
Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव का परिणाम आज सबके सामने होगा. प्रदेश के सभी 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों में मतगणना की शुरुआत हो चुकी है. जिसमें सबसे पहले बैलेट मत पत्र की गिनती शुरू की गई है. आधे घंटे बाद EVM की गिनती शुरू होगी. मतगणना के लिए कुल 114 टीम लगाई गई है. इसमें 104 मतगणना टेबल हैं. रायपुर में पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए 10 टेबल लगाए गए हैं.
शुरुआती रुझान में रायपुर और जगदलपुर में भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है. इसके अलावा राजनांदगांव में भी बीजेप आगे चल रही है.

बता दें कि 11 फरवरी को 10 नगर निगमों में वोटिंग हुई थी. इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं. इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी मतदान हुआ था. इस चुनाव में महापौर के 79 और 1889 पार्षद प्रत्याशियों के साथ अध्यक्ष पद के लिए 606 उम्मीदवार मैदान में थे. सभी जगहों के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे





















