


Raipur chhattisgarh VISHESH : मुंगेली पुलिस की टेक्निकल कार्रवाई, 02 शातिर अंतर्राज्यीय अपराधियों के डेटाबेस का हुआ सफल मिलान l थाना सिटी कोतवाली में दर्ज चोरी के प्रकरण में नेफिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली। प्रकरण में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का डेटाबेस तैयार किया गया और मुंगेली फिंगर प्रिंट शाखा में NAFIS (नेशनल ऑटोमैटिक फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम) के माध्यम से जानकारी मिली कि आरोपीगण आदतन अपराधी हैं, जिनके द्वारा छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में भी अपराध को अंजाम दिया गया है।









