
सिरगिट्टी-गजरा चौक सड़क मार्ग का कार्य प्रगति पर |
बिलासपुर :- 03 मार्च 2025

मंडल रेल प्रबंधक श्री राजमल खोईवाल के मार्गदर्शन में पूरे रेलवे परिक्षेत्र में सौंदर्यता के साथ ही साथ व्यवस्थित सड़क यातायात सुविधा के कार्य योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है | जिससे रेलवे क्षेत्र में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो | इसी संदर्भ में सिरगिट्टी-गजरा चौक सड़क मार्ग का विकास, प्रदूषण और धूल से मुक्त सड़क मार्ग बनाने का कार्य तीव्र गति से प्रारम्भ कर दिया गया है | अतिशीघ्र इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा |
वरि. मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन, रेलवे परिक्षेत्र के विकास, सौंदर्यीकरण एवं आम लोगों को रेलवे क्षेत्र में सुगम सड़क यातायात की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है | इस कार्य के पूरा होने से यातायात सुगम होगा और धूल आदि से भी लोगों को निजात मिलेगी तथा दुर्घटनाओं की संभावना में भी कमी आएगी। साथ ही यह क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी और लोगों को बेहतर यातायात सुविधा भी प्रदान करेगी।





















