
Raipur chhattisgarh VISHESH बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि जो लोग आज लालू यादव को गालियां दे रहे हैं, वही लोग एक दिन उनको भारत रत्न देंगे. एएनआई के मुताबिक, तेजस्वी यादव ने यह बात बिहार के सीतामढ़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही.
बीते दिनों नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ को लेकर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने रेलवे पर सवाल उठाए थे. लालू यादव ने कहा था, दुखद घटना घटी है. यह रेलवे की ग़लती है. रेलवे की लापरवाही की वजह से इतने लोगों की मौत हुई है. इस दौरान उन्होंने कुंभ को लेकर कहा था, “कुंभ का कहां कोई मतलब है. फ़ालतू है कुंभ” उनके इस बयान को लेकर केंद्र और राज्य में सत्ता पक्ष के नेताओं ने उनकी आलोचना की थी.

तेजस्वी यादव ने अपने भाषण में उन्हीं नेताओं पर निशाना साधा.तेजस्वी यादव ने कहा, जब कर्पूरी ठाकुर जी ने आरक्षण को लागू किया, तो ये लोग उनको भद्दी गालियां देते थे. आज कर्पूरी जी की ताकत को देखिए, जो लोग गाली देते थे, उनको भारत रत्न देना पड़ रहा है. ये है समाजवाद की असली ताक़त. ये ताक़त है कर्पूरी जी की, आज भी कर्पूरी जी प्रासंगिक हैं, जो गाली दिया करते थे, वो भारत रत्न दे रहे हैं.
लालू जी को गाली देने वालों से भी हम कह देना चाहते हैं कि आज तो तुम लोग लालू जी को गाली दे रहे हो, लेकिन आने वाले समय में उनको भी तुम भारत रत्न देने का काम करोगे





















