Author: admin

समिति द्वारा परीक्षा प्रक्रिया के तंत्र में सुधार, डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल में सुधार और एनटीए की संरचना और कार्यप्रणाली पर सिफारिशें की जाएंगीसमिति 2 महीने के भीतर मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी Posted On: 22 JUN 2024 3:04PM by PIB Delhi Raipur chhattisgarh VISHESH Report manpreet singh : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से परीक्षाओं के पारदर्शी, सुचारू और निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए, शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने निम्नलिखित विषय पर सिफारिशें करने के लिए विशेषज्ञों की एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया: • परीक्षा प्रक्रिया के तंत्र में सुधार, • डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल में सुधार। • राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की संरचना और कार्यप्रणाली उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष और सदस्य निम्नलिखित होंगे। 1डॉ. के. राधाकृष्णन,पूर्व अध्यक्ष, इसरो और अध्यक्ष बीओजी, आईआईटी कानपुर।अध्यक्ष2डॉ. रणदीप गुलेरिया,पूर्व निदेशक, एम्स दिल्ली।सदस्य3प्रो. बी जे राव,कुलपति, केंद्रीय विश्वविद्यालय हैदराबादसदस्य4प्रो. राममूर्ति के,प्रोफेसर एमेरिटस, सिविल इंजीनियरिंग विभाग, आईआईटी मद्रास।सदस्य5श्री पंकज बंसल,सह-संस्थापक, पीपल स्ट्रॉन्ग और बोर्ड सदस्य- कर्मयोगी भारत।सदस्य6प्रो. आदित्य मित्तल,डीन स्टूडेंट अफेयर्स, आईआईटी दिल्लीसदस्य7श्री गोविंद जायसवाल,संयुक्त सचिव, शिक्षा मंत्रालय,भारत सरकारसदस्य सचिव समिति के विचारार्थ विषय इस प्रकार हैं: (i) परीक्षा प्रक्रिया के तंत्र में सुधार (ए) संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया का विश्लेषण करना तथा प्रणाली की दक्षता में सुधार करने तथा किसी भी संभावित उल्लंघन को रोकने के लिए उपाय सुझाना। (बी) एनटीए की मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी)/प्रोटोकॉल की गहन समीक्षा करना तथा प्रत्येक स्तर पर अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए निगरानी तंत्र के साथ-साथ इन प्रक्रियाओं/ प्रोटोकॉल को मजबूत करने के उपाय सुझाना। (ii) डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल में सुधार (ए) एनटीए की मौजूदा डेटा सुरक्षा प्रक्रियाओं और प्रोटोकॉल का मूल्यांकन करना तथा इसके सुधार के लिए उपाय सुझाना। (बी) विभिन्न परीक्षाओं के लिए पेपर-सेटिंग तथा अन्य प्रक्रियाओं से संबंधित मौजूदा सुरक्षा प्रोटोकॉल की जांच करना तथा प्रणाली की मजबूती बढ़ाने के लिए सिफारिशें करना। (iii) राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की संरचना एवं कार्यप्रणाली (ए) बिंदु (i) और (ii) के तहत दी गई सिफारिशों के कार्यान्वयन के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की संगठनात्मक संरचना और कार्यप्रणाली पर सिफारिशें करना तथा प्रत्येक स्तर पर पदाधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारियों को स्पष्ट रूप से परिभाषित करना। (बी) एनटीए की वर्तमान शिकायत निवारण प्रणाली का आकलन करना, सुधार के क्षेत्रों की पहचान करना तथा इसकी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए सिफारिशें करना। समिति इस आदेश के जारी होने की तिथि से दो महीने के भीतर मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। समिति अपनी सहायता के लिए किसी भी विषय विशेषज्ञ को सहयोजित कर सकती है। *** एमजी/एआर/एसकेएस/एसएस

