Author: admin

रिपोर्ट मनप्रीत सिंह रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : उज्जैन, मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से सैकड़ों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि उज्जैन से 3 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही उज्जैन में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 106 हो गई है। बता दें कि उज्जैन से लगातार कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। देखा जाए तो इंदौर के बाद उज्जैन भी मध्यप्रदेश के हॉट स्पॉट के तौर पर उभर रहा है। इस खबर की पुष्टि सीएमएचओ डॉ अनुसुइया…

Read More

रिपोर्ट मनप्रीत सिंह रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के गृह जिले दुर्ग के अमेरी ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा आत्महत्या करने की घटना की जाँच के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तीन सदस्यीय जाँच दल का गठन किया है। जाँच दल में विधायक विद्यारतन भसीन, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना और ऊषा टावरी को शामिल किया गया है। यह जाँच दल अमेरी का प्रवास कर आत्महत्या मामले के तथ्यों की पड़ताल करेगा।इस सिलसिले में जाँच दल मृतक सरपंच के परिजनों व ग्रामवासियों से मिलकर सभी पहलुओं को खंगालकर एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत…

Read More

रिपोर्ट मनप्रीत सिंह रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : छत्तीसगढ़ देश के उन राज्यों में शुमार है, जो कोरोना संक्रमण की ओर अग्रसर है। प्रदेश में कोरोना संक्रमित आधे से अधिक मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 48 घंटे एक भी कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि नहीं हुई है। 5 मरीजों का उपचार रायपुर एम्स में लगातार जारी है। बता दें कि प्रदेश में अब तक 32 कोरोना संक्रमितों का उपचार कर डिस्चार्ज किया जा चुका है। प्रदेश में…

Read More

रिपोर्ट मनप्रीत सिंह रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के रायगढ़, जशपुर, सूरजपुर जिले सहित सरगुजा, बिलासपुर संभाग के अन्य जिलों में आंधी-तूफान एवं ओलावृष्टि के संबंध में संबंधित जिलों के जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टरों से दूरभाष पर चर्चा कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने आंधी-तूफान, ओलावृष्टि की वजह से जान-माल सहित फसलों के नुकसान का सर्वे एवं आंकलन कर पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर सूरजपुर जिले के ग्राम भरवाही के 6 बेघर हुए परिवारों को फिलहाल शिवप्रसाद नगर के छात्रावास में अस्थाई तौर पर ठहरा कर उनके भोजन…

Read More

रिपोर्ट मनप्रीत सिंह रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : पाकिस्तान की इमरान सरकार ने एक बार फिर से लॉकडाउन 15 दिन के लिए और बढ़ा दिया है। अब पाकिस्तान में 9 मई तक लॉकडाउन लागू रहेगा। डॉक्टरों की चेतावनी के बाद पाकिस्तान के प्लानिंग मिनिस्टर असद उमर ने लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की। बताते चले कि पाक में लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई। इस बीच डॉक्टरों ने कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए तत्काल लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की हिदायत दी। जिसके अब प्रधानमंत्री इमरान खान ने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला…

Read More

रिपोर्ट मनप्रीत सिंह रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : कोरोना वायरस से पूरी दुनिया हालाकान है। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ने के साथ-साथ अब मरने वालों की भी संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीच दर्दभरी कई कहानियां भी सामने आ रही है। एक ऐसा मामला अमेरिका के कनेक्टिकट के डैनबरी से आया है। मौत से ठीक पहले 32 साल के युवक ने अपनी पत्नी के नाम दिल तोड़ने वाली चिट्ठी लिखी , पति की मौत के बाद जब महिला ने उसके सामान की जांच की तो मोबाइल फोन में उन्हें मृत पति का पत्र मिला। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यहां के स्थानीय…

Read More

रिपोर्ट मनप्रीत सिंह रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : ऑस्ट्रेलिया, कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में लॉकडाउन है। जो जहां है वहीं फंसा हुआ है। टीवी एक्ट्रेस चांदनी भगवनानी इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं। बीते एक माह से वो यहां फंसी हुई हैं। लॉकडाउन में विमानन सेवाएं बंद होने की वजह से वह भारत वापस नहीं आ पा रही हैं। चांदनी भगवनानी ने सपोर्टिंग स्टॉफ को अपनी परेशानियों के बारे में बताया है। चांदनी ने बताया है कि वो ऑस्ट्रेलिया किसी काम के चलते आई थीं, लेकिन लॉकडाउन की वजह से यहां फंस गईं हैं। चांदनी ने अपनी मुसीबतें बयां करते हुए…

Read More

रिपोर्ट मनप्रीत सिंह रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : देश में लगे लॉकडाउन ने आम लोगों के साथ सेलेब्स को भी घर के अंदर रहने पर मजबूर कर दिया है। एक महीने से अध‍िक घर के अंदर रहते रहते सभी का बुरा हाल हो रहा है, ऐसा ही कुछ हाल एक्ट्रेस हिना खान का भी है,​ इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, हिना खान का एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे लॉकडाउन के कारण परेशान नजर आ रही हैं, वीडियो में कोई उनसे लॉकडाउन में उनका हालचाल पूछता है। इसपर हिना बौखला…

Read More

रिपोर्ट मनप्रीत सिंह रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : भोपाल, कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में तीन मई तक के लिए लॉक डाउन कर दिया गया है। वहीं, हालात को देखते हुए गृह मंत्रालय ने देश के ग्रीन जोन वाले जिलों में दुकानों और संस्थानों को छूट दी है। वहीं, दूसरी ओर भोपाल जिला प्रशासन ने शनिवार को आदेश जारी करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा दी गई छूट राजधानी में तीन मई तक लागू नहीं होगी। जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि दुकानों को खोलने की छूट देने के संबंध में तीन मई के बाद…

Read More

रिपोर्ट मनप्रीत सिंह रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : रायसेन , जिले में एक और युवक की रिपोर्ट मौत के बाद कोरोना पॉजिटिव आई है। बीते दिनों दो सगे भाइयों की इलाज के दौरान मौत हुई थी। जिसमें से एक भाई के रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। एक भाई की रिपोर्ट अब भी आना बाकी है। रायसेन जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 27 पहुंच गई है। कोरोना से 1 मौत की कलेक्टर ने की पुष्टि कर दी है। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद संबंधित इलाके में एहतियात बरता जा रहा है। वहीं मृतक के परिजनों का सैंपल भी लिया गया…

Read More