


शिवरीनारायण पुलिस का जुआरियों के विरुद्ध गुरिल्ला स्टाइल ऑपरेशन : 18 गिरफ्तार, लाखों की सम्पत्ति जब्त
Raipur chhattisgarh VISHESH जिला जांजगीर-चांपा की शिवरीनारायण पुलिस द्वारा ग्राम पचरी करमंदी के खेतों के बीच चल रहे जुए के फड़ पर गुरिल्ला स्टाइल ऑपरेशन चलाते हुए छापेमरी कर 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।

सम्पूर्ण कार्रवाई में पुलिस द्वारा 15 दोपहिया, 1 कार, 10 मोबाइल, 5.65 लाख रुपये नकद सहित 14.15 लाख रुपये की सम्पत्ति जब्त की गई।





















