- रायगढ़ : लोईंग में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हेल्थ मेला शिविर का किया निरीक्षण, नशा मुक्ति केंद्र की सुविधाओं की दी जानकारी
- रायगढ़ : महतारी वंदन योजना से सीमा चौहान को मिला आर्थिक संबल, आसान हुई परिवार की जरूरतें
- रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- रायपुर : ‘दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- रायपुर : मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
- रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- रायपुर : मुकुंदपुर में 5.22 करोड़ के वृहद पुल का भूमिपूजन, बरसात में टूटता संपर्क अब होगा स्थायी
Author: Manpreet Singh
रायपुर, 17 सितम्बर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रदेश शासन द्वारा संचालित श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना के अंतर्गत रायगढ़ जिले से आज 110 तीर्थयात्रियों का दसवां जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में 93 तीर्थयात्री ग्रामीण अंचलों से तथा 17 तीर्थयात्री नगरीय क्षेत्र से शामिल हैं। दर्शनार्थियों को रवानगी से पूर्व मंगलकामनाएँ दी गईं। उत्साह से सराबोर श्रद्धालु “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ अयोध्या धाम की यात्रा पर निकले। रायगढ़ से उन्हें बसों के माध्यम से बिलासपुर रेलवे स्टेशन तक पहुँचाया गया, जहाँ से वे विशेष रेलगाड़ी द्वारा अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान…
रायपुर, 17 सितम्बर 2025 महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) ने ग्रामीण अंचलों में न केवल रोजगार सृजन किया है, बल्कि किसानों के जीवन में समृद्धि लाने का कार्य भी किया है। धरमजयगढ़ विकासखण्ड की ग्राम पंचायत आमापाली के किसान श्री मार्शल उर्फ छोटेया इसका उदाहरण हैं। कभी पानी की कमी से जूझती उनकी 2.5 एकड़ कृषि भूमि आज हरी-भरी फसलों से लहलहा रही है। पूर्व में उनकी कृषि पूरी तरह वर्षा पर निर्भर थी। सीमित उत्पादन और कम आय के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। इस बीच मनरेगा के तहत उनके खेत में व्यक्तिगत कुंआ…
चिकित्सकों ने दी अमूल्य सेवाएं: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रायपुर, 17 सितम्बर 2025 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय रेडक्रास सोसायटी शाखा राजनांदगांव द्वारा भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में निरूशुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ भी किया गया। शिविर के समापन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों का निःशुल्क उपचार कर चिकित्सकों ने अमूल्य सेवा प्रदान की है। शिविर में 2056 मरीजों का पंजीयन हुआ, जिनका उपचार…
उप मुख्यमंत्री ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का किया शुभारंभ रायपुर, 17 सितम्बर 2025 उप मुख्यमंत्री तथी खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर के कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के “स्वच्छता ही सेवा–2025” अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा खिलाड़ियों, खेल संघों के पदाधिकारियों, अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के शुभारंभ के मौके पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्टेडियम में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में खिलाड़ियों ने अपने…
रायपुर एवं राजिम के मध्य आने-जाने के लिए मिलेगी यात्री सुविधा रायपुर, 17 सितंबर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 18 सितम्बर को रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा का शुभारंभ राजिम रेलवे स्टेशन से प्रातः 10:30 बजे करेंगे। इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक श्री इन्द्रकुमार साहू और श्री रोहित साहू की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा से यात्रियों को सुगम, सुलभ और किफायती यात्रा का विकल्प उपलब्ध होगा। ग्रामीण अंचलों से राजधानी रायपुर का आवागमन अधिक सुविधाजनक बनेगा। राजधानी…
वन्दनीय है देश मेरा 🎶 प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के 75वें जन्मदिन पर शंकर महादेवन और प्रसून जी द्वारा प्रस्तुत एक विशेष गीत। 🙏🇮🇳 आइए, देशभक्ति की इस मधुर धुन को महसूस करें!
मुख्यमंत्री श्री साय रक्तदान अमृतोत्सव 2.0 कार्यक्रम में हुए शामिल रायपुर, 17 सितम्बर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित रक्तदान अमृतोत्सव 2.0 कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा अनिवार्य है। शिक्षा केवल डिग्री या नौकरी प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का मूल आधार है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य प्रकोष्ठ, उच्च शिक्षा विभाग एवं पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर…
स्वस्थ मां ही सशक्त समाज की निर्माता: प्रधानमंत्री श्री मोदी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुरू हुई स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान विकसित भारत की ठोस नींव साबित होगी: मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री हजारों महिलाओं के साथ वर्चुअली शामिल हुए 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक देशभर में एक लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविरों का होगा आयोजन प्रधानमंत्री ने 8वें राष्ट्रीय पोषण माह का भी किया शुभारंभ रायपुर, 17 सितम्बर 2025 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश के धार जिले से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान और 8वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया।…
मुख्यमंत्री श्री साय ने 1.84 लाख श्रमिकों को 65 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती पर श्रमवीरों को दी बड़ी सौगात दीदी ई-रिक्शा योजना की सहायता राशि 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये की घोषणा श्रमिकों के मकान निर्माण हेतु अनुदान राशि 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये करने की घोषणा पंजीकृत श्रमिकों के नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की घोषणा रायपुर, 17 सितम्बर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित श्रमिक महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा…
रायपुर, 17 सितम्बर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के इंडोर स्टेडियम में श्रम विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। छत्तीसगढ़ की रजत जयंती और विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा 12 से 19 सितम्बर तक प्रदेश के सभी जिलों में 55 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क दवा वितरण, श्रमिक पंजीयन और नवीनीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। निर्माण श्रमिकों के कौशल उन्नयन के लिए महासमुंद, बिलासपुर और राजनांदगांव जिलों में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं। अन्य जिलों में भी श्रमिकों…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

