Author: admin

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH : सरकार को-विन प्लेटफॉर्म पर कोविड टीकाकरण रिकॉर्ड दर्ज करने और प्रमाणपत्र जारी करने के अपने वर्तमान कार्य को जारी रखते हुए भारत के सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम और अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को भी इस प्लेटफॉर्म से जोड़ने पर विचार कर रही है. सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (UIP) के तहत टीकाकरण रिकॉर्ड फिलहाल भौतिक रूप से संजोकर रखा जाता है.को-विन प्लेटफॉर्म के प्रमुख और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ डॉ. आरएस शर्मा ने बताया कि ‘यूआईपी के को-विन प्लेटफॉर्म से जुड़ने पर पूरी टीकाकरण प्रणाली डिजिटल हो जाएगी, जिससे लाभार्थियों का पता लगाना आसान हो…

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH : तमिलनाडु में जिला कलेक्टरों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि चेन्नई और अन्य जिलों में मामलों में वृद्धि को देखते हुए COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन किया जाए. राज्य के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने 26 मई को जिला कलेक्टरों और ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन के आयुक्त को लिखे एक पत्र में कहा है कि चेन्नई और कुछ जिलों में COVID-19 संक्रमण में लगातार वृद्धि एक अप्रत्यक्ष संकेत है कि प्रतिरक्षा का स्तर कम हो रहा है, जिससे लोग वेरिएंट, सबवेरिएंट और लीनेजेस के प्रति अतिसंवेदनशील हो रहे हैं.अस्पताल में भर्ती होने…

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी में दो दिवसीय ‘भारत ड्रोन महोत्सव 2022’ की शुरुआत की. उन्होंने इस महोत्सव के पहले दिन ड्रोन उड़ाकर सबको हैरान कर दिया. साथ ही उन किसानों से भी बात की जो किसानी में ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि, ड्रोन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देना सुशासन और जीवन में सुगमता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने का एक और माध्यम है. ड्रोन के रूप में हमारे पास एक स्मार्ट टूल है, जो लोगों के जीवन का हिस्सा बनने जा रहा है.उन्होंने…

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH जेल में बंद महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को मुंबई के केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें सीने में दर्द, हाई बीपी और कंधे में दर्द बढ़ने पर अस्पताल के ICU में एडमिट किया गया है. एनसीपी नेता देशमुख पर वसूली समेत कई आरोप लगे हैं. इस मामले में सीबीआई और ईडी जांच कर रही है. अनिल देशमुख के खिलाफ अप्रैल 2021 में सीबीआई ने वित्तीय भ्रष्टाचार के आरोप में मामला दर्ज किया था. देशमुख फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. अनिल देशमुख के सहयोगी ने बताया, लगभग 72 वर्षीय देशमुख ‘अनियंत्रित…

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH : लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में एक सड़क हादसे में भारतीय सेना के 7 जवानों की जान चली गई. अन्य जवानों को भी गंभीर चोटें आई हैं. हादसे के दौरान गाड़ी में कुल 26 सैनिक मौजूद थे. घायलों का इलाज किया जा रहा है. वहीं, गंभीर रूप से घायल जवानों को भारतीय वायुसेना की मदद से हायर सेंटर रेफर किया गया.घायलों की सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे हैं, जिसमें अधिक गंभीर रूप से घायलों को वायुसेना की मदद से पश्चिमी कमान ले जाना भी शामिल है.’

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया है. राहुल गांधी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कहा कि वह लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने वाले व्यक्ति थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने गत आठ वर्षों में संस्थाओं को ध्वस्त करके लोकतंत्र को कमजोर किया है.राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘आईआईटी, आईआईएम, एलआईसी, भेल, एनआईडी, बार्क, एम्स, इसरो, सेल, ओएनजीसी….नेहरू जी संस्था निर्माता थे, जिन्होंने हमारी लोकतांत्रिक जड़ों को मजबूत किया.’’राहुल गांधी ने…

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH मध्य प्रदेश की मंडियों में प्याज की कीमत औंधे मुंह गिर गई है. किसानों का कहना है कि खेत से मंडी तक फसल पहुंचाने की लागत भी नहीं निकल पा रही है. उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है एक तरफ खाद्य वस्तुओं से लेकर तेल के दाम ने घर का बजट बिगाड़ दिया है. ईंधन की कीमत बढ़ने से माल ढुलाई ज्यादा हो गई है. माल ढुलाई में बढ़ोतरी का असर खाने पीने के सामान पर पड़ा है. लेकिन मध्य प्रदेश में किसानों की फसल ओने पौने दामों पर बिक रही है.…

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान में दो दिवसीय ‘भारत ड्रोन महोत्सव 2022’ का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने वहां मौजूद लोगों क संबोधित करते हुए कहा कि ड्रोन तकनीक को लेकर भारत में जो उत्साह देखने को मिल रहा है, वह अद्भुत है. जो ऊर्जा नजर आ रही है, वह भारत में ड्रोन सर्विस और ड्रोन आधारित इंडस्ट्री की लंबी छलांग का प्रतिबिंब है. यह भारत में रोजगार के एक उभरते हुए बड़े सेक्टर की संभावनाएं दिखाती हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि जब भी उन्हें कहीं सरकारी कामों की…

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH :हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला को चार साल की सजा सुनाई गई है. अदालत ने यह फैसला आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुनाया है.आय से अधिक संपत्ति के मामले में अदालत में सीबीआई ने ओम प्रकाश चौटाला के लिए अधिकतम सजा की मांग की थी. उनका तर्क था कि अगर पूर्व सीएम को कम सजा मिली तो गलत संदेश जाएगा. वहीं बचाव पक्ष ने स्वास्थ्य कारणों से हरियाणा के नेता की सजा कम करने की मांग रखी थी. दिल्ली की एक अदालत ने हरियाणा के पूर्व सीएम पर 50 लाख…

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH : सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की जमानत को लेकर इलाहबाद हाई कोर्ट की शर्त पर रोक लगा दी है. साथ ही रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी के हिस्सों को गिराने की कार्रवाई पर रोक लगा दी है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा लगाई गई जमानत शर्त प्रथम दृष्टया असंगत है और दीवानी अदालत के फरमान की तरह लगती है.सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की अपील पर उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा जिसमें जौहर विश्वविद्यालय से संबंधित मामले में इलाहबाद हाई कोर्ट द्वारा जमानत पर लगाई गई शर्त को चुनौती…

Read More