








राखी में लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न।
स्थान: ग्राम पंचायत राखी, नवा रायपुर

Raipur chhattisgarh VISHESH आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत राखी में एक भव्य लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के अनुसूचित जाति जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और आरंग के माननीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर माननीय विधायक ने विभिन्न समाजों को सामुदायिक भवनों की चाबियां सौंपी और उन्हें समर्पित किया। उन्होंने कहा, “यह भवन समाज की उन्नति और एकता के प्रतीक हैं, जो सभी वर्गों को साथ लाने का प्रयास करते हैं।”
कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रामप्रताप सिंह (पूर्व संगठन मंत्री), एवँ विशिष्ट अतिथि श्री डुमेंद्र साहू जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि,श्री टेश्वन बघेल (मंडल अध्यक्ष), श्री देवराज जांगड़े (जनपद सदस्य), श्रीमती इंदिरा टिका पटेल, श्री त्रिंबक सोनटके और सरपंच श्रीमती गायत्री जोईधा साहू समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस आयोजन में क्षेत्र के विकास और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य पर बल दिया गया। ग्रामवासियों ने इसे विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।





















