Author: admin

आज मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि हरियाणा, पंजाब, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप का भी स्थापना दिवस है। इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन सभी राज्यों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप के निवासियों को स्थापना दिवस पर मैं हार्दिक बधाई देती हूं। मेरी मंगलकामना है कि इन सभी राज्यों तथा संघ राज्य क्षेत्रों के लोग देश की विकास यात्रा में योगदान देते रहें और उनका जीवन शांति और समृद्धि से परिपूर्ण रहे। मैं उनके, तथा सभी देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH : छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी बधाई दी है। मंत्री शाह ने कहा कि ‘जनजातीय संस्कृति की खूबसूरती और खनिज संपदा से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ के बहनों-भाइयों को राज्य के स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ। छत्तीसगढ़ में जनजातीय संस्कृति और कला के संरक्षण-संवर्धन की यात्रा अविरल गति से जारी रहे और प्रदेश विकास व प्रगति के शिखर पर पहुँचे, ऐसी कामना करता हूँ।

Read More

रायपुर। देश के 26वें राज्य छत्तीसगढ़ का आज एक नवंबर को स्थापना दिवस है। इस मौके पर आज पीएम मोदी ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ‘समस्त छत्तीसगढ़वासियों को राज्य के स्थापना दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। वैभवशाली लोक परंपरा और जनजातीय संस्कृति के अद्भुत संगम से सजा यह प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता रहे, यही कामना है।’ छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी बधाई दी है। मंत्री शाह ने कहा कि ‘जनजातीय संस्कृति की खूबसूरती और खनिज संपदा…

Read More

भिलाई में डाक विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 228 अभ्यार्थिंयों को दिया गया नियुक्ति पत्र प्रविष्टि तिथि: 29 OCT 2024 6:14PM by PIB Raipur रोजगार मेला के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सरकारी नौकरी मे चयनित 51 हजार से अधिक अभ्यार्थिंयों को आज नियुक्ति पत्रों का वितरण किया। छत्तीसगढ – भिलाई में डाक विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 228 अभ्यार्थिंयों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। देशभर में 40 जगहों पर इस रोज़गार मेले का आयोजन किया गया था। यह युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए सार्थक अवसर प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाएगा.भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में…

Read More

प्रविष्टि तिथि: 30 OCT 2024 6:21PM by PIB Raipur सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सतर्कता विभाग द्वारा “सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2024” मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में 30 अक्टूबर 2024 को इस्पात भवन से इक्विपमेंट चौक तक प्रातः 7:00 बजे से ‘वॉकेथॉन’ का आयोजन किया गया। संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री अंजनी कुमार ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शपथ दिलाने के उपरान्त ‘वॉकेथॉन’ को झंडी दिखाकर कर रवाना किया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2024 के विषय “सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि” पर जागरूकता फैलाने हेतु इस ‘वॉकेथॉन’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉ.…

Read More

भारत निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना प्रविष्टि तिथि: 30 OCT 2024 6:13PM by PIB Raipur भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी 13 नवम्बर से 20 नवम्बर तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया है। आयोग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के तहत इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में उल्लेखित है कि झारखंड और महाराष्ट्र की विधानसभाओं के आम निर्वाचन तथा 48 विधानसभाओं और दो…

Read More

ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं, सामुदायिक सहभागिता और स्वच्छता जागरूकता के लिए पहल प्रविष्टि तिथि: 29 OCT 2024 5:05PM by PIB Raipur कोयला मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने ग्रामीण और आदिवासी प्रतिभाओं को सशक्त और पोषित करने के लिए छत्तीसगढ़ के 10 जिलों और मध्य प्रदेश के 3 जिलों में ग्रामीण खेल टूर्नामेंटों की श्रृंखला आयोजित की है। इस अभियान में, बैडमिंटन, कबड्डी, क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, तीरंदाजी और एथलेटिक्स जैसे लोकप्रिय खेलों को शामिल किया गया हैं। इन आयोजनों के माध्यम से, ग्रामीण और आदिवासी युवाओं में संघ भावना, समग्र विकास और खेल भावना को बढ़ावा देने…

Read More

प्रविष्टि तिथि: 31 OCT 2024 1:02PM by PIB Delhi केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुसार स्वच्छता और लंबित मामलों को निपटाने पर ध्यान केन्द्रित करते हुए 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक विशेष अभियान 4.0 की घोषणा की है। विशेष अभियान 4.0 में प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के तत्वावधान में मंत्रालयों, विभागों और उनके अधीनस्थ कार्यालयों के अलावा क्षेत्रीय/बाहरी कार्यालयों पर अधिक जोर दिया गया है। विशेष अभियान 4.0 के तहत कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) संसद सदस्यों के संदर्भों, लोक शिकायतों और लोक शिकायत अपीलों के लंबित मामलों की संख्या को कम करने पर विशेष ध्यान दे रहा है। एमएसडीई के सचिव…

