What's Hot
- रायपुर : धान खरीदी में अन्नदाताओं को न हो कोई असुविधा- सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप
- एनआईटी रायपुर (वास्तुकला एवं योजना विभाग) : ‘साधारण शहरी डिज़ाइन के माध्यम से यातायात सुरक्षा एवं भीड़भाड़ कम करने के समाधान’ विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन
- रायपुर : स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव
- रायपुर : मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा
- रायपुर : मुख्य सचिव ने की ‘स्वामित्व योजना’ की उच्च स्तरीय समीक्षा-प्रदेश में तैयार 10 लाख से अधिक अधिकार अभिलेखों का हुआ वितरण
- रायपुर : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात
- रायपुर : एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- रायपुर : चेकलिस्ट लेकर धान खरीदी केन्द्रों में पहुंचे प्रभारी सचिव श्री पिंगुआ
Author: admin
रायपुर, 23 जून 2024 सुकमा जिले के टेकलगुड़ेम में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में दो कोबरा जवानों की शहादत को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नमन किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। नक्सलवाद के खात्मे तक हम चुप नहीं बैठेंगे।
रायपुर, 23 जून 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सोमवार 24 जून को अम्बिकापुर के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11.15 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से अम्बिकापुर के लिए रवाना होंगे। यहां पर वे 12.30 बजे राजमोहिनी देवी सभा भवन में आयोजित वीरांगना महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस परिचर्चा विचार गोष्ठी में हिस्सा लेंगे। अपरान्ह 4 बजे मुख्यमंत्री पीजी कॉलेज ग्राउण्ड अम्बिकापुर से रवाना होकर 5.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।
रायपुर 23 जून 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज प्रख्यात शिक्षाविद्, राष्ट्रवादी चिंतक और विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस के अवसर पर नमन किया है। अपने निवास कार्यालय में उन्होंने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का व्यक्तित्व समर्पण, निष्ठा और राष्ट्रप्रेम से भरा था। उनके विचार आज भी हमारे लिए प्रेरणदायी हैं। उनके दृढ़ सिद्धांतो और चिंतन ने युवाओं को नई दिशा दिखाई। वे अगाध राष्ट्र प्रेम और राष्ट्र की एकता-अखंडता के…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर, 23 जून 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्यमंत्री श्री साहू का अपने निवास में आत्मीय स्वागत किया और उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय राज्यमंत्री श्री साहू के साथ छत्तीसगढ़ में आवास और शहरी विकास की योजनाओं को गति देने से संबंधित विषय पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर…
सामाजिक समरसता का अभियान श्री सुदर्शन जी का जीवन मंत्र था : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आरएसएस के पंचम सरसंघचालक स्वर्गीय श्री सुदर्शन जी की स्मृति में दशम राष्ट्रीय व्याख्यान आयोजित ‘‘भारतीय परिवार व्यवस्था की शक्ति’’ विषय पर आयोजित किया गया व्याख्यान रायपुर, 23 जून 2024 Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में आरएसएस के पंचम सरसंघचालक स्वर्गीय श्री सुदर्शन जी की स्मृति में आयोजित राष्ट्रीय व्याख्यान में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ‘‘भारतीय परिवार व्यवस्था की शक्ति’’ विषय पर आयोजित व्याख्यान में मुख्य…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का आपदा प्रबंधन “Zero casualty approach” के साथ आगे बढ़ रहा हैकेन्द्रीय जल आयोग के बाढ़ निरीक्षण केन्द्र, आवश्यकता के अनुरूप और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के होने चाहिए – गृह मंत्रीउत्तरपूर्व में कम से कम 50 बड़े तालाब बनाकर ब्रह्मपुत्र नदी के पानी को डाइवर्ट करने की व्यवस्था हो, जिससे बाढ़ से निजात मिले और कृषि, सिंचाई व् पर्यटन विकसित होंनदियों के जलस्तर के पूर्वानुमान को अपग्रेड कर बाढ़ की समस्या को कम करने के प्रयास होंबाढ़ की स्थिति में जल-भराव से निपटने के लिए सड़क निर्माण के डिज़ाइन में ही प्राकृतिक…
केंद्रीय वित्त मंत्री माननीया श्रीमती निर्मला सीतारमण एवं वित्त वाणिज्य कर मंत्री माननीय श्री ओपी चैधरी जी का चेंबर ने किया धन्यवाद। Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री माननीया निर्मला सीतारमण जी एवं वित्त वाणिज्य कर मंत्री माननीय श्री ओपी चैधरी जी को पत्र के माध्यम से सुझाव प्रेषित किया गया था। जिस पर आज जीएसटी काउंसिल की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसके लिए प्रदेश के…
Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर, मैट्स स्कूल ऑफ फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित वार्षिक फैशन शो, फैशनोत्सव-2024 में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का रचनात्मक प्रदर्शन किया। मैट्स यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित कार्यक्रमों में से एक इस फैशनोत्सव का आयोजन चोकर ढाणी में प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिकों गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।इस समारोह के मुख्य अतिथि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अरुणा पल्टा थीं।जिन्होंने इस आयोजन की प्रशंसा की और इस क्षेत्र में कैरियर निर्माण के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। अतिथियों ने मैट्स यूनिवर्सिटी के प्रयासों की सराहना की और फैशन डिजाइनिंग में करियर की व्यापक संभावनाओं…
आज कबीर आश्रम ग्राम सुंदरा, राजनांदगांव में कबीर जयंती के महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए डॉ रमन सिंह l डॉ रमन सिंह ने कहा कि इस अवसर पर कबीरपंथ के गुरुजनों के प्रेरक वचनों को श्रवण करने का अवसर मिला। इस अवसर पर सामाजिक समरसता का पथ प्रदर्शक सद्गुरु श्री कबीर साहेब जी द्वारा दिखाए मानवता के सन्देश पर क्षेत्रवासियों को संबोधित किया।
जिले में धारा 144 का दायरा हुआ सीमित अब केवल कम्पोजिट बिल्डिंग के 100 मीटर के दायरे तक ही धारा 144 लागू धरना, प्रदर्शन, सभा, रैली, जुलुस, एवं नारेबाजी पूर्णतः प्रतिबंधित कलेक्टर ने जारी किया आदेश Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 22 जून 2024/ बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में गत 10 जून को हुई आगजनी की घटना के बाद अब जिले में शांति का वातावरण स्थापित हो रहा है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री दीपक सोनी जिले की गतिविधियों पर सतत् निगरानी रख रहे हैं। कलेक्टर श्री सोनी ने जिले की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अब धारा…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh
