
रायपुर, 30 जनवरी 2025
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान वन विभाग द्वारा निर्मित वन मंदिरवाटिका का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कदम के पौधे का रोपण किया और वन मंदिर वाटिका पर्यटन एवं पर्यावरण की दृष्टि से की गई सराहनीय पहल की प्रशंसा की।

राज्यपाल को वनमंडल अधिकारी (डीएफओ) द्वारा वन मंदिर की संरचना और उसके महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई





















