

Raipur chhattisgarh VISHESH वृंदावन में वीकेंड छुट्टी के कारण बांके बिहारी जी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। हर रास्ते पर श्रद्धालु नजर आ रहे हैं और स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि बांके बिहारी जी के आसपास सभी रास्ते पैक हो गए हैं।
बांके बिहारी जी के दर्शन के लिए घंटों इंतजार

श्रद्धालुओं को बिहारी जी के दर्शन के लिए कई घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। इस भारी भीड़ के कारण सड़कों पर ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे यात्रा करने वालों को दिक्कतें आ रही हैं।








