Author: admin

रायपुर रेल मंडल में दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर स्टेशनों में यात्रियों की सुविधा के लिए अधिकारियों एवं वाणिज्य निरीक्षकों की तैनाती Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर – 25 अक्टूबर, 2024, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर स्टेशनों में यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी की जा रही है रायपुर एवं दुर्ग स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ लगाया जा रहा है। जिससे यात्रियों को किसी भी सुविधा का सामना न करना पड़े। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी जी के निर्देशन में दीपावली एवं छठ पूजा के त्यौहार…

Read More

Posted On: 26 OCT 2024 5:55PM by PIB Delhi राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज (26 अक्टूबर, 2024) रायपुर में छत्तीसगढ़ के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक स्वास्थ्य विज्ञान और आयुष विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जड़ी-बूटियों का विशाल संग्रह है। ग्रामीण और आदिवासी लोग बीजा और धावड़ा जैसे पेड़ों के औषधीय महत्व के बारे में जानते हैं। इस पारंपरिक ज्ञान को दस्तावेजीकरण और मानकीकरण करके बचाया जा सकता है। शोध को बढ़ावा देकर ऐसी जानकारी का व्यापक पैमाने पर वैज्ञानिक उपयोग किया जा सकता है। राष्ट्रपति ने कहा कि मलेरिया, फाइलेरिया और टीबी जैसी संक्रामक बीमारियां अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। सरकार इन बीमारियों को खत्म करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। स्वास्थ्यकर्मी अग्रिम पंक्ति के योद्धा के रूप में आम लोगों को स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के बारे में जागरूक कर सकते हैं। वे नीति निर्माताओं और जनता के बीच सेतु का काम कर सकते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि डॉक्टर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों की वास्तविक समस्याओं का पता लगा सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने से उनके अनुभव समृद्ध होंगे और समाज तथा देश के प्रति उनकी कर्तव्य भावना मजबूत होगी। उन्होंने डॉक्टरों से अपने पेशेवर जीवन के कुछ साल ग्रामीण क्षेत्रों को समर्पित करने पर विचार करने का आग्रह किया। राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षकों और डॉक्टरों के प्रति सम्मान की भावना का इस्तेमाल लोगों को सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूक करने के लिए किया जा सकता है। उदाहरण के लिए वे लोगों को समझा सकते हैं कि नशीली दवाओं का सेवन न केवल उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति को भी खराब करता है। इसी तरह डॉक्टर लोगों को रक्त और अंगदान करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। राष्ट्रपति ने छात्रों से कहा कि दीक्षांत समारोह का दिन जश्न मनाने के साथ-साथ अपने भविष्य के बारे में संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होंने उन्हें सलाह दी कि अपने भविष्य की योजना बनाते समय इस बात को ध्यान में रखें कि उनकी शिक्षा में समाज ने भी योगदान दिया है। उन्होंने उन्हें याद दिलाया कि समाज ने उनकी शिक्षा में जो निवेश किया है, उसे समाज को लौटाना उनका कर्तव्य है। राष्ट्रपति ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि नागरिकों का अच्छा स्वास्थ्य समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे लोगों की उत्पादकता और रचनात्मकता बढ़ती है। इसलिए राज्य के स्वास्थ्य कर्मी विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राष्ट्रपति ने कहा कि छत्तीसगढ़ के दो इंजीनियरिंग और दो चिकित्सा संस्थानों में अपने संवाद के दौरान उन्होंने युवाओं में नए भारत की झलक देखी – वह नया भारत जो दुनिया में अपना उचित स्थान पाने के लिए पूरी ताकत से आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रपति का भाषण देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें – *** एमजी/आरपीएम/केसी/एसके/डीके

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर 26 अक्टूबर 2024/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु अपने दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ में थीं। अपने प्रवास के दूसरे दिन आज राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा आयोजित दोपहर के भोज में शामिल हुईं l इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मु की मुख्यमंत्री श्री साय और उनके परिवारजनों तथा अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ग्रुप फोटो हुई। इस ग्रुप फोटो की खास बात यह थी कि इसके बैकड्रॉप में जशपुर का खूबसूरत मधेश्वर पहाड़ प्रदर्शित था। उल्लेखनीय है कि मधेश्वर पहाड़ जशपुर जिले के कुनकुरी ब्लॉक में स्थित है जो कि विश्व के…

