
Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़ चेम्बर के व्यापारिक संघों को आईडीबीआई करेंसी चेस्ट द्वारा करेंसी नोट एवं चिल्हर वितरण किया गया।

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि बुधवार, दिनांक 27 नवम्बर, 2024 को दोपहर 1.00 बजे चेम्बर कार्यालय, चै.देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बाम्बे मार्केट, रायपुर में आईडीबीआई बैंक पचपेड़ीनाका, रायपुर शाखा के द्वारा चेम्बर से संबद्ध एसोसियेशन- रायपुर प्लायवुड टेªडर्स एसोसियेशन, रायपुर मशीनरी मर्चेन्ट एसोसियेशन, डुमरतराई व्यापारी कल्याण महासंघ एवं रायपुर स्वीट एंड स्नैक्स एसोसियेशन को 1, 2, 5, 10 एवं 20 के सिक्के तथा 20, 50 एवं 100 रूपये के करेंसी नोट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष-राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव एवं राम मंधान तथा आईडीबीआई बैंक पचपेड़ीनाका, रायपुर शाखा के बैंक अधिकारी श्री रंजन सिंह, श्री मनोज माटी, श्री निलय सिंह एवं मनोज सेठी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

अजय भसीन
प्रदेश महामंत्री
मो.96301-63987








