बस्तर अंचल के श्री पंडी राम मंडावी पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित


मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर 25 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले के जनजातीय कलाकार श्री पंडी राम मंडावी का नाम पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें पारंपरिक वाद्ययंत्र निर्माण और लकड़ी की शिल्पकला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाएगा।
श्री पंडी राम मंडावी, जो 68 वर्ष के हैं, गोंड मुरिया जनजाति से संबंधित हैं। वे पिछले पांच दशकों से बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को न केवल संरक्षित कर रहे हैं, बल्कि उसे नई पहचान भी दिला रहे हैं। उनकी विशेष पहचान बांस की बस्तर बांसुरी, जिसे ‘सुलुर’ कहा जाता है, के निर्माण में है। इसके अलावा, उन्होंने लकड़ी के पैनलों पर उभरे हुए चित्र, मूर्तियां और अन्य शिल्पकृतियों के माध्यम से अपनी कला को वैश्विक स्तर पर पहुंचाया है।
श्री पंडी राम मंडावी ने मात्र 12 वर्ष की आयु में अपने पूर्वजों से यह कला सीखी और अपने समर्पण व कौशल के दम पर छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। एक सांस्कृतिक दूत के रूप में उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन 8 से अधिक देशों में किया है। साथ ही, अपने कार्यशाला के जरिए एक हजार से अधिक कारीगरों को प्रशिक्षण देकर इस परंपरा को नई पीढ़ियों तक पहुंचाने का कार्य किया है।
More Stories
एनटीपीसी सीपत संगवारी महिला समिति द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को किया गया प्रोत्साहित
Raipur chhattisgarh VISHESH एनटीपीसी सीपत संगवारी महिला समिति द्वारा उमंग मेला 2025 में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने वाले...
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, भारत ने ‘आशा कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाना: सम्मान के साथ कार्याधिकार को सुरक्षित करना’ विषय के साथ महिलाओं पर कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन किया
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री वी रामसुब्रमण्यम ने देश में नवजात और शिशु मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी...
एनआईटी रायपुर और वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी यूएसए के बीच अकादमिक सहयोग हेतु हुआ एमओयू
~Public Media and Relations Cell अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग और अनुसंधान के नए अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में एक...
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सहित देश के शीर्ष नेताओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 21 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर देशभर से शुभकामनाओं...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को मिली जन-जन की शुभकामनाएं, जन्मदिन पर मुख्यमंत्री निवास बना उल्लास का केंद्र
मुख्यमंत्री श्री साय ने जनता का आभार जताया, प्रदेश के विकास में निरंतर समर्पण का संकल्प दोहराया रायपुर, 21 फरवरी...
नन्ही मुस्कानों के संग मुख्यमंत्री श्री साय ने मनाया अपना जन्मदिन
बालिका गृह के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृति की घोषणा Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 21 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु...