपनों और रिश्तों के बिखरने…
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी ली रायपुर, 15 अगस्त 2026 ऐतिहासिक लालबाग मैदान, जगदलपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षाेल्लास, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और परेड का निरीक्षण करते हुए आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का स्वतंत्रता दिवस संदेश जनता के नाम वाचन किया। समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा…
अमर वाटिका में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीरता पदक से अलंकृत जवानों का किया सम्मान रायपुर, 15 अगस्त 2026 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने बस्तर के वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन किया। जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कांकेर, नारायणपुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में पदस्थ वीरता पदक से अलंकृत पुलिस जवानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के शौर्य और बलिदान ने बस्तर के इतिहास को नई दिशा दी है। नक्सलवाद के विरुद्ध अभियान में मिली ऐतिहासिक सफलताओं…
रायपुर, 15 अगस्त 2026 उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जगदलपुर शहर स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं अमर शहीदों को माल्यार्पण किया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्री संजय पांडेय, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री दिनेश कश्यप अन्य जनप्रतिनिधि सहित कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री बद्रीनारायण मीणा, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने भी शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
रायपुर, 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित यह क्रिएटर हब बस्तर के युवाओं, नवाचारी लोगों और स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी रचनात्मकता एवं विचारों को व्यापक मंच तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करेगा। शुभारंभ के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने क्रिएटर हब की विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया और यहां उपलब्ध आधुनिक तकनीकी संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने युवाओं को डिजिटल माध्यमों से अपनी प्रतिभा को सामने लाने और बस्तर की…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

