मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को छेरछेरा पर्व की दी बधाई

Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 12 जनवरी 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। श्री साय ने छेरछेरा पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छेरछेरा पर्व नई फसल के घर आने की खुशी में पौष पूर्णिमा के दिन छत्तीसगढ़ में बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन दान करने से घरों में धन धान्य की कोई कमी नहीं होती।
श्री साय ने कहा कि महादान और फसल उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला छेरछेरा त्योहार हमारी सामाजिक समरसता, दानशीलता की और समृद्ध गौरवशाली परम्परा का संवाहक है। इसी दिन मां शाकम्भरी जयंती भी मनाई जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शंकर ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी, इसलिए लोग धान के साथ साग-भाजी, फल का दान भी करते हैं।
More Stories
एनटीपीसी सीपत संगवारी महिला समिति द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को किया गया प्रोत्साहित
Raipur chhattisgarh VISHESH एनटीपीसी सीपत संगवारी महिला समिति द्वारा उमंग मेला 2025 में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने वाले...
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, भारत ने ‘आशा कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाना: सम्मान के साथ कार्याधिकार को सुरक्षित करना’ विषय के साथ महिलाओं पर कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन किया
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री वी रामसुब्रमण्यम ने देश में नवजात और शिशु मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी...
एनआईटी रायपुर और वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी यूएसए के बीच अकादमिक सहयोग हेतु हुआ एमओयू
~Public Media and Relations Cell अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग और अनुसंधान के नए अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में एक...
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सहित देश के शीर्ष नेताओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 21 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर देशभर से शुभकामनाओं...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को मिली जन-जन की शुभकामनाएं, जन्मदिन पर मुख्यमंत्री निवास बना उल्लास का केंद्र
मुख्यमंत्री श्री साय ने जनता का आभार जताया, प्रदेश के विकास में निरंतर समर्पण का संकल्प दोहराया रायपुर, 21 फरवरी...
नन्ही मुस्कानों के संग मुख्यमंत्री श्री साय ने मनाया अपना जन्मदिन
बालिका गृह के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृति की घोषणा Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 21 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु...