






Raipur chhattisgarh VISHESH पँडित सुन्दर लाल शर्मा वार्ड क्रमांक 42 के मैत्री नगर क्षेत्र और सुन्दर नगर मुख्य द्वार के सामने वाली सड़क के डामरीकरण विकास कार्य का भूमिपूजन रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी , वार्ड पार्षद मृत्युंजय दुबे ने आज किया ।
लगभग 26 लाख 35 हजार रुपए की लागत से मैत्री नगर क्षेत्र में 600 मीटर सड़क डामरीकरण का कार्य होगा और सड़क की चौड़ाई पन्द्रह फिट रहेगी । वहीं सुन्दर नगर मुख्य द्वार में 42 फिट चौडाई की 100 मीटर लम्बी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के सामने वाली सड़क का डामरीकरण होगा । भूमिपूजन के अवसर पर रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी जी ने नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के समय उन्होंने रायपुर दक्षिण की जनता को विश्वास दिलाया था कि वे चुनाव के बाद विकास को प्रथमिकता देंगे और दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के एक माह के अन्दर ही करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन प्रारम्भ हो गया है उसी क्रम में आज सुन्दर नगर – मैत्री नगर क्षेत्र की सड़कों का डामरीकरण किया जा रहा है ।









