
Posted On: 25 FEB 2025 11:25AM by PIB Raipur
वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए रिजर्व बैंक 2016 से हर साल वित्तीय साक्षरता सप्ताह (एफएलडब्ल्यू) आयोजित कर रहा है। गवर्नर श्री संजय मल्होत्रा ने FLW 2025 के दसवें संस्करण का शुभारंभ किया और इस वर्ष का विषय “Financial Literacy: Women’s Prosperity”(वित्तीयसमझदारी – समृद्धनारी) है। FLW 2025 24 से 28 फरवरी, 2025 के बीच मनाया जाएगा।

2.राज्य के स्तर पर FLW2025 कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती रीनी अजित, क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, रायपुर द्वारा 24 फरवरी 2025 को किया गया। इस कार्यक्रम में श्रीमती शीतल एस. वर्मा, निदेशक, संस्थागत वित्त निदेशालय, छत्तीसगढ़ शासन, श्री ज्ञानेंद्र मणि, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड, श्री मोहन रावत, महाप्रबंधक, भारतीय रिज़र्व बैंक, श्री आलोक रंजन, उप महाप्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, शासकीय अधिकारीगण, भारतीय रिज़र्व बैंक और बैंकों के अन्य अधिकारियोंने भाग लिया।
3. कार्यक्रम के दौरान, गृहिणियों के लिए वित्तीय योजना, कामकाजी महिलाओं के लिए बचत एवं जोखिम प्रबंधन और महिला उद्यमियों के लिए विकास के लिए ऋण प्राप्त करने पर एफएलडब्ल्यू 2025 के उप-विषयों को कवर करने वाले तीन पोस्टर जारी किए गए। ये पोस्टर ब्रेल लिपि में भी उपलब्ध कराए गए हैं। भारतीय रिज़र्व बैंक ने इन संदेशों पर आधारित भारतीय सांकेतिक भाषा वाले वीडियो भी जारी किए हैं।
4. एफ़एलडब्ल्यू 2025 के भाग के रूप में, भारतीय रिज़र्व बैंक इस विषय पर मल्टीमीडिया अभियान चलाएगा। बैंकों को भी सूचित किया गया है कि वे अपने ग्राहकों को इसकी जानकारी दें और उनमें जागरूकता उत्पन्न करें





















