मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में किया मतदान


परिवार संग लोकतंत्र के महापर्व में निभाई भागीदारी
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 23 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने जशपुर जिला अंतर्गत विकासखंड कांसाबेल के शासकीय प्राथमिक शाला, बगिया स्थित मतदान केंद्र क्रमांक-45 में मतदान किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने मतदान केंद्र में कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और निर्वाचन अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उनकी माताजी श्रीमती जसमनी देवी, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, भाई श्री विनोद साय सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी मतदान किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, कर्तव्य भी है। प्रदेश की समृद्धि और विकास के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बागेश्वर धाम चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखी
https://twitter.com/PMOIndia/status/1893597507495616903?t=FwlDWU556bVGGieijtmcSg&s=19 https://twitter.com/PMOIndia/status/1893594769529491691?t=NWIgevInhqcsVLLevmyFdg&s=19 https://twitter.com/narendramodi/status/1893592605931229575?t=M8-5HExV8q5m-Z3CGpNHyg&s=19 हमारे मंदिर, हमारे मठ, हमारे धाम, ये एक ओर पूजन और साधन के केंद्र रहे हैं तो...
मुख्यमंत्री श्री साय ने भारतीय टीम को दी बधाई
https://twitter.com/vishnudsai/status/1893700149484163428?t=tx7dxCeviOJ7NUMvIgOkag&s=19 Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर 23 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आईसीसी चैंपियंस ट्राफी में पाकिस्तान के...
कलेक्टर ने निर्वाचन कार्य में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित शिक्षक आनन्द साय पैंकरा किया निलंबित
*जशपुरनगर, 23 फरवरी 2025/ कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास ने निर्वाचन कार्यालय में लापरवाही बरतने के कारण...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जशपुर में किया गया आत्मीय स्वागत
Raipur chhattisgarh VISHESH जशपुर 23 फरवरी 25 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जशपुर पुलिस लाइन हैलिपैड ग्राउंड में...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सोगड़ा आश्रम में की पूजा-अर्चना
रायपुर 23 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर में प्रसिद्ध अघोर संत भगवान अवधूत राम के सोगड़ा...
मुख्यमंत्री श्री साय स्व.दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल
मुख्यमंत्री ने रणजीता स्टेडियम के जीर्णोद्धार की घोषणा की 8 फरवरी से 23 फरवरी 25 तक प्रतियोगिता आयोजित की गई...