
रेलवे प्रशासन द्वारा कुंभ मेला 2025 के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 08863/08864 (नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-टूंडला-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी) कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।
08863 (नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-टूंडला) कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन (07 फरवरी 2025, शुक्रवार को प्रस्थान करेगी)

यह ट्रेन सुबह 08:15 बजे नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी स्टेशन (NITR) से प्रस्थान करेगी।
प्रयागराज (PRYJ) 02:10-02:15 बजे होते हुए टुंडला (TDL) 09:30 बजे पहुंचेगी।
08864 (टूंडला-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी) कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन (08 फरवरी 2025, शनिवार)
यह ट्रेन सुबह 11:30 बजे टुंडला (TDL) से प्रस्थान करेगी।
प्रयागराज (PRYJ) 18:50-18:55 बजे, होते हुए नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी (NITR) 13:35 बजे पहुंचेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में SLRD-2, GS-3, GSCN-10, ACCN-2, ACCW-1 सहित कुल 18 ICF कोच होंगे।
इस ट्रेन का ठहराव प्रमुख स्टेशनों पर सुनिश्चित किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा अनुभव प्राप्त हो। रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस स्पेशल ट्रेन का संचालन कर रहा है ।
















