Author: admin

नगर सैनिक भर्ती रैली में नवसंकल्प शिक्षण संस्थान की 40 छात्राएं हुईं सफल *जशपुर, 02 अक्टूबर 2024/* कहते हैं “वक्त से लड़कर जो नसीब बदल दे, इंसान वही जो अपनी तकदीर बदल दे”।इन पंक्तियों को सच कर दिखाया है नवसंकल्प की होनहार छात्राओं ने, डीएमएफ मद अंतर्गत कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल एवं जिला सीईओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान की छात्राओं ने16 से 30 सितंबर के मध्य पीजी कॉलेज ग्राउंड अंबिकापुर में आयोजित नगर सैनिक भर्ती रैली में सफलता का परचम लहराते हुए शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त करते हुए अपनी मेहनत का लोहा मनवाया है। संस्था…

Read More

ग्राम सुखरापारा, पत्थलगांव में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअली लोकार्पण ग्राम ढुढरूडांड़ और विकासखंड फरसाबहार में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअली भूमिपूजन सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा का प्रतीकात्मक तौर पर किया लोकार्पण Raipur chhattisgarh VISHESH जशपुरनगर, 02 अक्टूबर 2024/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के हजारीबाग से जशपुर जिले में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा, विकासखंड पत्थलगांव का वर्चुअली लोकार्पण किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ग्राम ढुढरूडांड़, विकासखंड कांसाबेल…

Read More

धरती आबा से छत्तीसगढ़ के जनजातीय समुदाय होंगे लाभान्वित: मुख्यमंत्री श्री साय धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू करने पर पीएम को दिया धन्यवाद मुख्यमंत्री ने लोगों से स्वच्छता को अपनाने की अपील की बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकास के लिए 192 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास रायपुर 02 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि महात्मा गांधी का सपना था कि जनजातीय समुदाय विकास की मुख्य धारा में शामिल हो और तरक्की करें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, महात्मा गांधी के इन्हीं सपनों को पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने…

Read More

Public & Media Relation Cell Raipur chhattisgarh VISHESH राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) क्लब द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा 2024 के समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एन एस एस डे और स्वच्छ भारत दिवस भी मनाया गया | इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छ. ग. नोडल ऑफिसर ,पर्यटन मंत्रालय श्री मयंक दुबे मौजूद रहे | इस दौरान उन्नत भारत अभियान के क्षेत्रीय समन्वयक(रीजनल कोऑर्डिनेटर) डॉ. सुधाकर पाण्डेय, एसोसिएट डीन(छात्र कल्याण) डॉ. एम. के. प्रसाद, स्वच्छता ही सेवा 2024, नोडल ऑफिसर, एन आई टी…

Read More

Posted On: 02 OCT 2024 4:40PM by PIB Delhi प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज दिल्ली में युवा स्कूली बच्चों के साथ स्वच्छता अभियान में शामिल हुए और स्वच्छ भारत अभियान के 10 वर्ष पूरे होने पर उनसे बातचीत की। स्वच्छता के लाभों के बारे में प्रधानमंत्री द्वारा पूछे जाने पर, छात्र ने बीमारियों से बचाव और स्वच्छ और स्वस्थ भारत के बारे में जागरूकता पैदा करने के दृष्टिकोण का उल्लेख किया। एक छात्र ने शौचालयों की अनुपस्थिति के कारण बीमारियों के प्रसार में बढ़ोतरी का भी उल्लेख किया। श्री मोदी ने बताया कि पहले अधिकांश लोग खुले में शौच करने के लिए मजबूर थे, जिसके कारण कई तरह की बीमारियाँ फैलती थीं और यह महिलाओं के लिए बेहद नुकसानदेह था। प्रधानमंत्री ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सबसे पहले कदम उठाए गए, इसके अंतर्गत स्कूलों में लड़कियों के लिए अलग शौचालय बनाए गए, जिससे उनके स्कूल छोड़ने की दर में भारी कमी आई। प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर भी चर्चा की। श्री मोदी ने योग में युवाओं की बढ़ती संख्या पर संतोष व्यक्त किया और आसन के लाभों के बारे में भी बताया। कुछ बच्चों ने प्रधानमंत्री के सामने कुछ आसन भी प्रदर्शित किए, जिस पर सभी ने खूब तालियां बजाईं। उन्होंने अच्छे पोषण की आवश्यकता पर भी बल दिया। प्रधानमंत्री द्वारा पीएम-सुकन्या योजना के बारे में पूछे जाने पर एक छात्रा ने योजना के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि इससे लड़कियों के लिए बैंक खाता खोलने में मदद मिलती है, ताकि वयस्क होने पर उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके। प्रधानमंत्री ने बताया कि लड़कियों के जन्म के तुरंत बाद पीएम सुकन्या समृद्धि खाता खोला जा सकता है और हर साल 1000 रुपये जमा करने का सुझाव दिया, जिसका उपयोग बाद में शिक्षा और शादी के लिए किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 18 साल में यही जमा राशि 50,000 रुपये हो जाएगी और इस पर करीब 32,000 से 35,000 रुपये तक ब्याज मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि लड़कियों को 8 दशमलव 2 प्रतिशत तक ब्याज मिलता है। प्रधानमंत्री ने स्वच्छता पर केंद्रित बच्चों के कामों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने गुजरात के एक बंजर इलाके के स्कूल का अपना अनुभव साझा किया, जहां प्रत्येक छात्र को एक पेड़ दिया गया था और उन्हें हर दिन अपने रसोईघर से पानी लाने का आग्रह करके उसे पानी देने के लिए कहा गया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब वे 5 साल बाद उसी स्कूल में गए तो उन्होंने हरियाली के रूप में अभूतपूर्व परिवर्तन देखा। प्रधानमंत्री ने खाद बनाने के लिए कचरे को अलग-अलग करने के लाभों के बारे में भी बताया और छात्रों को घर पर भी इस अभ्यास को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्रों को अपने समुदाय में प्लास्टिक की बुराइयों के बारे में जागरूकता पैदा करने और इसकी जगह कपड़े के थैले का उपयोग करने का सुझाव भी दिया। बच्चों से बातचीत करते हुए श्री मोदी ने एक डिस्प्ले बोर्ड पर गांधी जी के चश्मे की ओर इशारा किया और बच्चों को बताया कि गांधी जी इस बात पर नजर रखते थे कि सफाई है या नहीं। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने जीवन भर स्वच्छता के लिए काम किया। एक किस्सा साझा करते हुए श्री मोदी ने बच्चों को बताया कि जब गांधी जी को आजादी और सफाई के बीच विकल्प दिया गया तो गांधी जी ने आजादी के बजाय सफाई को चुना क्योंकि वे सफाई को हर चीज से ज्यादा महत्व देते थे। उन्होंने छात्रों से पूछा कि सफाई एक कार्यक्रम होना चाहिए या आदत, तो बच्चों ने कहा कि सफाई एक आदत होनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को बताया कि सफाई किसी एक व्यक्ति या एक परिवार या एक बार की घटना की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह तब तक चलने वाली प्रक्रिया है जब तक व्यक्ति जीवित है। उन्होंने छात्रों को बताया कि “मैं अपने आस-पास गंदगी नहीं करूंगा” के मंत्र को देश के हर नागरिक को अपनाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने बच्चों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH बालकोनगर, 02 अक्टूबर 2024। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया। यह प्रशिक्षण कर्मचारियों को सीपीआर, सामान्य घाव की देखभाल और आपात स्थितियों के प्रबंधन सहित आवश्यक जीवन रक्षक कौशल सीखाने पर केंद्रित था। चिकित्सा विशेषज्ञों ने सत्र का नेतृत्व किया जिसमें विभिन्न विभाग के कर्मचारी और व्यावसायिक साझेदारो ने भाग लिया जिसमें लगभग 160 कर्मचारी शामिल हुए। प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण के अलावा कंपनी ने कर्मचारियों के लिए सीपीआर और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रशिक्षण आयोजित किया। प्रशिक्षण को अनिवार्य रूप से जीवन…

