

गर्मी के दिनों में यात्रियों को नहीं होगी पेयजल की समस्या !
मंडल के सभी स्टेशनों में यात्रियों की पर्याप्त पेयजल हेतु किया गया है विशेष प्रबंध |

स्टेशनों में निःशुल्क प्याऊ खोलने के लिए समाजसेवी संस्थाओं को भी किया जा रहा है प्रोत्साहित |
Raipur chhattisgarh VISHESH बिलासपुर – 03 मार्च 2025
गर्मी के दिनों में पानी की अधिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर मंडल रेल प्रशासन जहां अपने सम्माननीय रेल यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था हेतु पर्याप्त मात्रा में वाटर टेप व नल तथा ठंडी पेयजल हेतु वाटर कूलर लगाए गए हैं | इसके साथ ही मंडल के सभी स्टेशनों में पेयजल की उपलब्धता की समीक्षा कर सभी प्रमुख स्टेशनों में यात्रियों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है | समीक्षा के दौरान मंडल के सभी स्टेशनों में पानी की उपलब्धता,आपूर्ति के स्रोत, पानी की शुद्धता, वाटर कूलर एवं नल के टोंटियों का मरम्मत कराकर पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है | साथ ही सभी प्रमुख स्टेशन के स्टालों में पर्याप्त मात्रा में रेलनीर की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है ।
इसके अलावा किफ़ायती दर पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंडल के प्रमुख स्टेशनों में वाटर वेंडिंग मशीन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है । वाटर वेंडिंग मशीन के माध्यम से यात्रियों को स्वच्छ फिल्टर्ड पानी उपलब्ध कराई जा रही है जिसकी कीमत स्टेशन पर मिलने वाली अन्य मिनरल वाटर की तुलना में काफी कम होती है ।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि मंडल रेल प्रशासन गर्मी के सीजन में पर्याप्त मात्रा में ठंडा और स्वच्छ पेयजल यात्रियों को उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। साथ ही स्टेशनों में पेयजल की अतिरिक्त आवश्यकता की पूर्ति हेतु निःशुल्क प्याऊ खोलने के लिए समाजसेवी संस्थाओं को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
मंडल के विभिन्न स्टेशनों में यात्रियों को स्वच्छ एवं शीतल जल पिलाने के लिए प्याऊ खोलने के इक्छुक संस्थानों/व्यक्ति मंडल वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ वाणिज्य लिपिक श्री स्वप्निल मोबाइल नं 9370905213 अथवा मुख्य वाणिज्य लिपिक श्री के पवन कुमार मोबाइल नं 9777575933 में संपर्क कर सकते हैं |





















