Author: Manpreet Singh

दिनांक :- 08.10.2025 Raipur chhattisgarh VISHESH उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) भारत सरकार द्वारा गठित राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (NTWB) की प्रथम बैठक 09 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है, जिसकी अध्यक्षता बोर्ड के चेयरमैन श्री सुनील सिंघी करेंगे। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अमर पारवानी इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए आज दिल्ली रवाना हुए। श्री पारवानी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा गठित यह बोर्ड देशभर के व्यापारियों और उनके कर्मचारियों के कल्याण, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु एक ऐतिहासिक कदम है।इसका उद्देश्य व्यापारी वर्ग के हितों की…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डाॅ. वर्णिका शर्मा ने पिछले दिनों बच्चों को सुरक्षित खेल मैदानों को उपलब्ध कराने तथा खेल के मैदानों के अतिक्रमण हटाने के लिए सभी जिलों को अनुशंसा की है। अनुशंसा के परिपालन में की जा रही कार्यवाही को दु्रत गति प्रदान करने के लिए डाॅ. वर्णिका शर्मा ने जिला सक्ती का दौरा किया एवं चंद्रपुर के स्थानीय खेल मैदान की दशा का मुआयना किया । वहाँ उन्होंने पाया कि खेल के मैदान में अंधेरा है , मैदान समतल नहीं है । उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने बताया कि मैदान का उपयोग…

Read More

इच्छुक कृषक चैम्प्स के पोर्टल पर पंजीयन कर अनुदान के साथ ले सकते हैं टैक्ट्रर रायपुर, 07 अक्टूबर 2025 छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में चैम्प्स प्रणाली अंतर्गत क्रियान्वित कृषि यांत्रिकीकरण सबमिशन के तहत अनुदान पर कृषकों को ट्रैक्टर प्रदाय करने हेतु ऑनलाईन आवेदन 9 अक्टूबर से प्रारंभ किया जा रहा है। योजना के तहत कृषकों को अनुदान पर ट्रैक्टर प्रदाय किया जाएगा। इच्छुक कृषक चैम्प्स के पोर्टल http://champs.cgstate.gov.inके माध्यम से 9 अक्टूबर से कार्यालयीन समय 10 बजे से आवेदन कर सकते हैं।

Read More

रायपुर, 07 अक्टूबर 2025 कृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेली को बागवानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एस. के. वर्मा को प्रतिष्ठित “लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 10वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “ग्लोबल रिसर्च इनिशिएटिव फॉर सस्टेनेबल एग्रीकल्चर एंड एलाइड साइंसेज़” के दौरान प्रदान किया गया, जो 5 से 7 अक्टूबर 2025 तक एमपीयूएटी, उदयपुर (राजस्थान) में सम्पन्न हुआ। यह सम्मान मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कुमार सिंह, पूर्व कुलपति, आरवीएसकेवीवी, ग्वालियर एवं पूर्व उप महानिदेशक (एनआरएम), आईसीएआर, नई दिल्ली द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. बी. के. चक्रवर्ती, पूर्व निदेशक, बांग्लादेश…

Read More

जिले के 247 गांवों में योजना पूर्ण, पंचायतें कर रहीं जल आपूर्ति व्यवस्था का संचालन-संधारण मिशन के तहत जिले में प्रस्तावित 393 पानी टंकियों में से 377 का निर्माण पूर्ण, 16 प्रगतिरत नल जल योजनाओं के 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण, मार्च-2026 तक 126 और गांवों के काम होंगे पूरा रायपुर, 07 अक्टूबर 2025 हर घर नल से जल पहुंचाने की केंद्र सरकार और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन में कार्य पूर्णता के मामले में रायपुर जिला धमतरी के बाद राज्य में दूसरे स्थान पर है। यहां 95 प्रतिशत काम पूर्ण कर लिया गया है। रायपुर जिले में मिशन…

Read More

नारायणपुर जिले में पोषण अभियान के प्रयास से जुड़वा बच्चों ने कुपोषण पर पाई जीत रायपुर, 07 अक्टूबर 2025 भारत सरकार के पोषण अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण सुधार की दिशा में लगातार सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। नारायणपुर जिले के परियोजना छोटेडोंगर अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र धौडाई में जुड़वा बच्चों निहारिका पोयाम और निहाल पोयाम की कहानी इस सफलता का जीवंत उदाहरण बनी है। जन्म के समय दोनों बच्चों का वजन मात्र 1 किलो और 900 ग्राम था और वे गंभीर कुपोषण की श्रेणी में थे। कमजोर स्वास्थ्य और धीमी विकास दर के कारण…

Read More

बलौदाबाजार जिला 225 पंचायतों के साथ बाल विवाह मुक्त बनने की ओर अग्रसर रायपुर, 07 अक्टूबर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि राज्य सरकार का लक्ष्य वर्ष 2028-29 तक पूरे छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त राज्य बनाना है। यह केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का संकल्प है। इसी दिशा में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिले की 225 ग्राम पंचायतों में पिछले दो वर्षों से कोई बाल विवाह दर्ज नहीं हुआ है। इन्हें बाल विवाह मुक्त पंचायत घोषित करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।कलेक्टर श्री दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिला…

Read More

एग्रीस्टैक पोर्टल से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-1030 पर कर सकते हैं संपर्क रायपुर, 07 अक्टूबर 2025 खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य किया गया है। एग्रीस्टैक पोर्टल से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-1030 पर संपर्क किया जा सकता है। एग्रीस्टैक पोर्टल भारत सरकार द्वारा विकसित एक यूनिफाइड एग्रीकल्चर डेटाबेस है, जिसमें किसानों का भूमि एवं आधार लिंक्ड पंजीयन किया जाता है। पंजीकरण उपरांत किसानों को एक यूनिक…

Read More

बच्चों की सीखने की कला में लाना है सुधार रायपुर, 7 अक्टूबर 2025 राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत शालाओं का सामाजिक अंकेक्षण प्रारंभ किया गया है। इस अंकेक्षण का आयोजन राज्य के सभी 58 हजार शालाओं में 6 से 8 अक्टूबर 2025 तक किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने प्रदेश के सभी जिला एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सामाजिक अंकेक्षण केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि यह बच्चों की शिक्षा की वास्तविक स्थिति जानने और उसे सुधारने…

Read More

वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने ली ‘जीएसटी बचत उत्सव’ की विशेष समीक्षा बैठक रायपुर, 07 अक्टूबर 2025 नवा रायपुर में आयोजित ‘जीएसटी बचत उत्सव’ की विशेष समीक्षा बैठक में वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने राज्य के नागरिकों को जीएसटी की घटी दरों का त्वरित लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जीएसटी दरों में की गई कटौती का लाभ सीधे आम जनता तक पहुँचना चाहिए, ताकि हर परिवार को वास्तविक बचत और व्यापारियों को राहत मिल सके। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने बैठक में राज्य के सभी बाजारों की स्थिति की विस्तृत…

Read More