Author: Manpreet Singh

रायपुर, 09 सितंबर 2025 छत्तीसगढ़ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा राज्य के गैर अनुसूचित क्षेत्रों के गैस कनेक्शनधारी राशनकार्डों में भी पीडीएस के तहत केरोसिन प्रदाय करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ को माह सितंबर के लिए 1740 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन किया गया है। जिसे उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से हितग्राहियों को वितरित किया जाएगा। इस आशय का पत्र इन्द्रावती भवन स्थित खाद्य विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों एवं राज्य स्तरीय समन्वयक ऑयल उद्योग रायपुर को जारी कर दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली…

Read More

रायपुर, 10 सितंबर 2025 राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज राजभवन में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय रायपुर की राजभाषा पत्रिका महतारी-2025 का विमोचन किया। कार्यालय में हिन्दी भाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने तथा कार्मिकों में हिन्दी के प्रति स्नेह, लगाव व रूचि पैदा करने के लिए यह पत्रिका प्रकाशित की गई है। इस अवसर पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी श्री गौरव गर्ग एवं कार्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

दंतेवाड़ा में 120 बाइकर्स का होगा जमावड़ा पर्यटन स्थलों को देशभर में मिलेगी पहचान रायपुर, 09 सितंबर 2025 पर्यटन को बढ़ावा देने और इसकी खूबसूरती को देश-प्रदेश में पहचान दिलाने के उद्देश्य से “देखो दंतेवाड़ा” बाइक ट्रायल कार्यक्रम का आयोजन 13 से 16 सितंबर तक दंतेवाड़ा में किया जाएगा। यह आयोजन कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन और जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा के नेतृत्व में संपन्न होगा। इस विशेष आयोजन में प्रदेशभर से आए 120 बाइकर्स दंतेवाड़ा के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे और अपने अनुभवों को वीडियो, फोटो तथा रील्स के जरिए सोशल मीडिया पर साझा करेंगे, जिससे…

Read More

रायपुर, 09 सितंबर 2025 प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ एवं प्रशिक्षक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में सोमवार को स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटरिया से प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर मांगों पर चर्चा की। चर्चा में स्वास्थ्य सचिव ने जानकारी दी कि मितानिनों की राशि में 50 प्रतिशत वृद्धि करने का प्रस्ताव राज्य शासन को भेज दिया गया है। आरओपी में प्रशिक्षकों के लिए 16 रुपये प्रतिदिन, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर के लिए 23 रुपये प्रतिदिन तथा ब्लॉक समन्वयक के लिए 1875 रुपये निर्धारित किए जाने पर भी सकारात्मक चर्चा हुई है। चूंकि पूर्व में संचालित संस्था का कार्य समाप्त हो गया है…

Read More

रायपुर, 10 सितम्बर 2025 सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड से करीब 125 किलोमीटर दूर स्थित घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरे सुरपनगुड़ा गाँव में अब शिक्षा की नई रोशनी फैल रही है। माओवादी प्रभावित इस क्षेत्र में पहले बच्चों की पढ़ाई शिक्षादूतों पर निर्भर थी और शिक्षक की कमी से अभिभावक चिंतित रहते थे। लेकिन अब छत्तीसगढ़ शासन की युक्तिकरण योजना के अंतर्गत प्राथमिक शाला सुरपनगुड़ा में नियमित शिक्षक की नियुक्ति होने से शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हो गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप युक्तिकरण प्रक्रिया ने विद्यालयों में बच्चों की संख्या के अनुरूप शिक्षकों की पदस्थापना का…

Read More

63 करोड़ 84 लाख की लागत से बनेगा अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रायपुर, 10 सितम्बर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और नेतृत्व में जशपुर जिले को लगातार विकास की सौगातें मिल रही हैं। खेल प्रतिभाओं को पहचान और बेहतर अवसर दिलाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। जिले के कुनकुरी में अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए शासन द्वारा 63 करोड़ 84 लाख 89 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह खेल कॉम्प्लेक्स न केवल जशपुर बल्कि पूरे सरगुजा संभाग के लिए मील का पत्थर साबित होगा। …

Read More

कृषक बसंत लाल साहू के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है सौर ऊर्जा की बिजली रायपुर, 09 सितंबर 2025 प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना निम्न और मध्यम वर्गीय अनेक हितग्राहियों एवं आम नागरिकों के लिए सस्ता, सुलभ एवं बेहतरीन विद्युत आपूर्ति का माध्यम बन गया है। कम खर्च में बेहतर विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराने की दृष्टि से शुरू की गई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केन्द्र सरकार की मंशानुरूप हितग्राहियों एवं आम नागरिको के लिए अत्यंत कारगर एवं बहुपयोगी साबित हो रहा है। इस योजना के फलस्वरूप केन्द्र एवं राज्य शासन के सहयोग से बहुत ही कम लागत में…

Read More

216 ग्रामों के 01 लाख 48 हजार 836 परिवारों को मिला नल कलेक्शन रायपुर, 09 सितम्बर 2025 जल जीवन मिशन के तहत मुंगेली जिले के हर घर में स्वच्छ पेयजल पहुुंचाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिले के 133 गांवों को ‘‘हर घर जल’’ ग्राम घोषित कर ग्राम पंचायत को हस्तांतरित किया जा चुका है। शेष गांवो में भी जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्य को पूर्ण कर हर घर जल ग्राम घोषित किया जाएगा। लोक स्वस्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि अब तक मुंगेली जिले के 216 ग्रामों के 01 लाख 48 हजार 836…

Read More

रायपुर, 09 सितंबर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 11 सितंबर को बस्तर में आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट का शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति देने के साथ-साथ अवसरों के नए द्वार खोलने वाला साबित होगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में बस्तर का विकास सदैव अग्रणी रहा है। इन्वेस्टर कनेक्ट इसी संकल्प को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समावेशी विकास की इस सोच के अंतर्गत उद्योग और निवेश को केवल आर्थिक गतिविधियों तक सीमित न रखकर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सशक्तिकरण जैसे मूलभूत क्षेत्रों…

Read More

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में होगी बैठक, कलेक्टर ने बैठक की तैयारी की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश रायपुर 09 सितम्बर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 10 सितंबर 2025 को कोरबा प्रवास पर रहेगें। मुख्यमंत्री श्री साय 10 सितंबर को प्रातः 11 बजे कलेक्टोरेट सभागार कोरबा में आयोजित मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में छत्तीसगढ शासन के मंत्रीगण एवं प्राधिकरण के सदस्य शामिल होंगे। जिला प्रशासन कोरबा द्वारा बैठक की गरिमामय आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है। गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत कोरबा, गोरेला- पेंड्रा-मरवाही, मोहला-मानपुर-अंबागढ़…

Read More