
Raipur chhattisgarh VISHESH कबीरधाम पुलिस की सतर्कता से नाकाम हुई गांजा तस्करों की हाई-टेक साजिश, 02 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार l चिल्फी पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान आबकारी चेक पोस्ट पर एक संदिग्ध कार की तलाशी ली गई और कार में बने विशेष वेल्डेड चैंबर से 34.320 किलो गांजा बरामद कर राजस्थान निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों द्वारा गांजा ओडिशा से राजस्थान की ओर ले जाया जा रहा था। सम्पूर्ण कार्रवाई में पुलिस द्वारा गांजा, मोबाइल एवं कार समेत 11.90 लाख रुपये की सम्पत्ति जब्त की गई।






















