- रायपुर : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महाअभियान को मिल रही गति, अब तक 1.44 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन
- मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक : 18 नवंबर 2026
- दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी
- रायपुर : दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट
- रायपुर : स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान
- रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम
- ऑयल पाम की खेती पर अल नीनो का प्रभाव, जोखिम तथा उससे बचाव हेतु अपनाए जाने वाले उपायों” के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम तथा तकनिकी चर्चा का आयोजन
- एनएमडीसी ने बस्तर की 132 जनजातीय बेटियों को किया सशक्त
Author: Manpreet Singh
गोंदिया स्टेशन को भी मिला है “ईट राईट स्टेशन सर्टिफिकेट ” SECR में बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया को मिला है “Eat Right Station Certificate” Raipur chhattisgarh VISHESH बिलासपुर – 20 मार्च, 2025 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग रेलवे स्टेशनों को “ईट राईट स्टेशन” से प्रमाणित किया गया है । इसी श्रेणी में अब गोंदिया रेलवे स्टेशन भी सम्मिलित हो चुका है । इसके पहले बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग को नवम्बर, 2024 में ये सर्टिफिकेट मिल चुका है । यह उपलब्धि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के चिकित्सा विभाग और परिवार कल्याण मंत्रालय के…
-पब्लिक और मीडिया रिलेशंस सेल Raipur chhattisgarh VISHESH राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर का एंटरप्रेन्योरशिप सेल (ई-सेल) 22 और 23 मार्च को बहुप्रतीक्षित ई-समेट 2025 की मेजबानी कर रहा है। दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में प्रतियोगिताएं, पैनल चर्चाएं और स्टार्टअप एक्सपो शामिल हैं, जो छात्रों को वास्तविक दुनिया की व्यावसायिक चुनौतियों से निपटने और उद्यमशीलता कौशल विकसित करने के लिए एक मंच प्रदान करते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत एक उद्घाटन समारोह से हुई, जहां डॉ. समीर बाजपेयी, प्रमुख, सीडीसी और डॉ. चंद्रकांत ठाकुर, फैकल्टी इन चार्ज, ई-सेल ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। डॉ. बाजपेयी ने तकनीकी प्रगति की तीव्र गति…
कलिंगा विश्वविद्यालय की वुडबॉल टीम ने 7 मार्च से 10 मार्च, 2025 तक पारुल विश्वविद्यालय, वडोदरा, गुजरात में आयोजित एआईयू वुडबॉल चैंपियनशिप 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता का परिचय दिया है। उल्लेखनीय कौशल, दृढ़ संकल्प और प्रतिस्पर्धी भावना का प्रदर्शन करते हुए, कलिंगा विश्वविद्यालय टीम ने मिश्रित युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक और महिला टीम स्ट्रोक श्रेणी में कांस्य पदक हासिल करके विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया। इस चैंपियनशिप में देश भर के 44 विश्वविद्यालयों ने भाग लिया, जिससे यह उपलब्धि और भी महत्वपूर्ण हो गई। एथलीटों के साथ डॉ. संजीव कुमार यादव (सहायक प्रोफेसर, शारीरिक शिक्षा संकाय) और सुश्री अनामिका शुक्ला (सहायक, खेल विभाग) भी थे, जिनका मार्गदर्शन खेल निदेशक डॉ. डी. कालीदोस ने किया। कलिंगा विश्वविद्यालय अपने एथलीटों की कड़ी मेहनत, दृढ़ता और असाधारण खेल कौशल पर बहुत गर्व करता है। यह उपलब्धि खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और उच्चतम स्तर पर युवा प्रतिभाओं को पोषित करने के लिए विश्वविद्यालय की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Raipur chhattisgarh VISHESH : नया रायपुर कलिंगा विश्वविद्यालय के कला एवं मानविकी संकाय के द्वारा 21 और 22 मार्च को विकसित भारत @2047: प्रगति और विकास विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग और इंडियन इकोनॉमिक्स एसोशिएशन के सहयोग और नेशनल लॉ युनिवर्सिटी (त्रिपुरा), हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ युनिवर्सिटी (नया रायपुर), कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय(रायपुर), सिस्टर निवेदिता विश्वविद्यालय(कलकत्ता), शासकीय राजमोहिनी देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय (अम्बिकापुर), शासकीय दूधाधारी संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय (रायपुर) के अकादमिक सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। ये प्रतिष्ठित संस्थान राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए कलिंगा विश्वविद्यालय के साथ सहयोग कर रहा है। यह आयोजन भारत के स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष विकसित भारत@2047 तक एक विकसित राष्ट्र में बदलने की दूरदर्शी पहल है। इस शिखर सम्मेलन में शिक्षा, संस्कृति, प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचे, वाणिज्य और स्वास्थ्य सेवा जैसे मुद्दों पर विचार मंथन के लिए हुए देश-विदेश के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुख एक साथ आएंगे। इसमें कई तकनीकी सत्र, ब्रेकआउट सत्र और देश के विभिन्न हिस्सों से प्रतिभागियों द्वारा 100 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुतियाँ शामिल होंगी, जिससे एक मजबूत ज्ञान विनिमय और नेटवर्किंग प्लेटफ़ॉर्म तैयार होगा। उद्घाटन समारोह में सीआईडीसी के महानिदेशक डॉ. पी. आर. स्वरूप, छत्तीसगढ़ सरकार के उच्च शिक्षा संयुक्त निदेशालय के डॉ. जी. ए. घनश्याम अयंगर, सेवानिवृत्त आईएफएस डॉ. अरविंद अनिल बोअज़ और छत्तीसगढ़ सरकार के जनसंपर्क निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. आलोक देव सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। चूंकि भारत 2047 में अपनी स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष के करीब पहुंच रहा है, इसलिए यह सम्मेलन देश के विकसित राष्ट्र बनने के सपने को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। यह कार्यक्रम एनएमडीसी, सागर, टीएमटी परफेक्ट टूल एंड मशीनरी, सद्भावना अस्पताल और एसटीसी द्वारा सह-संचालित है।
Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रत्युषा फाउंडेशन द्वारा सर्व ट्रॉम हॉस्पिटल, तात्यापारा में प्रदेश की उन महिला शक्तियों को ‘रक्तदान वीरा’ सम्मान से नवाजा गया, जिन्होंने थैलेसीमिया और सिकलसेल से पीड़ित मरीजों के लिए रक्तदान किया। संस्था अध्यक्ष प्रीति दास मिश्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों से अलग-अलग ब्लड ग्रुप की महिलाओं ने रक्तदान कर इस महायज्ञ में भागीदारी निभाई। पतंजलि योग महिला ग्रुप रायपुर, श्री बालाजी योगा ग्रुप श्रीनगर और वयं फाउंडेशन सहित अन्य संस्थाओं की महिलाओं को पौधा बैग और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथिमुख्य…
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 22 मार्च 2025/छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा आज बीजापुर में आयोजित “बस्तर पण्डुम” जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बस्तर की संस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि बस्तर की संस्कृति न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि संपूर्ण विश्व में अद्वितीय है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से इसे अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने जानकारी दी कि 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक बस्तर संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम प्रतियोगिता का आयोजन दंतेवाड़ा में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री सहित केंद्रीय मंत्रीगण और…
सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की धीवर समाज को मिला प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद, सनातन का किया प्रचार-प्रसार : उप मुख्यमंत्री श्री साव Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर. 22 मार्च 2025. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज दुर्ग जिले के दारगांव में छत्तीसगढ़ धीवर समाज के वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समारोह में धमधा नगर पंचायत में धीवर समाज के सामाजिक भवन के निर्माण के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। सांसद श्री विजय बघेल भी समारोह में शामिल हुए। श्री साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि…
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 22 मार्च 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर स्थित आईपी क्लब के मिनी थिएटर में मराठा काल के स्वर्णिम इतिहास पर आधारित फिल्म “छावा” देखने पहुँचे। यह फिल्म वीर राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रमी पुत्र संभाजी महाराज के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर आधारित है। फिल्म प्रदर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संभाजी महाराज ने देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। घोर यातनाओं और कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। ‘छावा’ फिल्म ने उनके…
Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के त्रिवर्षीय प्रांतीय चुनाव.निर्वाचन समिति ने स्कूटनी के बाद पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी की.प्रदेश अध्यक्ष के लिए दो एवं प्रदेश महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष के लिए एक-एक उम्मीदवारों के नामांकन सही. दो नामांकन निरस्त हुए. रायपुर में 08 जिला उपाध्यक्ष और 08 जिला मंत्री पद हैं।शेष जिलों में एक जिला उपाध्यक्ष और एक जिला मंत्री पद है। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज त्रिवर्षीय प्रांतीय चुनाव हेतु चेंबर चुनाव समिति ने आज निर्वाचन हेतु पात्रता रखने वाले एवं जिनके फार्म सही पाए गए ऐसे उम्मीदवारों की सूची आज शाम 5:00 बजे…
मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी.दयानन्द ने सभास्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का किया जायजा सभी आवश्यक तैयारियां 25 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 22 मार्च 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 30 मार्च को बिलासपुर जिले के बोदरी तहसील के ग्राम मोहभठ्ठा में आयोजित कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी.दयानन्द ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी आवश्यक तैयारियां 25 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी.दयानन्द ने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम है।…
Categories
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh
