- पंजीकृत वक्फ सम्पत्तियों के अवैध विक्रय व अवैध पंजीकरण के सम्बंध में सी.बी.आई. जांच का भेजा गया है प्रस्ताव, जांच प्रक्रियाधीन है, कांग्रेस कर रही दूषप्रचार – डाॅ.सलीम राज
- रायगढ़ : लोईंग में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हेल्थ मेला शिविर का किया निरीक्षण, नशा मुक्ति केंद्र की सुविधाओं की दी जानकारी
- रायगढ़ : महतारी वंदन योजना से सीमा चौहान को मिला आर्थिक संबल, आसान हुई परिवार की जरूरतें
- रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- रायपुर : ‘दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- रायपुर : मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
- रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
Author: Manpreet Singh
गृहिणी से सफल उद्यमी बनीं जानकी यादव, पीएम आवास निर्माण से कमा रहीं अच्छा मुनाफा रायपुर, 10 सितम्बर 2025 जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत पिपरसत्ति की श्रीमती जानकी यादव की कहानी सचमुच प्रेरणादायी है। कभी साधारण गृहिणी रही जानकी का जीवन चूल्हा-चौका और कभी-कभार मजदूरी तक सीमित था। आर्थिक संकट इतना गहरा था कि परिवार को अपना खेत तक गिरवी रखना पड़ा। वर्ष 2020 में गांव में बिहान योजना की टीम पहुंची और जानकी श्री राधा रानी महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ गईं। यहीं से उनकी जिंदगी ने नई दिशा पकड़ी। समूह को जब 60 हजार का सामुदायिक निवेश कोष…
लगभग 2 लाख रूपए का अवैध सागौन जब्त, प्रकरण दर्ज रायपुर, 10 सितम्बर 2025 वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार वन संपदा की सुरक्षा और अवैध कटाई पर रोक लगाने हेतु सुकमा वन परिक्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। डीएफओ श्री अक्षय भोंसले के नेतृत्व में 09 एवं 10 सितम्बर 2025 को उप वनमंडलाधिकारी श्री सुमेध सुरवाडे के निर्देशन तथा वन परिक्षेत्राधिकारी श्री गुरुवचन सिंह के मार्गदर्शन में सघन छापामार कार्रवाई कर अवैध सागौन परिवहन एवं हाथ चिरान लकड़ी जब्त किया गया। इस कार्रवाई के दौरान 10 नग सागौन हाथ चिरान (0.162 घन मीटर) से भरा…
जन-जागरूकता और सौर ऊर्जा को अपनाने के लिए विशेष पहल रायपुर, 10 सितम्बर 2025 छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर सूरजपुर जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करने के उद्देश्य से आज सीएसपीडीसीएल सूरजपुर संभाग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सूर्य रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणी पैकरा एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्वाति सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। यह रथ आगामी एक सप्ताह तक जिले के विभिन्न ब्लॉक मुख्यालयों और ग्रामीण इलाकों…
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल रायपुर, 10 सितम्बर 2025 प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने आमजन के जीवन में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में सकारात्मक बदलाव लाना शुरू कर दिया है। योजना के अंतर्गत सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर विकासखंड के कंदरई निवासी श्री रविन्द्र सिंह ने अपने घर की छत पर 03 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित कर उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। सोलर पैनल से विद्युत उत्पादन शुरू होने के पश्चात अब उनका बिजली बिल शून्य हो चुका है। साथ ही अतिरिक्त उत्पादन को विद्युत ग्रिड में भेजकर वे आर्थिक लाभ भी प्राप्त…
रायपुर, 10 सितम्बर 2025 शासन की महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत बिलासपुर जिले ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धि दर्ज की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 10 सितम्बर 2025 तक बिलासपुर जिले ने सर्वाधिक 27 लाख 67 हजार 874 मानव दिवस का सृजन कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बिलासपुर जिले की 486 ग्राम पंचायतों में संचालित कार्यों के अंतर्गत 77 हजार 938 पंजीकृत परिवारों के 1 लाख 27 हजार 337 श्रमिकों को उनकी मांग के आधार पर स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया गया। इस प्रक्रिया में अब तक 66.18…
रायपुर, 10 सितम्बर 2025 उर्वरकों की कालाबाजारी की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कृषि विभाग द्वारा बालोद जिले के गुरूर स्थित मेसर्स राठी रासायनिक खाद भण्डार, अरमरीकला के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। संयुक्त संचालक कृषि, संभाग-दुर्ग के निर्देशन में गठित निरीक्षण दल ने पाया कि विक्रेता द्वारा कृषकों को पीओएस मशीन के माध्यम से आवश्यकता से अधिक मात्रा में उर्वरक विक्रय दर्शाया गया है। जिन कृषकों ने उर्वरक क्रय ही नहीं किया, उनके नाम से भी विक्रय प्रविष्टि दर्ज…
रायगढ़ के देवराज साहू बने ऊर्जा उत्पादक और दाता हरित ऊर्जा क्रांति और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक पहल रायपुर, 10 सितम्बर 2025 प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने अब आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक और वास्तविक परिवर्तन लाना शुरू कर दिया है। यह योजना केवल बिजली बिल में राहत देने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। रायगढ़ जिले के मधुबन पारा निवासी देवराज साहू की सफलता इस योजना की उपलब्धियों का एक जीवंत उदाहरण है। कुछ समय पहले…
पीएम सूर्य घर योजना से हर महीने 500 रुपये की बचत रायपुर, 10 सितम्बर 2025 केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर योजना अब आम लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है। यह योजना न केवल बिजली बिल कम कर रही है, बल्कि लोगों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बना रही है। मुंगेली जिले के सरगांव (वार्ड क्रमांक 10) निवासी श्री बिसाहू राम साहू इसकी एक मिसाल बने हैं। करीब दो माह पहले उनके घर की छत पर 3 किलोवॉट का सोलर पैनल लगाया गया। पहले हर महीने उन्हें 100 से 150 यूनिट बिजली खपत पर 400…
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी 28 हजार से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं अयोध्या धाम की यात्रा रायपुर, 10 सितम्बर 2025 श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना में रायपुर संभाग से 850 तीर्थयात्रियों का जत्था आज राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। इस विशेष ट्रेन को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने इस मौके पर तीर्थ यात्रियों के जत्थे से मुलाकात कर उन्हें अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रदेश के…
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी रायपुर, 10 सितम्बर 2025 स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के विद्यालयों में शनिवार को शाला लगने के समय का निर्धारण किया गया है। एक पाली में संचालित होने वाले स्कूल अब शनिवार को प्रातः 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगे। दो पाली में संचालित स्कूलों में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाएँ मध्यान्ह 12:00 बजे से 4:00 बजे तक तथा हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी शालाएँ प्रातः 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी। इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन स्कूल शिक्षा विभाग से आदेश जारी कर दिए गए हैं।
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