Read More

मुख्यमंत्री साय, सांसद बृजमोहन ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश सुख-शांति एवं समृद्धि की निशानी कमल का फूल: बृजमोहन अग्रवाल Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर 26 अक्टूबरभारतीय जनता पार्टी रायपुर दक्षिण उपचुनाव में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती इसी क्रम में पार्टी ने शनिवार को कैलाशपुरी में “तत्पर” क्षेत्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ साथ भी भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन किया।सांसद और दक्षिण से पूर्व विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, भाजपा सरकार विकास की पहचान है, जब जब भाजपा सरकार आती है, रायपुर समेत छत्तीसगढ़ का तेज गति से विकास होता है। रायपुर दक्षिण में विकास…

Read More

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के हांथों योजना की 9वीं किश्त राशि की गई जारी जशपुर की 2 लाख 32 हजार से अधिक महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त जिले की महिलाओं को अब तक दी जा चुकी है 177 करोड़ 40 लाख की राशि Raipur chhattisgarh VISHESH जशपुर, 26 अक्टूबर 2024/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची हैं। जहाँ उन्होंने नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन से शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के अंतर्गत दीपावली से पहले 69 लाख 68 हजार लाभार्थी महिलाओं को उपहार देते हुए 9वीं किस्त के…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH जशपुर 26 अक्टूबर 24/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश‌ दिए हैं। बगीचा विकास खंड के सन्ना के ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं का लाभ भी दिया जा रहा है।इसके साथ ही बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डां. साक्षी और डॉ अदिति की टीम द्वारा महिलाओं का स्वास्थ्य जांच कर स्वास्थ्य संबंधी विशेष जानकारी दी जा रही है। उनको पोष्टिक आहार हरी साग सब्जी, आयर और खून की…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH जशपुर 26 अक्टूबर 24/ जिला प्रशासन द्वारा जशपुर जिले में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ योग आयोग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, यूनिसेफ एवं जिला प्रशासन जशपुर के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय योग मित्रों, प्रशिक्षकों की समीक्षा बैठक व जशपुर मंगल भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।योग मित्रों (प्रशिक्षको) की समीक्षा बैठक व प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें जशपुर जिले में संचालित 50 हेल्थ एण्ड वैलनेस सेंटरो के योग मित्रों को प्रशिक्षण तथा समीक्षा भी…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH जशपुर 26 अक्टूबर 24/ जिला प्रशासन द्वारा विगत दिवस 25 अक्टूबर को “नशा मुक्त भारत अभियान” अंतर्गत नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन के क्रियान्वयन के लिए मादक पदार्थों की सेवन पर रोकथाम एवं उनके दुष्परिणाम विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जहां नशा के विरूद्ध जन जागरण हेतु जिला में कार्यरत योग सखीयों को प्रेरित किया गया, इस अवसर टी.पी. भावे उप संचालक समाज कल्याण, डॉ.जी. एस. जात्रा सी.एम.एच.ओ., गनपत कुमार नायक डी.पी.एम., डॉ. इंपना बीलगी यूनिसेफ, रविकांत कुम्भकार प्रभारी अधिकारी छत्तीसगढ़ योग आयोग, ज्योति साहू राज्य परियोजना समन्वयक, रश्मी पटेल योग…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH जशपुरनगर 26 अक्टूबर 2024/ शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को काउंसिलिंग आयोजित की गई और देर रात पदस्थापना आदेश जारी कर दिया गया। पूर्णतः पारदर्शी काउंसिलिंग के माध्यम से पदस्थापना की गई। काउंसिलिंग में दिव्यांग शिक्षकों को प्राथमिकता दी गई। टी संवर्ग में 136 और ई संवर्ग में 44 प्रधान पाठक बनाए गए हैं। पदोन्नत प्रधान पाठकों को नवीन संस्था में कार्यभार ग्रहण करने के लिए 15 दिवस का समय दिया गया है। 15 दिवस तक कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर पदोन्नति स्वमेव निरस्त माना जाएगा।जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी.के. भटनागर ने बताया कीप्रधान…

Read More

निदेशक (कार्मिक) श्री बिरंची दास के मुख्य आतिथ्य में रायपुर में डिस्चार्ज हो रहे बच्चों के लिए गिफ्ट ऑफ लाइफ कार्यक्रम आयोजित Raipur chhattisgarh VISHESH साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की सीएसआर पहल “एसईसीएल की धड़कन” के तहत 20 बच्चों के जन्मजात हृदय रोग (congenital heart disease) की सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी है। इस उपलक्ष्य में दिनांक 25 अक्टूबर 2024 को रायपुर में डिस्चार्ज हो रहे बच्चों के लिए श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल में गिफ्ट ऑफ लाइफ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में एसईसीएल निदेशक (कार्मिक) श्री बिरंची दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे…

Read More