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH 22 जून, 2024 : देश भर में ब्रैंड के रिटेल फुटप्रिंट को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, ताइवान की टेक जायंट कंपनी, एसुस इंडिया ने आज भिलाई में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर को शुरू करने की घोषणा की है। यह नवीनतम एक्सक्लूसिव स्टोर 392 वर्ग फुट में फैला हुआ है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्प्यूटर हार्डवेयर की एक विस्तृत श्रृंखला सहित एसुस फ्लैगशिप प्रोडक्ट्स की पेशकश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस श्रृंखला में वीवोबुक, ज़ेनबुक, रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (आरओजी) लैपटॉप्स, गेमिंग डेस्कटॉप्स, ऑल इन वन डेस्कटॉप्स और एक्सेसरीज़ शामिल…

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचदंन से आज राजभवन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सौजन्य मुलाकात की। आज राजभवन में मुख्यमंत्री, श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ शासन जी ने माननीय राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन जी से मुलाकात की और उन्हें प्रदेश की वर्तमान स्थिति, कृषकों को खरीफ फसल हेतु खाद-बीज की उपलब्धता एवं छत्तीसगढ़ के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया।

Read More

’कृषि एवं वानिकी’’ वर्किंग समिति ने लघु, मध्यम एवं दीर्घकालिक लक्ष्य पर की चर्चा Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 21 जून 2024/छत्तीसगढ़ को देश में कृषि एवं प्रसंस्कृत सुपरफूड का पावर हाऊस बनाने पर आज नवा रायपुर स्थित राज्य नीति आयोग में कृषि एवं वानिकी विषय पर गठित की गई वर्किंग गु्रप की बैठक हुई। कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, बागवानी फसलों, कृषि के क्षेत्र में बुनियादी ढ़ाचे में सुधार सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में कृषि एवं वानिकी से संबंधित लक्ष्य, चुनौतियां एवं सामर्थ्य विषय पर विस्तार से चर्चा की गई तथा वर्किंग समिति के…

Read More

Chief Minister Engages Students at Mission Avval, Shares Inspiring Journey Raipur chhattisgarh VISHESH Report manpreet singh Raipur, 21 June 2024// Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai attended the Mission Avval Meritorious Student Award Ceremony organised by the Dhamtari district administration on Friday. During the event, Chief Minister Shri Sai interacted with students and addressed their queries. The session was engaging, with students from various schools participating and posing their questions to the Chief Minister. Vedika Devangan, a tenth-grade student from Kurud, asked the Chief Minister whether he was playful during his school days. In response, Chief Minister Shri Sai stated,…

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए अपनाएं योग: विधायक श्रीमती भावना बोहरा खैरागढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास का हुआ आयोजन

Read More

रायपुर, 21 जून 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संत कबीर साहेब जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि कबीर साहेब जी न सिर्फ एक आध्यात्मिक संत थे, बल्कि वे एक समाज सुधारक और युग-प्रवर्तक भी थे। कबीर साहेब ने अपने दोहों और भजनों के माध्यम से समाज को एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। उनके विचारों ने भारत समेत पूरी दुनिया को प्रभावित किया। सत्य, अहिंसा, दया, करुणा, परोपकार और सामाजिक समरसता के उनके संदेश को छत्तीसगढ़ के लोगों ने भी आत्मसात किया है। कबीरधाम से लेकर दामाखेड़ा तक…

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 21 जून 2024/ राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सलाह पर श्री बृजमोहन अग्रवाल का 20 जून 2024 को मंत्री पद से इस्तीफा मंजूर कर लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 20 जून 2024 को ही इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि श्री बृजमोहन अग्रवाल ने 19 जून को ही राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन को मंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपा था। ज्ञातव्य है कि श्री बृजमोहन अग्रवाल लोकसभा निर्वाचन 2024 में रायपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद…

Read More

मरीजों को मिले बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दवाइयों की उपलब्धता बनाए रखें, मरीजों को सहूलियत का रखें ध्यान Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 21 जून, 2024 / लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ तथा संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं श्री ऋतुराज रघुवंशी एवं उनके टीम दने आज महासमुंद जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों, ड्रग वेयर हाउस एवं ग्रामों का आकस्मिक निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।दवाइयों की उपलब्धता बनाए रखें, मरीजों की सहूलियत…

Read More