Author: Manpreet Singh

आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं, अब लखपति दीदी बनने का लक्ष्य रायपुर, 15 सितंबर 2026 दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत फुंडा की श्रीमती मनीषा ठाकुर के पास हुनर था, मेहनत करने का जज्बा था और अपने पैरों पर खड़े होने का सपना भी। कमी थी तो सिर्फ पर्याप्त संसाधनों और सही मार्गदर्शन की। घर के एक छोटे से कमरे से सीमित साधनों के साथ पार्लर का काम शुरू करने वाली मनीषा ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़कर अपने हुनर को नई पहचान दी। समूह से मिली जानकारी, बैंकिंग एवं ऋण सुविधाओं का लाभ उठाकर उन्होंने अपने व्यवसाय…

Read More

तब छतों से टपकती थी चिंता, अब पंख फैला रहे हैं सपने”—कुसुम बाई को मिला नया जीवन रायपुर,15 सितंबर 2026 कच्ची दीवारें, बारिश में टपकती छत और हर मौसम में ढहने का डर—ग्राम पंचायत जी जामगांव,जनपद पंचायत कुरुद की श्रीमती कुसुम बाई के परिवार के लिए यह सिर्फ एक दैनिक चुनौती नहीं, बल्कि सालों की मजबूरी थी। मजदूरी से होने वाली सीमित आय में भोजन, बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य की ज़रूरतें ही बमुश्किल पूरी हो पाती थीं। ऐसे में एक पक्का मकान बनाना केवल एक दूर का सपना बना हुआ था। ​उम्मीद की नई किरण:ग्रामीण प्रधानमंत्री…

Read More

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन योजना से संवर रहा शत्रुघन साहू का जीवन रायपुर, 15सितंबर 2026 ​जीवन का अधिकांश हिस्सा दूसरों के आशियाने बनाने और हाड़-तोड़ मेहनत में गुजारने वाले धमतरी जिले के राजमिस्त्री श्री शत्रुघन साहू के लिए उम्र का यह पड़ाव अब चिंता का विषय नहीं, बल्कि आत्मसम्मान का प्रतीक बन गया है। तहसील बेलरगांव के ग्राम पंचायत घठुला निवासी श्री साहू पिता स्वर्गीय बिदे राम साहू वर्ष 2011 से श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिक हैं। समय के साथ ढलती उम्र ने जब उनके हाथों की ताकत कम कर दी और नियमित मजदूरी करना कठिन…

Read More

एनएसटीआई से मिलेगी कौशल को नई पहचान, 45 वर्ष की आयु सीमा से अनुभव को लाभ-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अवसरों का विस्तार (एल.डी. मानिकपुरी, सहायक जनसंपर्क अधिकारी) रायुपर, 15 सितम्बर 2026 छत्तीसगढ़ की पहचान लंबे समय तक ‘धान के कटोरे’ के रूप में रही है। खेतों में लहलहाती फसलें प्रदेश की समृद्धि की कहानी कहती हैं, लेकिन बदलते समय के साथ छत्तीसगढ़ ने विकास की अपनी यात्रा में नए आयाम जोड़े हैं। अब कृषि के साथ उद्योग, तकनीक के साथ कौशल और रोजगार के साथ उद्यमिता भी प्रदेश की नई पहचान बन रही है। इस बदलाव…

Read More

उप मुख्यमंत्री ने सभी जिला पंचायतों के अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा दिए आवश्यक तैयारियों के निर्देश बस्तर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को मिलेगा विशेष स्वरूप, शहीद परिवारों और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी जलेंगे दीप रायपुर, 15 सितंबर 2026 ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज अटल नगर नवा रायपुर स्थित महानदी भवन से सभी जिलों के जिला पंचायत के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक में उन्होंने 17 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का…

Read More

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने सावित्री के परिवार को दी पक्की छत, सुरक्षा और सम्मान के साथ जीवन की नई शुरुआत रायपुर, 15 सितंबर 2026 प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद की ऐसी किरण बन रही है, जो वर्षों से देखे जा रहे पक्के घर के सपने को हकीकत में बदल रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है। जशपुर जिले के तपकरा की रहने वाली श्रीमती सावित्री की कहानी…

Read More

17 सितंबर से प्रदेशभर में होंगे सेवा एवं जनकल्याण के विविध आयोजन शिवरीनारायण के महानदी घाट पर जलेंगे एक लाख दीप, ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों पर भी होगा दीप प्रज्वलन रायपुर, 15 सितंबर 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक देश और प्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ आयोजित किया जाएगा। सेवा, सुशासन और जनकल्याण को केंद्र में रखकर आयोजित यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जनभागीदारी के माध्यम से जन-जन…

Read More

17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, जनभागीदारी और जनसेवा को दिया जाएगा व्यापक स्वरूप रायपुर, 15 सितम्बर 2026 उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज प्रदेश के सभी नगर निगमों के महापौरों, आयुक्तों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की बैठक लेकर सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में आयोजित वर्चुअल बैठक में अभियान के दौरान संचालित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों, विभागीय समन्वय, जनभागीदारी और प्रचार-प्रसार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर…

Read More

17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम रायपुर, 15 सितम्बर 2026 कांकेर जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर आज जिले के प्रभारी मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। सांसद श्री भोजराज नाग, विधायक श्री आशाराम नेताम और जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी बैठक में वर्चुअली शामिल हुईं। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार भी जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल हुए। उन्होंने प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव के समक्ष जिले में सेवा…

Read More

महाराजा चक्रधर सिंह ने कला को राज-सिंहासन से ऊपर रखा, रायगढ़ घराने को दिलाई विश्व पहचान 23 सितम्बर तक रामलीला मैदान में देश-प्रदेश के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां रायपुर, 15 सितम्बर 2026 राज्यपाल श्री रमेन डेका ने संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह का सोमवार को महाराजा चक्रधर की तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत भव्य शुभारंभ किया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने समारोह का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल कला प्रस्तुतियों का मंच नहीं, बल्कि महाराजा चक्रधर सिंह की कला-साधना और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को…

Read More