- रायगढ़ : लोईंग में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हेल्थ मेला शिविर का किया निरीक्षण, नशा मुक्ति केंद्र की सुविधाओं की दी जानकारी
- रायगढ़ : महतारी वंदन योजना से सीमा चौहान को मिला आर्थिक संबल, आसान हुई परिवार की जरूरतें
- रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- रायपुर : ‘दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- रायपुर : मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
- रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- रायपुर : मुकुंदपुर में 5.22 करोड़ के वृहद पुल का भूमिपूजन, बरसात में टूटता संपर्क अब होगा स्थायी
Author: Manpreet Singh
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर की पूजा अर्चना Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 17 सितम्बर 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े तथा छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने संसार के प्रथम वास्तुकार एवं सृजन-निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं।…
रायपुर, 17 सितम्बर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी से छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण तथा बच्चों के पोषण और शिक्षा से संबंधित चल रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर इन क्षेत्रों में और अधिक प्रभावी कार्य करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग…
8 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कास्य पदक जीते रायपुर, 16 सितम्बर 2025 राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार उपलब्धि दर्ज कराते हुए बीजापुर खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने पहली बार 8 स्वर्ण, 2 रजत एवं 1 कांस्य सहित कुल 11 पदक अपने नाम किए। बीजापुर जिले की यह उपलब्धि खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित हो गई है। बिलासपुर के बहतराई एथलेटिक्स स्टेडियम में 5 से 7 सितम्बर 2025 तक छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित 22वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बीजापुर अकादमी के कुल 20 खिलाड़ियों (13 बालिका एवं 7 बालक) ने हिस्सा लिया।…
ऊर्जा उत्पादक बनकर कर रहे आर्थिक बचत, अन्य उपभोक्ताओं के लिए बने प्रेरणा रायपुर, 16 सितम्बर 2025 प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम उपभोक्ताओं के लिए ऊर्जा आत्मनिर्भरता एवं आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम सिद्ध हो रही है। रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल नगर निवासी श्री प्रदीप साहू इस योजना के सफल लाभार्थी हैं। कभी भारी-भरकम बिजली बिल के कारण आर्थिक तंगी का सामना करने वाले श्री साहू आज स्वयं ऊर्जा उत्पादक बन चुके हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत उन्होंने अपने मकान की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित कराया है। इसके…
मछली पालन से आत्मनिर्भर हुईं महिलाएँ, 1.30 लाख रूपये का हुआ शुद्ध लाभ रायपुर, 16 सितम्बर 2025 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अमृत सरोवर मिशन के तहत निर्मित तालाब अब केवल जल संरक्षण का साधन न रहकर ग्रामीणों की आर्थिक उन्नति का माध्यम बन रहे हैं। रायगढ़ जिले के कोड़ासिया ग्राम का अमृत सरोवर इसका जीवंत उदाहरण है, जहाँ पद्मावती महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएँ मछली पालन के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं। समूह की 10 महिला सदस्यों ने 2.70 एकड़ में फैले अमृत सरोवर में सामूहिक रूप से मछली पालन प्रारंभ किया। प्रारंभिक निवेश के रूप में 6…
कलेक्टर कोरबा ने ज्वाइनिंग न देने वाले शिक्षकों को दी चेतावनी रायपुर, 16 सितम्बर 2025 कोरबा कलेक्टर श्री अजीत वसन्त ने कहा है कि युक्तियुक्तकरण के तहत जिन शिक्षकों की पदस्थापना की गई है, वे सात दिवस के भीतर संबंधित विद्यालयों में ज्वॉइन करें। ऐसा नहीं करने पर उनके विरुद्ध नो वर्क-नो पेमेंट की कार्यवाही की जाएगी और सर्विस ब्रेक की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि न्यायालय में लंबित प्रकरणों को छोड़कर अन्य सभी शिक्षकों की तत्काल ज्वॉइनिंग सुनिश्चित कराई जाए। कलेक्टर आत्मानंद विद्यालयों में रिक्त पदों पर योग्य शिक्षकों की…
रायपुर, 16 सितम्बर 2025 राज्य शासन की युक्तियुक्तकरण नीति से कोरबा जिले के ग्रामीण अंचल कीे शालाओं में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो रही है। पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम लैंगा की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में विज्ञान विषय के विशेषज्ञ शिक्षक श्री प्रकाश चंद्र रात्रे की पदस्थापना से शिक्षा के स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है। शिक्षक श्री रात्रे के प्रयोग आधारित शिक्षण पद्धति से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ी है। कक्षा 7वीं और 8वीं के छात्रों ने बताया कि अब वे अम्ल-क्षार, द्रव्य की अवस्थाओं एवं अन्य वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल भाषा और प्रयोगों के माध्यम से आसानी…
रायपुर, 16 सितम्बर 2025 महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी 16 और 17 सितंबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। केंद्रीय मंत्री 16 सितंबर की रात्रि रायपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगी। 17 सितंबर को वे स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। प्रातः 11 बजे रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित “सशक्त नारी-समृद्ध परिवार अभियान एवं सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद वे रायपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी।
“स्वच्छता ही सेवा” अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी महापौरों तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों को लिखा पत्र रायपुर,16 सितम्बर 2025 उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने प्रदेश के सभी नगर निगमों के महापौरों तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों को पत्र लिखकर 17 सितम्बर को ‘‘स्वच्छोत्सव‘‘ के रूप में मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने सभी नगरीय निकायों में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन का भी अनुरोध किया है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अपने पत्र में सभी महापौरों और अध्यक्षों को कहा है कि…
खेल के मैदान में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर मनाएं “जन्मोत्सव” – श्री अरुण साव रायपुर,16 सितम्बर 2025 उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान से खेल और खिलाड़ियों को जोड़ने सभी खेल संघों को पत्र लिखा है। उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव, संचालक, जिला खेल अधिकारियों और खेल संघों को भेजे पत्र में कहा है कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत के सपने को एक जन आंदोलन बना दिया है। उनके जन्मदिन के अवसर पर हम हर साल की तरह इस साल भी “स्वच्छता…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

