- रायपुर : मंडल की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, 77 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
- रायपुर : मोदी की गारंटी, साय सरकार का संकल्प : दीपावली पर 4670 परिवारों को पक्के घर की सौगात
- रायपुर : कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
- “श्री केदार नाथ गुप्ता अपेक्स बैंक अध्यक्ष तथा श्री शिवनारायण पाण्डेय अपेक्स बैंक उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किये।”
- रायपुर : ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव श्री विकासशील’
- अस्पतालों में मरीजों के परिजनों का सहारा बनी राम रोटी सेवा समिति, प्रतिदिन 500 से 600 लोगों को मिल रहा भोजन
- रायपुर : डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम
- रायपुर : विष्णु भैया की पाती मुंगेली के ग्राम लिम्हा की सुनीता बहन को मिली, मुख्यमंत्री ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई
Author: Manpreet Singh
दिन भर में रात्रि तक नगर पालिक निगम रायपुर के महादेवघाट के पास विसर्जन कुण्ड में गणपति की 368 छोटी और 74 बड़ी मूर्तियों का ससम्मान भक्तगणों द्वारा श्रद्धापूर्ण विसर्जन किया जा चुका प्रशासनिक व्यवस्था अंतर्गत भक्तजनों द्वारा गणपति मूर्तियों के श्रद्धापूर्ण विसर्जन का सिलसिला निरन्तर जारी Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर -आज दिन भर में रात्रि तक रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 क्षेत्र अंतर्गत महादेवघाट के समीप निर्मित विसर्जन कुण्ड में पहुंचकर गणपति की 368 छोटी और 74 बड़ी मूर्तियों का श्रीगणेश के भक्तगणों द्वारा ससम्मान श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया जा चुका है और यह सिलसिला लगातार…
Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर, 24 सितंबर 2026/ स्वच्छता ही सेवा 2026 एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमदान – तालाब सफाई अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महाराजबंध तालाब, मठपारा, रायपुर में 25 सितंबर 2026 को समय – सुबह 7:00 बजे से किया जाएगा। रायपुर शहर की सभी स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं जागरूक नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महाराज बंध तालाब को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग की अपील की है।
‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ समुदाय की भागीदारी बढ़ाने का अभियान रायपुर, 23 सितम्बर 2026 राज्य में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत ‘बच्चों की थाली, हम सबकी जिम्मेदारी’ और ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान व्यापक रूप से चलाया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पोषण अभियान और यूनिसेफ के सहयोग से प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को गर्म, ताजा, पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के साथ समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।आंगनबाड़ी केंद्रों…
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मिली योजना की जानकारी, आवेदन कर योजना से जुड़ीं खिरमेनआर्थिक सुरक्षा की उम्मीद से बच्चों के भविष्य को लेकर कम हुई चिंतासही जानकारी और योजनाओं तक पहुंच से परिवारों को मिल रहा सामाजिक-आर्थिक संबल रायपुर, 23 सितम्बर 2026 सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा की कहानी’ में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से परिवारों को मिल रहे सामाजिक एवं आर्थिक संबल की तस्वीर सामने आ रही है। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कतकालो निवासी श्रीमती खिरमेन यादव के लिए नोनी सुरक्षा योजना बच्चों के भविष्य को लेकर आर्थिक सुरक्षा का भरोसा लेकर आई है। योजना…
रामनामी समाज की संस्कृति और परंपरा को राष्ट्रीय मंच पर मिली पहचान, निर्देशक भारतबाला गणपति सहित पूरी टीम को दी बधाई रायपुर, 23 सितम्बर 2026 वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ के रामनामी समाज पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री’ का सर्वाेच्च सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इस उपलब्धि को पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय बताया और फिल्म के निर्देशक श्री भारतबाला गणपति सहित पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दीं। मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि ‘राम-नामी’ के माध्यम से छत्तीसगढ़ की विशिष्ट…
छात्राओं से संवाद कर जानी समस्याएं, शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश रायपुर, 23 सितंबर 2026 छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने राज्य महिला आयोग की टीम के साथ शंकर नगर, रायपुर स्थित राज्य स्तरीय पोस्ट मैट्रिक पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में रह रही छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं, आवश्यकताएं और सुझाव सुने तथा छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डॉ. ममता साहू ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, आवासीय सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। छात्राओं द्वारा बताई गई समस्याओं और सुझावों…
रायपुर, 23 सितंबर 2026 प्रदेश में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं का त्वरित और पारदर्शी लाभ मिल रहा है। सुशासन की इस व्यवस्था ने नगर निगम और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को इतना सरल बना दिया है कि लोगों के वर्षों पुराने कार्य अब मिनटों और दिनों में पूर्ण हो रहे हैं। इसी कड़ी में दुर्ग जिले के निवासी श्री रोहित दास वैष्णव के लिए सेवा-सेतु केंद्र और डिजिटल व्यवस्था एक बड़ी राहत बनकर सामने आई है। व्यावसायिक सुगमता और शासकीय सेवाओं की सहज उपलब्धता का प्रत्यक्ष उदाहरण पेश करते हुए श्री…
दंतेवाड़ा के जंगलों में बसे गांव का पहला ग्रेजुएट, आज नवा रायपुर में आईटी सेक्टर में बना रहा अपनी पहचान पोलियो, सुविधाओं के अभाव और कठिन परिस्थितियों को पीछे छोड़ शिक्षा के सहारे गढ़ी नई राह रायपुर, 23 सितंबर 2026 किसने सोचा था कि जंगलों से घिरे एक छोटे से गांव में मवेशी चराने और तीर-धनुष चलाने वाला एक बच्चा एक दिन कंप्यूटर की दुनिया में अपना भविष्य बनाएगा। किसने सोचा था कि जिस गांव से कॉलेज तक पहुंचना ही किसी युवा के लिए बड़ी उपलब्धि हो, उसी गांव का एक लड़का आज आईटी सेक्टर में काम करते हुए आर्टिफिशियल…
सैटेलाइट इमेजरी, रिमोट सेंसिंग और GIS तकनीक से होगा धान के रकबे का वैज्ञानिक आकलन FRA एवं डुबान क्षेत्रों में कृषि भूमि की डिजिटल पहचान और मैपिंग होगी सुदृढ़ जियो-रेफरेंस्ड भू-खंडों का सैटेलाइट इमेजरी से मिलान कर धान फसल की उपस्थिति का होगा सत्यापन धान उपार्जन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सटीक और डेटा आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रायपुर 23 सितम्बर 2026 छत्तीसगढ़ में धान की खेती के क्षेत्रफल के सटीक, वैज्ञानिक एवं तकनीक आधारित आकलन की दिशा में राज्य शासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ तथा छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं…
सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा—किसानों की मेहनत, तकनीकी दक्षता और बेहतर प्रबंधन से मिली उपलब्धि छत्तीसगढ़ में किसी सहकारी शक्कर कारखाने को पहली बार इस श्रेणी में मिला नेशनल अवॉर्ड रायपुर, 23 सितंबर 2026 कवर्धा के भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दो पेराई सत्रों—2024-25 और 2025-26—के लिए ‘हाइएस्ट शुगर रिकवरी–अदर एरिया’ श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। नेशनल को-ऑपरेटिव शुगर फेडरेशन ने नई दिल्ली के डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित शुगर फैक्ट्री एफिशिएंसी अवॉर्ड समारोह में कारखाने को सम्मानित किया। समारोह में केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने यह पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर केंद्रीय…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

