Author: Manpreet Singh

ग्रामीण समृद्धि की नई पहचान, तकनीक और परिश्रम से तरक्की की सफर रायपुर, 17 अक्टूबर 2025 छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती महोत्सव 2025 का यह विशेष वर्ष, प्रदेश के समग्र विकास की गौरवशाली गाथा को रेखांकित करता है। इन 25 वर्षों में प्रदेश के सभी विभागों ने जनकल्याण और सामाजिक उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ दर्ज की हैं। इनमें बिलासपुर जिला का मत्स्य पालन विभाग एक ऐसी मिसाल बनकर उभरा है, जिसने जल संसाधनों के माध्यम से गांव-गांव में आजीविका, आत्मनिर्भरता और आर्थिक स्थिरता की मजबूत नींव रखी। जिले में 4 हजार 946 तालाब मछली पालन वर्ष…

Read More

पारंपरिक ज्ञान और रचनात्मकता का बखूबी उपयोग कर रही हैं महिलाएं रायपुर, 17 अक्टूबर 2025 छत्तीसगढ़ में शासन के द्वारा सभी के विकास के लिए नीतियों का निर्माण कर समावेशी विकास का प्रयास मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इसमें मानव संसाधन में आधी जनसंख्या का प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और स्वाभिमानपूर्वक जीवन जीने के लिए हौसला देने की भूमिका दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान निभा रही हैं। इस दीपावली पर ऐसी ही मिशाल मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की महिलाओं ने उदाहरण प्रस्तुत किया है। जहां ग्रामीण महिलाओं ने बिहान के…

Read More

राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ को किया सम्मानित: आदि कर्मयोगी अभियान और पीएम जनमन योजना में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य घोषित जनजातीय सशक्तिकरण के क्षेत्र में पांच जिलों को मिली राष्ट्रीय पहचान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं मंत्री श्री नेताम ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं राष्ट्रपति के हाथों राज्य सरकार की ओर से प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने किया सम्मान ग्रहण रायपुर, 17 अक्टूबर, 2025 छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर अपनी सशक्त पहचान दर्ज कराई है। आदि कर्मयोगी अभियान और प्रधानमंत्री जनमन योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए राज्य को आज भारत के राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू…

Read More

रायपुर, 17 अक्टूबर 2025 मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय का एक अनुकरणीय उदाहरण कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा तहसील में देखने को मिला। ग्राम दनियाखुर्द (बनिया) के कोटवार स्व. भूधरदास के आकस्मिक निधन के बाद जब ग्रामवासियों में गहरा शोक व्याप्त था, तब जिला प्रशासन ने दिवंगत के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए मात्र 20 दिनों के भीतर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बासन बाई को कोटवारी की जिम्मेदारी सौंप दी। स्व. भूधरदास वर्षों तक ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण भाव से ग्राम में कोटवार के रूप में कार्यरत रहे। उनके निधन के पश्चात श्रीमती बासन बाई ने कोटवारी की जिम्मेदारी…

Read More

रायपुर, 17 अक्टूबर 2025 प्रदेश में शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत् विभाग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग श्री अरविन्द मिश्रा ने अवगत कराया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा शिक्षा गुणवत्ता पर दिये गये निर्देश तथा उक्त संबंध में शासन/उच्च कार्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार कक्षा 05 वी, 08 वी एवं 10वीं, 12वीं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हेतु जिले अंतर्गत विशेष कार्ययोजना तैयार की है। तैयार कार्ययोजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले अंतर्गत कार्यरत समस्त अधिकारियों के मध्य विकास खण्डवार तथा विकास खण्ड स्तर पर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं संकुल…

Read More

दिवाली पर प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात — रजिस्ट्री प्रक्रिया अब होगी और अधिक सरल, पारदर्शी एवं त्वरित रायपुर, 17 अक्टूबर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल और वित्त एवं पंजीयन मंत्री श्री ओ पी चौधरी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ पंजीयन विभाग ने एक महत्वपूर्ण जनहितैषी निर्णय लेते हुए कृषि भूमि की खरीदी-बिक्री (रजिस्ट्री) के लिए ऋण पुस्तिका (किसान किताब) प्रस्तुत करने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। यह निर्णय किसानों और आम नागरिकों दोनों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। अब रजिस्ट्री की प्रक्रिया और अधिक सरल, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त होगी। यह निर्णय दिवाली पर प्रदेशवासियों…

Read More

छत्तीसगढ़ में एमडी-एमएस की 61 नई पीजी सीटें स्वीकृत, अब राज्य में कुल 377 शासकीय सीटें उपलब्ध रायपुर, 17 अक्टूबर 2025 छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि मिली है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा राज्य के विभिन्न शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में एमडी-एमएस (चिकित्सा स्नातकोत्तर) की 61 नई सीटों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृति के साथ राज्य में शासकीय मेडिकल पीजी सीटों की संख्या 316 से बढ़कर 377 हो गई है। वहीं, निजी चिकित्सा महाविद्यालयों में कुल 186 सीटें हैं। आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा विभाग श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने बताया कि इन नई सीटों…

Read More

रायपुर, 17 अक्टूबर 2025 राज्यपाल श्री रमेन डेका ने दीपों के पंचपर्व, धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री डेका ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व हमारी समृद्ध और वैभवशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। यह त्यौहार समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि दीपों की उज्ज्वल ज्योति हमारे जीवन से अज्ञान और नकारात्मकता का अंधकार मिटाकर ज्ञान, आनंद और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करे। …

Read More

सीवी रमन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल 195 को पीएचडी एवं 189 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से नवाजा राज्यपाल ने विद्यार्थियों को दी जीवन मूल्यों की सीख रायपुर, 17 अक्टूबर 2025 राज्यपाल श्री रमेन डेका कोटा स्थित डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। उन्होंने 195 विद्यार्थियों को पीएचडी को उपाधि और 189 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किया। उन्होंने इस दौरान विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित दीक्षांत स्मारिका सहित अन्य प्रकाशनों का विमोचन किया। अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम को जीवन का मूल मंत्र बताते हुए सफलता…

Read More

रायपुर, 17 अक्टूबर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा हाल ही में आयोजित कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के साथ ही ‘मुसाफिर पंजी‘ के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए गए थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया था कि गांवों में बाहरी राज्यों एवं शहरों से आने वाले व्यक्तियों का पूरा ब्यौरा संधारित किया जाए वे किस उद्देश्य से आए हैं, कहां से आए हैं, कितने समय के लिए रुके हैं, तथा उनका नाम, पता, आधार और मोबाइल नंबर इत्यादि जानकारी कोटवार के पंजी में दर्ज की…

Read More