
Raipur chhattisgarh VISHESH सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने अपने विदेश राज्य मंत्री के भारत और पाकिस्तान दौरे की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिए दी और इस दौरे को लेकर एक आधिकारिक बयान जारी किया.
जारी बयान में कहा गया, “सऊदी अरब के नेतृत्व के निर्देश पर विदेश मामलों के राज्य मंत्री और जलवायु दूत महामहिम अदेल अल-जुबैर ने 8 से 9 मई, 2025 के बीच भारत और पाकिस्तान का दौरा किया.”

सऊदी अरब ने इस दौरे का मक़सद दोनों देशों के बीच चल रहे सैन्य टकराव को रोकना और सभी विवादों को बातचीत और कूटनीतिक तरीकों से सुलझाना बताया है. भारत के इस दौरे में सऊदी अरब के विदेश राज्य मंत्री अदेल अल-जुबैर ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी.





















