Author: admin

प्रविष्टि तिथि: 15 AUG 2024 4:10PM by PIB Delhi Raipur chhattisgarh VISHESH प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पारसी नववर्ष नवरोज के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह त्यौहार सबके जीवन में अपार खुशियां, सफलता और बेहतरीन स्वास्थ्य लाए। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “सभी को पारसी नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं! यह नवरोज अपार खुशियां, सफलता और बेहतरीन स्वास्थ्य लेकर आए। हमारे समाज में सौहार्द और भाईचारे का बंधन और भी गहन हो। नवरोज मुबारक

Read More

प्रधानमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले दल के साथ बातचीत की प्रविष्टि तिथि: 15 AUG 2024 5:03PM by PIB Delhi Raipur chhattisgarh VISHESH प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पेरिस ओलंपिक मेंदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय दल के साथ बातचीत की। नई दिल्ली में उनसे मुलाकात के दौरान श्री मोदी ने उनके खेलअनुभवों को सुना औरमैदान में उनकी उपलब्धियों की सराहना की। श्री मोदी ने कहा कि पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाला प्रत्येक खिलाड़ी चैंपियन है। भारत सरकार खेलों को समर्थन देना जारी रखेगी और यह सुनिश्चित करेगी किखेलों में उच्च गुणवत्ता की आधारभूत…

Read More

उपराष्ट्रपति, आंध्र प्रदेश के वेंकटचलम में स्वर्ण भारत ट्रस्ट के 23वें वर्षगांठ समारोह के मुख्य अतिथि होंगे प्रविष्टि तिथि: 15 AUG 2024 11:46AM by PIB Delhi उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 16-17 अगस्त, 2024 को आंध्र प्रदेश में हैदराबाद, नेल्लोर और तेलंगाना, का दौरा करेंगे। श्री धनखड़ 16 अगस्त को हैदराबाद के कान्हा शांति वनम जायेंगे। 17 अगस्त को, श्री धनखड़ आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में अक्षरा विद्यालय परिसर और कौशल विकास केंद्र, स्वर्ण भारत ट्रस्ट और मुप्पावरपु फाउंडेशन का दौरा करेंगे। वे 17 अगस्त को आंध्र प्रदेश के वेंकटचलम में स्वर्ण भारत ट्रस्ट के 23वें वर्षगांठ समारोह की मुख्य अतिथि…

Read More

हर्षाेल्लास से मनाया गया आजादी का पर्व स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से बिखेरी छटा, दर्शकों का मोहा मन उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायपुर, 15 अगस्त 2024 जिला मुख्यालय गरियाबंद के पुलिस परेड ग्राउंड में आज 78वीं स्वतंत्रता दिवस गरिमामय माहौल में मनाया गया। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मंच पर कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम कांबले उपस्थित थे। ध्वजारोहण के बाद सभी उपस्थित नागरिकों ने राष्ट्रगान गाया। समारोह के मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने…

Read More

रायपुर, 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शाम यहां राजभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हुईं। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री डेका को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी उपस्थित थीं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, राजस्व, खेलकूद एवं युवा कल्याण, मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद श्री…

Read More

रिमझिम फुहारों के बीच गरिमामय माहौल में मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस शहीदों के परिजनों और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान 12 प्लाटूनों ने भव्य एवं आकर्षक परेड का किया प्रदर्शन स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति रायपुर, 15 अगस्त 2024 देश की आजादी का 78वां पर्व बिलासपुर में रिमझिम फुहारों के बीच गरिमामय माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने पुलिस ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान की धुन पर सलामी दी गई। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए…

Read More

दंतेवाड़ा, 15 अगस्त 2024 विगत दिवस जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विजय कुमार होता द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय दंतेवाड़ा एवं बाह्य न्यायालय में पदस्थ न्यायिक अधिकारीगण की आगामी नेशनल लोक अदालत दिनांक 21 सितम्बर 2024 की तैयारी के संबंध में बैठक लिया गया। बैठक में समस्त न्यायालयों में लंबित सिविल, दांडिक, पारिवारिक, मोटर दुर्घटना दावा,चेक बाउंस एवं बीमा से संबंधित प्रकरणों को आगामी नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में रखने एवं प्रिसीटिंग कर समझौता के लिए पक्षकारों को तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में अपर जिला एवं सत्र…

Read More

रायपुर, 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस के 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर राज्य मुख्यालय रायपुर के कार्यालय में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह बाबरा ने ध्वजारोहण किया। समारोह में रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। अध्यक्ष श्री बाबरा ने समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को श्रीफल देकर सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के सदस्य श्री कुलदीप शर्मा, सदस्य सचिव श्री राजीव जायसवाल, डॉ. सूरज कुमार दुबे और कर्मचारीगण अन्य गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

Read More

उत्कृष्ट जांजगीर-चांपा अभियान अंतर्गत शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए नींव सहित कई योजनाएं प्रारंभ मेरा स्वच्छ विद्यालय मेरी जिम्मेदारी’ एवं ‘दस प्रयत्नम अभियान’ की हुई शुरूआत रायपुर, 15 अगस्त 2024 जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री और वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज वर्चुअल माध्यम से अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत परियोजना मड़वा में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत कैंटीन का शुभारंभ किया। इसके साथ कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंत्री श्री ओपी चौधरी के द्वारा नींव – एक स्वर्णिम भविष्य की, समग्र प्रगति पत्र, आंगनबाड़ी बाल प्रगति पत्र, मेरा…

Read More

अब आम नागरिक संवाद कॉल सेंटर 7970001634 के माध्यम से दर्ज करा सकेंगे अपनी सुझाव एवं शिकायतें रायपुर, 15 अगस्त 2024 जांजगीर-चांपा जिले में आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण होगा। जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज संवाद कॉल सेंटर का शुभारंभ किया। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के पहल पर जिला प्रशासन द्वारा लोगों की समस्याएं सुनने और इसे दर्ज करने के लिए कलेक्टोरेट में संवाद कॉल सेंटर शुरू किया गया है। कामकाज के सिलसिले में सरकारी दफ्तर में आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। नागरिकों के शिकायत निवारण के लिए पूर्व में…

Read More