Author: admin

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में अखिल भारतीय गोंड़वाना समाज के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद में पेसा क़ानून प्रस्ताव के अनुमोदन पर उनके प्रति आभार जताया। इस मौके पर अखिल भारतीय गोंड़वाना समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का गजमाला पहनाकर स्वागत किया।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि आदिवासियों के हितों को संरक्षण प्रदान करना इसका प्रमुख उद्देश्य है। पेसा कानून लागू होने से ग्राम सभा का अधिकार बढ़ेगा। ग्राम सभा के 50 प्रतिशत सदस्य आदिवासी समुदाय के होंगे। इस 50 प्रतिशत में से 25…

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश की मछुआ नीति को केबिनेट की अगली बैठक में मंजूरी दी जाएगी। मछुआ नीति का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने आज राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ निषाद केंवट समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज के लोगों के हित में राज्य सरकार द्वारा नीति बनाई जाती है, लेकिन इसका अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाने का दायित्व समाज का…

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH ईद-उल-अजहा के मौके पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज दुर्ग शहर के पदुम नगर स्थित अब्दुल निवास पहुंचे। श्री बघेल का यहां श्री अब्दुल जब्बार ने स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अब्दुल परिवार को बधाई दी। वहीं मोहल्ले के बच्चों के साथ सेल्फी भी ली। इस मौके पर अब्दुल करीम, नौशाद, सना, जुनैद, जुबैर, अशफाक, शदाब, सैफ, इब्राहिम मौजूद थे।क्रमांक-2435/सोलंकी

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ईद-उल-अजहा के मौके पर वनमंत्री श्री मोहम्मद अकबर के घर पहुंचे और उन्हें इस मुबारक मौके पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री बघेल आकाशवाणी के पूर्व निदेशक श्री हसन खान एवं नगर निगम रायपुर के पार्षद समीर अख्तर के घर भी पहुंचे और उन्हें व परिवार को ईद-उल-अजहा पर मुबारकबाद दी। वहीं सुन्नी हन्फी मस्जिद ट्रस्ट के पदाधिकारियों व मुस्लिम समाज के प्रमुखों से भी मुख्यमंत्री की मुलाकात हुई और मुख्यमंत्री ने सभी को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी।2437/केशरवानी

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आज बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम रेंगनी, जोगीभाट, बटेरा और सिवनी में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर ग्रामीणों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्रीमती भेंडिया ने ग्राम पंचायत रेंगनी में 6 लाख 50 हजार रूपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण तथा 10 लाख की लागत से मंगल भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन किया। इसके अलावा उन्होंने क्रमशः ग्राम जोगीभाट -बटेरा, रेंगाडबरी, भंवरमरा, चेदरीभाट-भीमाटोला, जाटादाह, सोरली, माटरी और खेरथाबाजार में 06-06 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का…

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर 10 जुलाई 2022, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कोविड महामारी से बचाव के लिए ‘सुरक्षित गुरूवार‘ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘सुरक्षित गुरुवार‘ की अवधारणा ना सिर्फ बच्चों को सुरक्षित रखेगा अपितु स्कूल के व्यवस्थित संचालन में यह मील का पत्थर साबित होगा। भविष्य में ऐसी महामारियों के लिए यह कार्यक्रम जागरूकता हेतु उत्कृष्ट प्रयास है। मुझे विश्वास है छत्तीसगढ़ की शिक्षा पूर्ण रूप से कोरोना से सुरक्षित रहेगा।स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा…

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH नई दिल्ली. इनकम टैक्स रिटर्न यानी आईटीआर (ITR) भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. फाइनेंशियल ईयर 2021-22 या असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए टैक्सपेयर्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर इनकम टैक्‍स रिटर्न (ITR Filing 2022-23) दाखिल कर सकते हैं. सरकार ने इस साल आईटीआर भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई तय किया है. बैंक और अन्‍य लोन देने वाली संस्‍थाएं आईटीआर रिसिप्ट को सबसे विश्वसनीय आय प्रमाण मानते हैं. यदि आप आईटीआर दाखिल कर रहे हैं और भविष्‍य में जब आप कार, लोन या होम लोन सहित किसी भी तरह का ऋण लेते हैं तो…

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH भाजपा का आतंकवादियों से नाता, रायपुर पहुंचे कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेरा ने प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा पर जमकर हमला बोला, कहा कि कांग्रेस पार्टी आतंकवाद पर राजनीति के पक्ष में कभी नहीं रही लेकिन आज जो हालात हैं और जिस तरह से एक के बाद एक घटनाओं में लगातार आतंकियों तथा अपराधियों के तार भाजपा से जुड़े मिले हैं, वैसे में सवाल पूछना जरूरी हो जाता है ।उन्होंने कहा कि, आप भी सोचिए और समझिए कि भाजपा राष्ट्रवाद की आड़ में देश के साथ कितना घिनौना खेल खेल रही हैं ।…

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH :रांची 8 जुलाई 2022। सेक्सुअल हरासमेंट केस में जेल गये आईएएस रियाज अहमद को राज्य सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। खूंटी जिला की पुलिस ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक पदाधिकारी को सेक्सुअल हैरेसमेंट मामले में जेल भेजा गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आरोपी आईएएस को सस्पेंड करने का आदेश दिया है। अनुमंडल पदाधिकारी रियाज अहमद (भाप्रसे) के विरुद्ध सेक्सुअल हैरेसमेंट का मामलाखूंटी थाना में दर्ज है.दरअसल, एक जुलाई की रात को एसडीओ ने आईआईटी के छात्र-छात्राओं को अपने आवास में पार्टी के लिए बुलाया था. जहां सभी का खाना पीना हुआ,…

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर 10 जुलाई 2022। कुरूद विधायक अजय चंद्राकर के “आईटम गर्ल” वाले बयान पर बवाल मच गया है। आदिवासी समाज ने बयान पर तीखी नाराजगी जताते हुए अजय चंद्राकर का प्रदेश स्तर पर विरोध करने का निर्णय लिया है। आज विधायक अनूप नाग और विधायक संतराम नेताम के साथ मंत्री कवासी लखमा ने प्रेस कांफ्रेंस ली और अजय चंद्राकर के बयान पर नाराजगी जतायी। शनिवार को अजय चंद्राकर ने मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा था कि .. मैं कवासी लखमा को गंभीरता से नहीं लेता, वो कांग्रेस मंत्रिमंडल के आइटम गर्ल…

Read More