

Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर की नाकामी के चलते राजधानी का सदर बाजार , सत्ती बाजार , कंकाली तालाब वाला मुख्य मार्ग अंधेरे में डूबा , स्ट्रीट लाइटें बन्द पड़ी है लगभग 8 महीने पहले बनाई गई डामरीकरण सड़कें हर 15 – 20 मीटर में बेतरतीब तरीके से खोदी गई है । भाजपा पार्षद दल के प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे ने महापौर पर आरोप लगाया है कि महापौर
एजाज ढेबर ने ही 2 साल पहले अंडरग्राउंड केबलिंग कार्य का भूमिपूजन किया था दुर्भाग्य है राजधानी वासियों का कि हमारा हृदय स्थल सदर बाजार , सत्ती बाजार , कंकाली पारा मुख्य मार्ग में पिछले 2 वर्ष से एक साथ 1 माह भी ठीक से स्ट्रीट लाइट जल नहीं पाई है । अब तो हद हो गई कि स्ट्रीट लाइट भी बन्द है और स्ट्रीट लाईट सुधारने के लिए सड़कों को भी खोद दिया गया है । महापौर ने एजाज ढेबर शहर वासियों को गड्ढों से भरी हुई अंधेरी सड़कों में नए साल का स्वागत करने छोड़ दिया है । पूर्व में भी अंडरग्राउंड केबलिंग कार्य के चलते गणेश पक्ष , दुर्गा पक्ष , दशहरा , दीपावली में भी खुदी हुई सड़के और अंधेरा शहर वासियों के हिस्से में आई थी आज भी यही हाल है ।
भवदीय
🙏 मृत्युंजय दुबे , प्रवक्ता
भाजपा पार्षद दल
नगर पालिक निगम
रायपुर , 31 दिसम्बर 2024









