
महाकुम्भ से लौटने वाले श्रद्धालुओ कि भीड़ के मद्देनजर यह परिवर्तन किया गया
Raipur chhattisgarh VISHESH अयोध्या, महाकुंभ से आ रहे श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रभु श्रीराम लला के दर्शन आरती के समय मे कुछ परिवर्तन किया गया है और अब श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य होने पर यह नया दर्शन समय लागू होगा।

तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने दर्शन के नए समय की जानकारी दी है:
●प्रातः 4 बजे मंगला आरती होगी।
●सवा 4 बजे से 6 बजे तक कपाट बंद रहेंगे।
●6 बजे श्रृंगार आरती होगी, और 6:30-11:50 बजे तक दर्शन होंगे।
●फिर 12 बजे तक कपाट बंद रहेंगे, और 12 बजे भोग आरती होगी।
●12-12:30 बजे तक दर्शन, फिर 1 बजे तक कपाट बंद रहेंगे।
◆दोपहर 1 से सायंकाल 6:50 तक दर्शन होंगे।
●7 बजे तक पट बंद, भोग, ●और 7 बजे संध्या आरती होगी।
●फिर 9:45 बजे तक दर्शन, ●9:45-10 बजे तक पट बंद होंगे और भोग होगा।
●रात 10 बजे शयन आरती होगी,
●और 10:15 बजे कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
यह व्यवस्था श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और सटीक समयानुसार सेवा प्रदान करने के लिए की गई है।





















