

दंतेवाड़ा, 15 अगस्त 2024
विगत दिवस जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विजय कुमार होता द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय दंतेवाड़ा एवं बाह्य न्यायालय में पदस्थ न्यायिक अधिकारीगण की आगामी नेशनल लोक अदालत दिनांक 21 सितम्बर 2024 की तैयारी के संबंध में बैठक लिया गया। बैठक में समस्त न्यायालयों में लंबित सिविल, दांडिक, पारिवारिक, मोटर दुर्घटना दावा,चेक बाउंस एवं बीमा से संबंधित प्रकरणों को आगामी नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में रखने एवं प्रिसीटिंग कर समझौता के लिए पक्षकारों को तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया।

बैठक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्रवीण प्रधान, श्री दीपक देशलहरे, श्री शैलेश शर्मा, श्री शांतनु देशलहरे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री डी पी सिंह दांगी, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती शांति प्रभु सचिव श्रीमती अपूर्वा दांगी तथा वर्चुअली रूप से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री ताजुद्दीन आसिफ बीजापुर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री गीतेश कुमार कौशिक सुकमा एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अविनाश कुमार दुबे बचेली उपस्थित रहे।








