- रायपुर : मंडल की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, 77 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
- रायपुर : मोदी की गारंटी, साय सरकार का संकल्प : दीपावली पर 4670 परिवारों को पक्के घर की सौगात
- रायपुर : कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
- “श्री केदार नाथ गुप्ता अपेक्स बैंक अध्यक्ष तथा श्री शिवनारायण पाण्डेय अपेक्स बैंक उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किये।”
- रायपुर : ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव श्री विकासशील’
- अस्पतालों में मरीजों के परिजनों का सहारा बनी राम रोटी सेवा समिति, प्रतिदिन 500 से 600 लोगों को मिल रहा भोजन
- रायपुर : डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम
- रायपुर : विष्णु भैया की पाती मुंगेली के ग्राम लिम्हा की सुनीता बहन को मिली, मुख्यमंत्री ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई
Author: Manpreet Singh
कैट.सी.जी.चैप्टर.प्रे.वि.क्र./13/08/2026-27 दिनांकः- 22.08.2026‘One State, One Rule ’ की दिशा में शासन के प्रयासों का स्वागत – अमर पारवानी शेष मांगों को युक्तियुक्त करने पुनः आग्रह करेगा CAIT Raipur chhattisgarh VISHESH / देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री श्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम…
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने रायपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले डाकघरों के संचालन को लेकर विशेष व्यवस्था की है। दिनांक 23 अगस्त 2026 (रविवार) को रायपुर संभाग के सभी विभागीय डाकघरों—जिसमें प्रधान डाकघर (GPO), मुख्य डाकघर और उप-डाकघर शामिल हैं—के काउंटर आम जनता के लिए खुले रहेंगे, ताकि रक्षाबंधन के लिए राखियों की बुकिंग और प्रेषण का कार्य सुचारू रूप से किया जा सके। इसके अतिरिक्त, नागरिकों को प्रशासनिक सुविधाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से 23 अगस्त 2026 (रविवार) को रायपुर प्रधान डाकघर (जीपीओ) में…
Raipur chhattisgarh VISHESH / बालकोनगर, कभी मैन्यूफैक्चरिंग इंडस्ट्री में इंजीनियरिंग और तकनीकी भूमिकाओं को मुख्य रूप से पुरुषों का कार्यक्षेत्र माना जाता था, लेकिन बदलते समय के साथ महिला इंजीनियरों ने इन धारणाओं को पीछे छोड़ते हुए अपनी मजबूत पहचान बनाई है। बालको में महिला इंजीनियर आज उत्पादन, खनन, प्रचालन और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रही हैं। अपने तकनीकी कौशल, नेतृत्व क्षमता और दृढ़ संकल्प से वे कंपनी की उत्तरोत्तर प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। कार्यस्थल पर मशीनों और आधुनिक तकनीक के बीच जिम्मेदारी निभाने से लेकर टीमों का नेतृत्व करने तक, महिला इंजीनियरों…
रायपुर: कलिंगा विश्वविद्यालय, रायपुर ने ‘यंग इंडियंस’ (Yi) और ‘कैंपस ऑन’ के सहयोग से तथा वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के तत्वावधान में “प्रबंधकीय छात्रों के लिए प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग” पर एक विशेषज्ञ सत्र का आयोजन किया। इसका उद्देश्य छात्रों को व्यवसाय और प्रबंधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के व्यावहारिक अनुप्रयोगों से अवगत कराना था। इस सत्र के माध्यम से कुल 111 छात्रों ने प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और AI टूल्स के व्यावहारिक उपयोग के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्राप्त की। AI विशेषज्ञ और उद्यमी श्री पार्थ मिरानी के नेतृत्व में आयोजित इस सत्र में छात्रों को ChatGPT, Claude AI और Google Gemini जैसे प्रमुख AI प्लेटफॉर्म्स से परिचित कराया गया। उन्होंने शोध, मार्केटिंग, रणनीति और बिजनेस ऑटोमेशन में इनके व्यावहारिक उपयोग का प्रदर्शन किया। व्याख्यान का मुख्य केंद्र “Think – Prompt – Create – Improve” (सोचें – प्रॉम्प्ट दें – बनाएं – सुधारें) फ्रेमवर्क था, जो मानव रचनात्मकता और महत्वपूर्ण समस्या-समाधान क्षमता को बढ़ाने में AI के उपयोग पर जोर देता है। वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के डीन डॉ. श्रीकृष्ण ढाले ने श्री पार्थ मिरानी का स्वागत किया। कार्यक्रम में युवा चेयर सुश्री प्रियंका दुलहानी, सुश्री इशिका चौधरी एवं सुश्री श्रेया अग्रवाल की उपस्थिति रही। कला एवं मानविकी संकाय के सहायक प्राध्यापक एवं यंग इंडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. योगेश वैष्णव, BTCSAIML 5th सेमेस्टर के छात्र श्री अमन दुबे और BCAAIML 5th सेमेस्टर की छात्रा सुश्री शिवांशी भगत द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन BTCSAIML 3rd सेमेस्टर की छात्रा सुश्री डॉली और BSCAIML 3rd सेमेस्टर की छात्रा सुश्री पलक ने किया विशेषज्ञ श्री मिरानी ने इस बात पर जोर दिया कि प्रभावी AI उपयोग केवल प्रश्न पूछने तक सीमित नहीं है। छात्रों ने सीखा कि स्पष्ट भूमिका, संदर्भ, उद्देश्य, सीमाएं और वांछित आउटपुट फॉर्मेट प्रदान करके प्रॉम्प्ट को कैसे संरचित किया जाए। इस सत्र ने प्रतिभागियों को AI द्वारा दिए गए उत्तरों का गंभीर मूल्यांकन करने और बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए उन्हें परिष्कृत (refine) करने के लिए प्रेरित किया। इस सत्र ने छात्रों को जिम्मेदार और प्रभावी AI अपनाने में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया, जो उद्योग-उन्मुख शिक्षा, नवाचार और भविष्य के लिए तैयार शिक्षण के प्रति कलिंगा विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। कलिंगा विश्वविद्यालय कार्यशालाओं, विशेषज्ञ वार्ताओं और नवाचार चुनौतियों के माध्यम से नेतृत्व, उद्यमशीलता की भावना और राष्ट्र निर्माण के कौशल को विकसित करने के लिए नियमित रूप से ऐसे सत्रों का आयोजन करता रहता है।
विशेष लेख • डॉ. दानेश्वरी संभाकर, उप संचालक Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर,किसी भी राज्य के विकास की वास्तविक पहचान वहां की महिलाओं की सामाजिक स्थिति, आर्थिक भागीदारी और निर्णय प्रक्रिया में उनकी सहभागिता से होती है। जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनती हैं तो परिवार सशक्त होता है, समाज प्रगतिशील बनता है और विकास की गति कई गुना बढ़ जाती है। इसी सोच को आधार बनाकर छत्तीसगढ़ सरकार ने महिला सशक्तिकरण को सुशासन का प्रमुख आधार बनाया है। वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए अनेक…
नंदिनी बोलीं- विष्णु भैया ने त्योहार की खुशियां दोगुनी कर दीं रायपुर, 21 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार बनकर उभरी है। रक्षाबंधन से पहले योजना की 30वीं किस्त हितग्राहियों के खातों में पहुंचने से लाखों परिवारों में त्योहार की खुशियां और बढ़ गई हैं। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम हर्रा की रहने वाली नंदिनी राय भी ऐसी ही लाभार्थी हैं, जिनके लिए इस बार महतारी वंदन योजना की राशि राखी का सबसे बड़ा उपहार बनकर आई है। नंदिनी राय को योजना के तहत…
राखी से पहले महतारी वंदन की राशि बनी महिलाओं की मुस्कान रायपुर, 21 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल का आधार बन रही है। रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व से पहले योजना की 1000 रुपये की मासिक सहायता राशि हितग्राहियों के खातों में पहुंचने से महिलाओं की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। कोरिया जिले के सागरपुर की रहने वाली श्रीमती रीना साहू भी उन महिलाओं में शामिल हैं, जिनके लिए यह राशि इस बार राखी के त्योहार का विशेष उपहार बनकर आई है। श्रीमती रीना…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को सिंचाई की स्थायी सुविधा, खेती की लागत में कमी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती रायपुर, 21 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ में किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में सौर सुजला योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी सोच का परिणाम है कि सौर ऊर्जा का उपयोग अब खेतों की सिंचाई के लिए प्रभावी माध्यम…
नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्री सत्येन्द्र सिंह से नई दिल्ली में की मुलाकात नगरीय निकायों में केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी, मिशन अमृत को सभी निकायों में लागू करने का किया आग्रह रायपुर. 21 अगस्त 2026 नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव श्री सोनमणि बोरा ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्री सत्येन्द्र सिंह से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान केन्द्रीय सचिव को राज्य के नगरीय निकायों में भारत सरकार की योजनाओं के क्रियान्यवन…
ग्रामीणों और युवाओं को मिलेंगे कौशल विकास एवं रोजगार के नए अवसर सांसद श्री भोजराज नाग और विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने किया केंद्र का अवलोकन रायपुर, 21 अगस्त 2026 कोण्डागांव, जिले के सुदूर ग्राम कोनगुड़ में नीति आयोग के सौजन्य से आकांक्षा ग्रामीण कौशल एवं नवाचार केंद्र विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य दूरस्थ एवं वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार से जोड़ने का स्थायी मॉडल विकसित करना है। विकासखंड फरसगांव के ग्राम कोनगुड़ में स्थापित किए जा रहे इस केंद्र के माध्यम से प्रतिवर्ष 1,000 से 1,500 युवाओं…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

