Author: admin

धान खरीदी के पूर्व व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश रायपुर, 11 नवंबर 2024 सहकारिता एवं पंजीयक तथा सहकारी संस्थाएं के आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा ने आज विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर काम काज की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला व संभाग के पंजीयक तथा मुख्य कार्यपालन अधिकरियो तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को धान खरीदी की पूर्व तैयारी के कड़े निर्देश दिए।बैठक में सभी अधिकारी तथा बैंक को दी गयी जिम्मेदारी को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। आयुक्त श्री शर्मा ने कहा कि बारदानों की व्यवस्था, फड़, चबुतरा, पीने का पानी,…

Read More

वन अपराध तथा वन्यजीवों के अवैध शिकार के रोकथाम में उदासीनता का मामला रायपुर, 11 नवंबर 2024 छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख ने वनमंडल कटघोरा में पदस्थ रेंजर श्री देवदत्त खाण्डे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की यह कार्यवाही रेंजर देवदत्त खाण्डे द्वारा एतमानार परिक्षेत्र अंतर्गत पी.ओ.आर. प्रकरणों की जांच एवं वन अपराध तथा वन्यजीवों के अवैध शिकार के रोकथाम एवं जांच में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण की गई है। गौरतलब है कि वन विभाग को रेंजर देवदत्त खाण्डे के विरूद्ध बिना कार्य कराए प्रमाणक प्रस्तुत करने…

Read More

ग्राम फरहदा के भरत साहू को पीएम किसान निधि से मिल रहा आर्थिक संबल रायपुर, 11 नवम्बर 2024 मुंगेली जिले के ग्राम फरहदा के किसान श्री भरत साहू का कहना है कि एक समय ऐसा भी था, जब खेती-किसानी की छोटी-मोटी जरूरतों की पूर्ति करने के लिए कर्ज लेना पड़ता था, सेठ-साहूकारों का चक्कर लगाना पड़ता था। कई बार कर्ज नहीं मिलने की स्थिति में एक-एक पैसे के लिए मोहताज भी होना पड़ता था। कर्ज के एवज में सेठ-साहूकारों के पास अपने घर की कुछ सामग्री गिरवी रखना पड़ता था, तब जाकर कर्ज मिलता था। लेकिन शासन द्वारा जब से…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया आदेश निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 11 दिसम्बर को किया जायेगा रायपुर, 11 नवंबर 2024 छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 1 अक्टूबर 2024 की अर्हता तिथि के अनुसार फोटो युक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने का आदेश जारी किया गया है। अब जो मतदाता 1 अक्टूबर 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके होंगे, वे आगामी स्थानीय नगरीय निकाय निर्वाचन में मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। पूर्व में निर्वाचक नामावली हेतु 01 जनवरी 2024 की अर्हता तिथि निर्धारित की गई थी किन्तु राज्य शासन द्वारा नगरीय प्रशासन अधिनियम में संशोधन…

Read More

रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए सवेरे 7 बजे से शाम 6 बजे तक डाले जाएंगे वोट 2.71 लाख से अधिक मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग मतदान के लिए बनाए गए हैं 253 मुख्य मतदान केंद्र और 13 सहायक मतदान केंद्र रायपुर, 11 नवम्बर 2024 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करने की अपील की है। रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए 13 नवम्बर को सवेरे सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके लिए निर्वाचन क्षेत्र में 253…

Read More

नंदनवन जंगल सफारी में 1 माह तक चला इलाज इलाज के बाद पूर्णतः स्वस्थ होकर 1100 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करते हुए अब गिद्ध पहुंचा गुजरात के सूरत इलाके में विलुप्त प्रजाति के बीमार गिद्ध के बचाव कार्य की मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं वनमंत्री ने की प्रशंसा रायपुर 11 नवम्बर 2024 राजधानी रायपुर के समीप स्थित नंदनवन जंगल सफारी के वन अधिकारियों एवं चिकित्सकों की टीम विलुप्त प्रजाति के सफेद पूंछ वाले बीमार गिद्ध का रेस्क्यू कर उसकी जान बचाने में सफल रही है। यह बीमार गिद्ध लगभग 500 किलोमीटर की उड़ान भरता हुआ बीते दिनों…

Read More

रायपुर. 11 नवम्बर 2024 रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए आगामी 13 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए वोटर मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदान कर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं। आयोग सभी मतदाताओं से अपेक्षा करता है कि वे मतदान स्थल पर अपना मत देने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले…

Read More

महासमुंद 11 नवम्बर 2024 प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास मित्र/समर्पित मानव संसाधन भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त ऑनलाइन आवेदन के अनुसार अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर ली गई है। अभ्यर्थियों द्वारा सूची एवं दस्तावेज सत्यापन प्रारूप का अवलोकन जिले की वेबसाइटwww.mahasamund.gov.inपर किया जा सकता है।जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक ने बताया कि सूची में शामिल अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन प्रारूप और आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां लेकर उपस्थित होना है। दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया जिला पंचायत महासमुंद के सभाकक्ष में 22 और 23 नवंबर 2024 को प्रातः 9ः00 बजे से आयोजित की जाएगी। इनमें क्रमांक…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति ने “राज्यों में अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण” योजना के तहत छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए 725.62 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी समिति ने छत्तीसगढ़ के लिए 147.76 करोड़ रुपये, ओडिशा के लिए 201.10 करोड़ रुपये और पश्चिम बंगाल के लिए 376.76 करोड़ रुपये मंजूर किये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के Disaster Resilient भारत के विजन को पूरा करने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में गृह मंत्रालय ने देश में…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 11 नवम्‍बर, 2024, इंडिया पोस्ट पेमेंटस् बैंक द्वारा पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग के सहयोग से 01 से 30 नवबंर 2024 तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक और फिंगरप्रिंट बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन की सहायता से दूरदराज एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले सभी पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिक पेंशन भोगियों को उनके घर के नजदीक डिजीटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा प्रदान की जा रही है । केन्द्र एवं राज्य सरकार की नौकरियों से रिटायर हुए कर्मचारियों को पेंशन निर्बाध रूप से मिलती रहे, इसके लिए प्रतिवर्ष नवंबर…

Read More