
Raipur chhattisgarh VISHESH मुख्य अभियता.. लोक निर्माण विभाग, सेतु निर्माण परिक्षेत्र रायपुर के ज्ञाप क्र. 314/सा./14-01/2025/विविध दिनांक 15.01.2025 द्वारा अवगत कराया गया है कि आपक द्वारा कार्यपालन अभियंता, लो.नि.वि. सेतु संभाग रायपुर के अंतर्गत अनुबंध क्रमांक 08/डी.एल /2024-25 के तहत मोवा ओव्हर ब्रिज में डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है. जिसक डामरीकरण के बाद यातायात प्रारंभ होने पर गिट्टी निकलने लगी जिससे कार्य की गुणवत्ता पर विपरीत प्रभाव पड़ा, जिसमें आपकी लापरवाही स्पष्ट परिलक्षित होती है, जिसके लिए मुख्य अभियंता, लो.नि.वि. सेतु परिक्षेत्र रायपुर द्वारा आपके पंजीयन को निलंबित / पदावनत करने की अनुशंसा की गई है।
आपका उक्त कृत्य शासन एवं लोकहित के विपरीत है। अतः एतद द्वारा कारण बताओ सूचना जारी की जाती है कि क्यों न उक्त कृत्य के लिए छ.ग. शासन लोक निर्माण विभाग मंत्रालय रायपुर के आदेश क्र. एफ 5-8/19/2013/निविदा, दिनांक 29.10.2014 में संलग्न दिशा निर्देश की 7.1. 7.2 एवं 8 के तहत् आपके पंजीयन (क्र. CGeR01777, दिनांक 31.05.2024) को निरस्त/पदावनत/निलंबित किया जाये?

उक्त कारण बताओ सूचना का जवाब 15 दिन के अंदर इस कार्यालय को प्रस्तुत करें, अन्यथा दी गई समयावधि में आपसे उत्तर प्राप्त नहीं होने की स्थिति में इस संबंध में आपको कुछ नहीं कहना है, यह मानकर एकपक्षीय कार्यवाही की जावेगी





