Read More

सर्बानंद सोनोवाल ने ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ ली, जिसमें बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सभी संगठन वर्चुअल रूप से शामिल हुए प्रविष्टि तिथि: 31 OCT 2024 2:27PM by PIB Delhi बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय (एमओपीएसडब्ल्यू) ने आज ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ मनाया, जिसमें केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने वर्चुअल माध्यम से हजारों सहयोगियों के साथ एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ ली। इसमें मंत्रालय से जुड़े संगठन भी वर्चुअल रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री सोनोवाल ने कहा, “एक सामर्थ्यवान भारत के लिए सरदार वल्लभ…

Read More

चिंतन शिविर हमें बड़े स्तर पर भारतीय इस्पात क्षेत्र की वृद्धि और विकास का मार्ग तैयार करने में मदद करेगा: सचिव, इस्पात मंत्रालय प्रविष्टि तिथि: 31 OCT 2024 5:37PM by PIB Delhi इस्पात मंत्रालय ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में चिंतन शिविर का आयोजन किया। इस्पात मंत्रालय के सचिव, श्री पौंड्रिक ने अपनी आरंभिक टिप्पणी में कहा कि उभरते प्रतिस्पर्धी वैश्विक और घरेलू परिदृश्य ने इस्पात सीपीएसई के लिए पारंपरिक तरीके से काम करने को चुनौती देने तथा इस्पात संयंत्र और खदानों के कार्यान्वयन व व्यवसाय के संचालन में नई रणनीतियों की खोज करने को अनिवार्य बना दिया है। उन्होंने उन पारंपरिक तरीकों से दूर रहने का आग्रह किया जो संभावित रिटर्न/ परिणामों को सीमित करते हैं और जिनमें बेहतर लाभ के लिए बदलाव की जरूरत है। इस्पात सचिव ने इस बात पर भी जोर दिया कि इस्पात सीपीएसई को परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए अनुबंध की कल्पना से लेकर उसे अंतिम रूप देने और उसके बाद पूरा करने तक के समय में कटौती करके परियोजना के प्रबंधन के लिए नई रणनीतियां अपनानी चाहिए। चिंतन शिविर के दौरान ब्लास्ट फर्नेस में नई पहल और ऊर्जा बचत उपायों से संबंधित प्रस्तुतियों को खूब प्रशंसा मिली। विचार-विमर्श के दौरान, स्टील सीपीएसई की विदेश में मौजूदगी के महत्व को रेखांकित किया गया। यह महसूस किया गया कि एआई/ एमएल का इस्तेमाल न केवल उत्पादन में, बल्कि परिसंपत्तियों के प्रबंधन और मूल्यांकन, सुरक्षा, कच्चे माल की गुणवत्ता की भविष्यवाणी, डेटा विश्लेषण, स्वास्थ्य क्षेत्र, पर्यावरणीय प्रभावों और मानव संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र आदि विभिन्न क्षेत्रों में प्रक्रिया बेहतर करने को सुनिश्चित करने के लिए किया जा सकता है। स्टील सीपीएसई के पैनलिस्ट ने टेक अपग्रेडेशन, एआई, मशीन लर्निंग (एमएल); अनुबंध के पूर्व पुरस्कार और पुरस्कार के बाद कार्रवाई निष्पादन दोनों में परियोजना के तेज निष्पादन; अंतर्राष्ट्रीय परिसंपत्ति अधिग्रहण; चिंतन शिविर के दौरान ब्लास्ट फर्नेस क्षेत्र में ग्रीन स्टील बनाने की दिशा में नई पहल और ऊर्जा बचत के उपाय जैसे विषयों पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। विचार-विमर्श का समापन करते हुए, इस्पात सचिव ने आशा व्यक्त की कि यह कार्यक्रम हमें बड़े स्तर पर भारतीय इस्पात क्षेत्र की वृद्धि और विकास की दिशा में रास्ता तय करने में मदद करेगा। उन्होंने भविष्य के सम्मेलनों के लिए प्राप्त सुझावों की भी सराहना की। अतिरिक्त सचिव एवं एफए, अध्यक्ष, एसएआईएल, सीएमडी, स्टील सीपीएसई के कार्यात्मक निदेशक, संयुक्त सचिव/ आर्थिक सलाहकार/ डीडीजी और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ स्टील सीपीएसई के 120 प्रतिभागियों ने चिंतन शिविर में दिन भर के कार्यक्रमों में भाग लिया।

Read More