Read More

Posted On: 01 OCT 2024 1:10PM by PIB Delhi उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग की 100 दिन की उपलब्धियों के एक हिस्से के रूप में, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने अपने भंडारण डिपो में वर्तमान एनालॉग सीसीटीवी निगरानी प्रणाली को आधुनिक आईपी-आधारित सीसीटीवी निगरानी प्रणाली में अद्यतन करने की पहल की है। एफसीआई के स्वामित्व वाले 561 डिपो में लगभग 23,750 कैमरे लगाए जाएंगे। यह बदलाव एफएसडी श्यामनगर में भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) द्वारा आयोजित एक सफल प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट (पीओसी) पर आधारित है। इस नई आईपी-आधारित प्रणाली के कार्यान्वयन से बेहतर क्षमता वाली तस्वीरें मापक दायरा और दूर…

Read More

Posted On: 02 OCT 2024 9:00AM by PIB Delhi Raipur chhattisgarh VISHESH प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गांधी जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा: “सभी देशवासियों की ओर से पूज्य बापू को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा।

Read More

Posted On: 02 OCT 2024 2:16PM by PIB Delhi Raipur chhattisgarh VISHESH भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड द्वारा भारत सीरम्स एंड वैक्सींस लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित लेनदेन में मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड (मैनकाइंड) (प्रस्तावित संयोजन) की ओर से भारत सीरम्स एंड वैक्सींस लिमिटेड (बीएसवी) की 100% शेयरधारिता का अधिग्रहण शामिल है। मैनकाइंड एक सार्वजनिक सूचीबद्ध कंपनी है और विभिन्न तीव्र और जीर्ण चिकित्सीय क्षेत्रों में फार्मास्युटिकल तैयार खुराक के फॉर्मूलेशन (एफडीएफ) की एक विविध श्रृंखला के साथ-साथ कंडोम, आपातकालीन गर्भ निरोधकों, गर्भावस्था परीक्षण, विटामिन, खनिज, पोषक, एंटेसिड और मुँहासे-विरोधी तत्त्वों के निर्माण के हिस्से जैसे कई उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य देखभाल से जुड़े उत्पादों के विकास, निर्माण और मार्केटिंग…

Read More

Posted On: 02 OCT 2024 2:03PM by PIB Delhi स्वच्छ भारत मिशन के 10 वर्ष सफलतापूर्वक संपन्न होने के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज विभिन्न वैश्विक संगठनों के नेताओं की ओर से बधाई संदेश प्राप्त हुए। इन सभी नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में यह स्वच्छ भारत मिशन बेहतर स्वच्छता और सफाई के माध्यम से भारत में महत्वपूर्ण बदलाव लाया है। प्रधानमंत्री ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस की शुभकामनाओं के संबंध में MyGov द्वारा एक्स पर एक पोस्ट साझा की: “विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने स्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री @narendramodi की प्रशंसा और सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस परिवर्तनकारी पहल के माध्यम से सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में हुई महत्वपूर्ण प्रगति को रेखांकित किया, जो स्वच्छ और स्वस्थ राष्ट्र को बढ़ावा देने के लिए समुदायों को संगठित करती है। #10YearsOfSwachhBharat #SBD2024 #SHS2024” श्री मोदी ने विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय…

Read More